एक्सप्लोरर

Pathaan Box office Collection: 500 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'पठान', बॉक्स ऑफिस पर कायम है शाहरुख खान का जलवा

Pathaan Box Office Collection Day 22: बॉक्स ऑफिस पर 'पठान' गदर मचा रही है. रिलीज के 22 दिन बाद भी फिल्म को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है. 'पठान' अब 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है.

Pathaan Box office Collection Day 22 शाहरुख खान स्टारर ‘पठान’ बॉलीवुड की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. इस फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड ब्रेक कर इतिहास रच दिया है. आलम ये है कि तमाम विवादों के बीच रिलीज हुई किंग खान की कमबैक फिल्म का का क्रेज 22 दिन बाद भी ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. और इसी के साथ ‘पठान’ का कलेक्शन भी बढ़ता जा रहा है. चलिए यहां जानते हैं ‘पठान’ ने रिलीज के 22वें दिन कितने करोड़ की कमाई की है.

‘पठान’ ने 22वें दिन कितने करोड़ बटोरे?
शाहरुख खान स्टार 'पठान' हर दिन बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड कायम कर रही है. कलेक्शन की बात करें तो 'पठान' ने रिलीज के पहले दिन ही 55 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी. तब से 'पठान'  बॉक्स ऑफिस पर कुंडली जमाए बैठी हुई है और जमकर कमाई कर रही है. वहीं अब 'पठान' के 22वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'पठान' ने रिलीज के 22वें दिन 3.50 करोड़ रुपयों की कमाई की है. हालांकि ये एक दिन पहले की कमाई से कम है.  इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन अब 502.35 करोड़ रुपये हो गई है. यानी फिल्म 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है. 

500 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'पठान'  
बता दें कि सिद्धार्थ आनंद की एक्शन थ्रिलर ‘पठान’ ने दंगल, केजीएफ चैप्टर 2, द कश्मीर फाइल्स और कई अन्य फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही फिल्म ने अब नया रिकॉर्ड कायम करते हुए 500 करोड़ का मैजिकल आंकड़ा भी पार कर लिया है. इतना ही नहीं वर्ल्ड वाइड भी फिल्म 1000 करोड़ के क्लब में शामिल होने से बस चंद कदम ही दूर है. बता दें कि एक्शन थ्रिलर में शाहरुख खान के अलावा, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, आशुतोष राणा और डिंपल कपाड़िया ने अहम रोल प्ले किया है. ये फिल्म यशराज बैनर के स्पाई यूनिवर्स की इंस्टॉलमेंट हैं.

ये भी पढ़ें:-शूटिंग पर लेट पहुंचे अमिताभ बच्चन पर भड़क गई थीं ये डायरेक्टर, लगा दी थी बिग बी को डांट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिणीति चोपड़ा के जन्मदिन पर राघव चड्ढा ने लिखा स्पेशल मैसेज, बोले- 'मैं खुशनसीब पति...'
परिणीति चोपड़ा के जन्मदिन पर राघव चड्ढा ने लिखा स्पेशल मैसेज, बोले- 'मैं खुशनसीब पति...'
'इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो...', सलमान खान ने पैपराजी को क्यों की दी चेतावनी?
'इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो...', सलमान खान ने पैपराजी को क्यों की दी चेतावनी?
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget