एक्सप्लोरर

Pathaan Box Office Collection Day 4: 200 करोड़ के क्लब में 'पठान' की धांसू एंट्री, बॉक्स ऑफिस पर चौथे दिन कमाए इतने करोड़

Pathaan Day 4 Collection: फिल्म 'पठान' इन दिनों लोगों की पहली पसंद बनी हुई है. आलम ये है कि सुपरस्टार शाहरुख खान की इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 200 करोड़ के पार पहुंच गया है.

Shah Rukh Khan Pathaan Box office Collection: हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पठान' सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है. रिलीज के 4 दिन बाद भी 'पठान' का क्रेज खत्म होने के नाम नहीं ले रहा है, जिसके चलते 'पठान' (Pathaan) के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भी तेजी से इजाफा हो रहा है. इस बीच शाहरुख खान की 'पठान' के चौथे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े सामने आए हैं, जिसमें ये साफ होता है कि 'पठान' ने 200 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री ले ली है. 

200 करोड़ के कल्ब  में 'पठान'

रिलीज के पहले दिन 55 करोड़ की शानदार ओपनिंग हासिल करने वाली 'पठान' से ये उम्मीद की जा रही थी कि शाहरुख खान की ये फिल्म अपने पहले वीकेंड तक 200 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लेगी. हुआ भी कुछ ऐसा ही है वीकेंड से एक दिन पहले ही 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर डबल सेंचुरी लगा दी है.

बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट की माने तो 'पठान' ने रिलीज के चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर करीब 50 करोड़ का कारोबार किया है, जिसके चलते 'पठान' की कुल कमाई 200 करोड़ के पार निकल गई है. ऐसे में ये साफ होता कि बड़े पर किंग खान की वापसी काफी दमदार रही है. आने वाले समय में अब सबकी निगाहें इस चीज पर रहेंगी कि 'पठान' 300 करोड़ का आंकड़ा कितनी जल्दी पार करती है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

इतना हुआ 'पठान' का कुल कलेक्शन

सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की 'पठान' ने नए साल में कमाई के नए रिकॉर्ड बना दिए हैं. बीता साल बॉलीवुड फिल्मों के लिए कुछ खास नहीं गुजरा था, लेकिन 'पठान' (Pathaan) ने नए साल की शुरुआत में ही सारी कसर निकाल ली है. बात करें 'पठान' के कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की ओपनिंग डे पर पठान ने 55 करोड़, दूसरे दिन 68, तीसरे दिन 38 करोड़ और अब चौथे दिन 50 करोड़ का कारोबार किया है. जिसके चलते पठान का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 211 करोड़ हो गया है. 

यह भी पढ़ें- सुशांत सिंह राजपूत को याद कर भावुक हुए अनुराग कश्यप, बोले - 'आज भी इग्नोर करने का होता है पछतावा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सास और ननद के साथ ऋषभ रिखिराम का लाइव शो देखने पहुंचीं दीपिका पादुकोण, लोगों ने बांधे तारीफों के पुल
सास और ननद के साथ ऋषभ रिखिराम का लाइव शो देखने पहुंचीं दीपिका पादुकोण, लोगों ने बांधे तारीफों के पुल
Dhurandhar The Revenge Live:'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन, रणवीर सिंह को पड़ा 'थप्पड़', पाकिस्तान में लीक हुई
Live: 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन, रणवीर सिंह को पड़ा 'थप्पड़', पाकिस्तान में लीक हुई
बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का क्रेज देख चौंके राकेश बेदी, बोले- 'अंदाजा था, लेकिन ये नहीं सोचा था'
बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का क्रेज देख चौंके राकेश बेदी, बोले- 'अंदाजा था, लेकिन ये नहीं सोचा था'
'इसके पीछे बड़े नेटवर्क की साजिश', मोनालिसा- फरहान की शादी पर बोले सनोज मिश्रा, सरकार से की जांच की मांग
'इसके पीछे बड़े नेटवर्क की साजिश', मोनालिसा- फरहान की शादी पर बोले सनोज मिश्रा, सरकार से की जांच की मांग

वीडियोज

Sansani: बारूदी भूल-भुलैया में फंस गया अमेरिका ? | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
बहुत हुआ...अब शुरू होगा परमाणु युद्ध?
महायुद्ध की जंग हुई तेज !
ईरान युद्ध के कहर से दुनिया पर फूटा 'महंगाई बम'?
भारत का तेल-गैस खत्म..क्या होगा?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पाकिस्तान भी इजरायल का छोटा भाई, ये दोनों अपने...', ईरान युद्ध का जिक्र कर आगबबूला हुए ओवैसी
'पाकिस्तान भी इजरायल का छोटा भाई, ये दोनों अपने...', ईरान युद्ध का जिक्र कर आगबबूला हुए ओवैसी
CM योगी ने ईद की दी मुबारकबाद, 'यह पर्व भाईचारे, अमन-चैन और सौहार्द का देता है संदेश'
CM योगी ने ईद की दी मुबारकबाद, 'यह पर्व भाईचारे, अमन-चैन और सौहार्द का देता है संदेश'
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने तेलुगू में छुड़ाए रणवीर सिंह के छक्के, जानें 20 मार्च का कलेक्शन
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने तेलुगू में छुड़ाए रणवीर सिंह के छक्के, जानें 20 मार्च का कलेक्शन
Weather Update: एक ही हफ्ते में जनवरी की ठंड और मई की गर्मी कैसे आ गई? उत्तर भारत में मौसम ने सबको चौंकाया!
एक ही हफ्ते में जनवरी की ठंड और मई की गर्मी कैसे आ गई? उत्तर भारत में मौसम ने सबको चौंकाया!
एमएस धोनी पूरी तरह फिट नहीं? 'थाला' की ये हालत देख भावुक हुए फैंस, वीडियो हुआ वायरल
एमएस धोनी पूरी तरह फिट नहीं? 'थाला' की ये हालत देख भावुक हुए फैंस, वीडियो हुआ वायरल
पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, IOC ने कीमत ₹87.67 से बढ़ाकर ₹109.59 प्रति लीटर की
पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, IOC ने कीमत ₹87.67 से बढ़ाकर ₹109.59 प्रति लीटर की
RBSE 10th Result 2026: RBSE 10th Result 2026:RBSE पास होने के लिए कितने अंक जरूरी, जानें पूरा नियम
RBSE 10th Result 2026:RBSE पास होने के लिए कितने अंक जरूरी, जानें पूरा नियम
डेंटिस्ट समाज में डर का माहौल है... बिना एनेस्थीसिया दिए प्लास ने निकाल दिया दांत, वीडियो देख छूट जाएंगी कंपकंपी
डेंटिस्ट समाज में डर का माहौल है... बिना एनेस्थीसिया दिए प्लास ने निकाल दिया दांत, वीडियो देख छूट जाएंगी कंपकंपी
Embed widget