एक्सप्लोरर

गांधी जयंती पर वरुण-अनुष्का की ‘सुई धागा’ ने की जमकर कमाई, ‘पटाखा’ ने भी पकड़ी रफ्तार

'सुई धागा' और 'पटाखा' दोनों ही फिल्में एक ही दिन रिलीज़ हुईं, लेकिन इसका नुकसान साफतौर पर 'पटाखा' को उठाना पड़ा है.

मुंबई: वरुण धवन और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म 'सुई धागा' की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है. फिल्म को गांधी जयंती पर होने वाली छुट्टी का बड़ा फायदा मिला है. दिल को छू लेने वाली इस कहानी ने अब तक सिनेमाघरों से 55 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है. वहीं इसी फिल्म के साथ रिलीज़ हुई विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी 'पटाखा' को भी छुट्टी के दिन का बड़ा फायदा मिला. फिल्म ने पांच दिनों में साढ़े 6 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है.

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक सुई धागा’ ने मंगलवार को 11.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. वहीं, पटाखा की कमाई में भी मंगलवार को उछाल देखने को मिला. फिल्म ने पांचवें दिन 1.56 करोड़ रुपए की कमाई की. आपको बता दें कि ‘सुई धागा’ ने पहले दिन 8.30 करोड़, दूसरे दिन 12.25 करोड़, तीसरे दिन 16.05 करोड़ रुपए और चौथे दिन 7 करोड़ रुपए का शानदार कारोबार किया था. इस तरह फिल्म ने अबतक 55.35 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है.

हालांकि ‘पटाखा’ के कलेक्शन पर नज़र डाले तो फिल्म को सिर्फ 90 लाख रुपए की ही ओपनिंग मिल पाई थी. दूसरे दिन 1.40 करोड़, तीसरे दिन रविवार को फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपए का कारोबार किया था और चौथे दिन इसकी कमाई 94 लाख तक ही जा पाई थी. इस तरह फिल्म ने पांच दिनों में कुल 6.55 करोड़ रुपए का ठीक-ठाक कमाई कर ली है.

आपको बता दें कि दोनों फिल्में एक ही दिन रिलीज़ हुईं, लेकिन इसका नुकसान साफतौर पर 'पटाखा' को उठाना पड़ा है. गौरतलब है कि 'पटाखा' में दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा और राधिका मदान जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में नज़र आए हैं. इस फिल्म में मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर भी नज़र आए हैं. फिल्म में कलाकारों के अभिनय की तारीफ हुई है, लेकिन दर्शकों का प्यार इसे कुछ खास नसीब नहीं हो पाया है.

फिल्म 'सुई धागा' का निर्देशन शरत कटारिया ने किया है. इस फिल्म में वरुण धवन और अनुष्का शर्मा ने दो ऐसे लोगों का किरदार अदा किया है जो हैं तो गरीब लेकिन अपनी लगन और मेहनत के बल पर कामयाबी हासिल करते हैं. वहीं, फिल्म पटाखा दो ऐसी बहनों की कहानी है जिन्हें एक दूसरे से नफरत है लेकिन तकदीर उनको उस मोड़ पर ला खड़ा करती है जहां से वो चाह कर भी अलग नहीं हो पाते.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रजनीकांत की 'जेलर 2' ने मंडे टेस्ट में किया टॉप, 'जन नायकन' के उड़ाए परखच्चे, बना दिए ये दो बड़े रिकॉर्ड
रजनीकांत की 'जेलर 2' ने मंडे टेस्ट में किया टॉप, बना दिए ये दो बड़े रिकॉर्ड
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
Tiger Shroff Firing News LIVE: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, आरोपियों को लेकर आज मुंबई पहुंचेगी पुलिस, 48 घंटे की मिली ट्रांजिट रिमांड
लाइव: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, आरोपियों को लेकर आज मुंबई पहुंचेगी पुलिस, 48 घंटे की मिली ट्रांजिट रिमांड
आशुतोष रांका-सौरव की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर प्रकाश राज बोले- 'हमारा हौसला टूटेगा नहीं'
आशुतोष रांका-सौरव की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर प्रकाश राज बोले- 'हमारा हौसला टूटेगा नहीं'

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
Embed widget