एक्सप्लोरर

Pathaan Box office Collection: 'शहजादा' की वजह से पिछड़ जाएंगे 'पठान'? 24वें दिन फिल्म ने गिरावट के बाद की इतनी कमाई

Pathaan Box Office Collection Day 24: बॉक्स ऑफिस पर 'पठान' कई दिनों से धुंआधार कमाई कर रही थी. हालांकि रिलीज के 24वें दिन फिल्म की कमाई में काफी गिरावट दर्ज की गई है.

Pathaan Box office Collection Day 24: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने चार साल के ब्रेक के बाद ‘पठान’ से ग्रैंड कमबैक किया. ये फिल्म हर दिन नए रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है और हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन चुकी है. इतना ही नहीं ‘पठान’ ने 500 करोड़ का जादुई आंकड़ा भी पार कर लिया है और अब एक नए रिकॉर्ड कायम करने की ओर बढ़ रही है. हालांकि अब फिल्म की कमाई में गिरावट भी दर्ज की जा रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘पठान’ ने रिलीज के 24वें दिन अपनी कमाई में कितने करोड़ जोड़े हैं.

‘पठान’ ने 24वें दिन कितने करोड़ बटोरे?
शाहरुख खान स्टार 'पठान' बॉक्स ऑफिस पर पिछले तीन हफ्तों से टिकी हुई है और धुंधाधार कमाई कर रही है. कलेक्शन की बात करें तो 'पठान' ने रिलीज के पहले दिन ही 55 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी. तब से 'पठान' बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है हालांकि अब 'पठान' की कमाई में गिरावट आई है. बता दें कि 'पठान' के 24वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'पठान' ने रिलीज के 24वें दिन 2.50 करोड़ रुपयों की कमाई की है. इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन अब 508.35 करोड़ रुपये हो गया है.

पठान’ की कमाई में क्यों आई गिरावट
‘पठान’ के कलेक्शन में गिरावट कहीं ना कहीं इस शुक्रवार रिलीज हुई कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा और मार्वल की एंट मैन 3 मानी जा रही है. इन दोनों फिल्मों को लेकर भी ऑडियंस में काफी क्रेज है. ऐसे में ‘पठान’ की कमाई पर इन फिल्मों की रिलीज का असर पड़ा है. हालांकि ‘पठान’ अब भी करोड़ों में ही कलेक्शन कर रही है.

बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी 'पठान' ?
बता दें कि सिद्धार्थ आनंद की एक्शन थ्रिलर ‘पठान’ ने दंगल, केजीएफ चैप्टर 2, द कश्मीर फाइल्स और कई अन्य फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही फिल्म ने नया रिकॉर्ड कायम करते हुए 500 करोड़ का मैजिकल आंकड़ा भी पार कर लिया है. इतना ही नहीं वर्ल्ड वाइड भी फिल्म 1000 करोड़ के क्लब में शामिल होने से बस चंद कदम ही दूर है. फिल्म लगातार आगे बढ़ रही है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि ये बाहुबली 2: द कन्क्लूजन (हिंदी) के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ देगी. बता दें कि एक्शन थ्रिलर में शाहरुख खान के अलावा, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, आशुतोष राणा और डिंपल कपाड़िया ने अहम रोल प्ले किया है. ये फिल्म यशराज बैनर के स्पाई यूनिवर्स की इंस्टॉलमेंट हैं.

ये भी पढ़ें:-Shah Rukh Khan से लेकर Amitabh Bachchan तक ये दिग्गज इन मूवीज में लगा चुके हैं टीचर बन क्लास, मूवीज हैं यहां मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office: घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget