एक्सप्लोरर

Pathaan Box Office Collection: 'पठान' की आंधी में उड़ा 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा कमाई कर रचा इतिहास

Pathaan Day 3 Collection: बॉलीवुड फिल्म 'पठान' ने शानदार कमाई कर एक नया कीर्तिमान रच दिया है. ऐसे में साउथ सिनेमा की 'बाहुबली 2' को पछाड़ 'पठान' सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

Shah Rukh Khan Pathaan Box office Collection: बॉलीवुड के मेगा सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने फिल्म 'पठान' के जरिए बड़े पर्दे पर तगड़ा कमबैक किया है. डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी  'पठान' (Pathaan) ने अपनी शानदार कमाई से हर किसी को प्रभावित किया है. आलम ये है कि 'पठान' ने कलेक्शन के मामले में इतिहास रच दिया है. अब खबर आ रही है कि शाहरुख खान स्टारर 'पठान' ने कमाई के मामले में साउथ सिनेमा की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली 2' (Baahubali 2) को पीछे छोड़ बना कीर्तिमान हासिल कर लिया है.

'पठान' निकली सबसे आगे

मशहूर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने शाहरुख खान स्टारर 'पठान' के लेटेस्ट कमाई के आंकड़ों को लेकर जानकारी दी है. तरण ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट पोस्ट शेयर कर बताया है कि- फिल्म 'पठान' ने रिलीज के 25वें दिन बॉक्स ऑफिस पर हिंदी में 3.25 करोड़ और अन्य भाषाओं में 7 लाख का कारोबार किया है. जिसके चलते 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर सभी भाषाओं में 511.42 करोड़ का रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन कर लिया है. इसके साथ ही 'पठान' ने साउथ सुपरस्टार प्रभास स्टारर फिल्म की 'बाहुबली 2' के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें तो बाहुबली 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 510.99 करोड़ का कलेक्शन किया था. इसके साथ ही 'पठान' हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एकमात्र फिल्म बन गई है. 

'पठान' ने फिल्मों को छोड़ा पीछे

सिर्फ 'बाहुबली 2' (Baahubali 2) ही नहीं अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'पठान' ने साउथ सिनेमा की ब्लॉकबस्टर फिल्म केजीएफ चैप्टर 2, आर आर आर, टाइगर जिंदा है, दंगल और वॉर जैसी बड़ी फिल्मों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है. इसके साथ ही अब पठान (Pathaan) बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. 

यह भी पढ़ें- Shehzada Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर फीका पड़ा ‘शहजादा’, जानें कार्तिक की फिल्म ने कितना बिजनेस किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office: 250 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें संडे का कलेक्शन
250 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें संडे का कलेक्शन
'मैं 20 साल का था...', जिया खान केस में बरी हुए सूरज पंचोली तो उठे सवाल, अब छलका दर्द
'मैं 20 साल का था...', जिया खान केस में बरी हुए सूरज पंचोली तो उठे सवाल, अब छलका दर्द
सोनू निगम का बड़ा दावा, बोले- कॉपीराइट विवाद के बाद टी-सीरीज और जी म्युजिक ने कर दिया बैन
सोनू निगम का बड़ा दावा, बोले- कॉपीराइट विवाद के बाद टी-सीरीज और जी म्युजिक ने कर दिया बैन
कौन हैं पार्वती ओमनाकुट्टन? फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में बनीं राघव जुयाल की बहन
कौन हैं पार्वती ओमनाकुट्टन? फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में बनीं राघव जुयाल की बहन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget