एक्सप्लोरर

Pathaan Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर बुलेट से भी तेज स्पीड से कमाई कर रही शाहरुख खान की 'पठान', जानें- 7वें दिन कितने करोड़ बटोरे

Pathaan Day 6 Collection: फिल्म 'पठान' रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. रिलीज के छह दिनों में फिल्म ने वर्ल्डवाइड 600 करोड़ से ज्यादा बटोर लिए हैं. 7वें दिन भी 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की.

Pathaan Box Office Collection: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने चार साल के लंबे ब्रेक के बाद ‘पठान’ (Pathaan) से सिल्वर स्क्रीन पर शानदार कमबैक किया. सुपरस्टार की फिल्म ‘पठान’ देश ही नहीं विदेशों में भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है और फैंस किंग खान के कमबैक को सेलिब्रेट करते नहीं थक रहे हैं. फिल्म को रिलीज हुए 7 दिन हो चुके हैं और बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर ‘पठान’ की पकड़ अब भी मजबूत बनी हुई है. चलिए जानते हैं ‘पठान’ ने मंगलवार यानी सातवें दिन कितना कलेक्शन (Collection) किया है.

‘पठान’ का सातवें दिन का कलेक्शन कितना रहा
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी स्पाई थ्रिलर ‘पठान’ बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन चुकी है. फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और पहले ही दिन ‘पठान’ ने 57 करोड़ की रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी. इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 70.5 करोड़ रुपये बटोरे. तीसरे दिन शुक्रवार को फिल्म का कलेक्शन 39.25 करोड़ रुपये रहा जबकि शनिवार को चौथे दिन फिल्म ने 53.25 करोड़ रुपये और रविवार को 60.75 करोड़ रुपये की कमाई की.

मंडे टेस्ट में भी फिल्म फुल मार्क्स से पास हुई और ‘पठान’ की कमाई में 25.5 करोड़ रुपये और जुट गए. अब फिल्म के मंगलवार यानी सातवें दिन की कमाई के आंकडे भी सामने आ गए हैं. Sacnilk के अर्ली ट्रेंड्स के मुताबिक ‘पठान’ ने सातवें दिन कुल 21 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई अब 328.25 करोड़ रुपये हो गई है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

दूसरे वीकेंड में भी ‘पठान’ के शानदार कमाई करने की उम्मीद
बुलेट से भी तेज स्पीड से कमाई कर रही ‘पठान’ के दूसरे वीकेंड में आसानी से 350 करोड़ के क्लब में शामिल होने की उम्मीद है. फिल्म में शाहरुख खान के अलावा जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण,आशुतोष राणा और डिंपल कंपाडिया ने भी अहम किरदार निभाया है. फिल्म के जबरदस्त एक्शन सिक्वेंस और वीएफएक्स को देखकर ऑडियंस दांतों तले अंगुली दबा रहे हैं. वहीं पठान के बाद अब शाहरुख जल्द ही एटली की फिल्म ‘जवान’ में नजर आएंगें. इसके अलावा किंग खान राजकुमार हिरानी की अगली फिल्म 'डंकी' में देखा जाएगा.

ये भी पढ़ें:-11 साल सेक्सुअल अब्यूज का शिकार हुए ये डायरेक्टर, आज इंडस्ट्री के दिग्गजों में शुमार होता है नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर को दिल्ली में होना था शो, नहीं मिली परमिशन
दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर को दिल्ली में होना था शो, नहीं मिली परमिशन
टाइगर श्रॉफ को लगे गोली के छर्रे, टीम ने शेयर किया शॉकिंग वीडियो, लिखा- भगवान दयालु है
टाइगर श्रॉफ को लगे गोली के छर्रे, टीम ने शेयर किया शॉकिंग वीडियो, लिखा- भगवान दयालु है
'झाड़ू-पोछा खुद कर लेता हूं', अमिताभ बच्चन ने KBC में खोला राज, कहा- खाना पकाने के लिए जया से लगानी पड़ती है गुहार
'झाड़ू-पोछा खुद कर लेता हूं', अमिताभ बच्चन ने KBC में खोला राज
Box office Live Updates: थर्सडे को 'जेलर 2' हुई 320 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 1.30 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 320 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 1.30 बजे तक का कलेक्शन

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget