एक्सप्लोरर

'स्त्री 2' जैसी कॉमेडी फिल्म के सेट पर अटल बिहारी की तरह एक्ट कर रहे थे पंकज त्रिपाठी, डायरेक्टर ने कर दी थी 'छुट्टी'!

Pankaj Tripathi On Work: पंकज त्रिपाठी ने फैसला किया है कि अब वे 10 की बजाय 3 फिल्में ही करेंगे. उनके मुताबिक ज्यादा एक्टिंग करने से उनके कैरेक्टर्स पर असर हो रहा है. वे अब ब्रेक के साथ काम करेंगे.

Pankaj Tripathi On Work: पंकज त्रिपाठी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म मैं अटल हूं को लेकर सुर्खियों में हैं. उनकी फिल्म 19 जनवरी को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है. इससे पहले एक्टर ने खुलासा किया है कि किस तरह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार उनपर इस तरह छा गया है. उन्होंने बताया कि जब वे दूसरी फिल्म के शूट के लिए गए तब भी उन्हीं के कैरेक्टर में दिखाई दिए.

इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए पंकज त्रिपाठी ने रिवील किया कि अब वे कम फिल्में करेंगे. उन्होंने कहा- 'मैंने अपने काम में कटौती करने का फैसला किया है. मुझे एहसास हुआ कि मैं ज्यादा खा रहा हूं. इतना एक्टिंग नहीं करनी चाहिए. आप कैसे सोचते हैं या परफॉर्म करते हैं, इसकी एक लिमिट होती है. मैं अपनी फिजिकल कंडीशन नहीं बदल सकता.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pankaj Tripathi (@pankajtripathi)

स्त्री 2 के सेट पर अटल बिहारी के कैरेक्टर में डूबे थे एक्टर
पंकज त्रिपाठी ने आगे कहा- 'दस प्रोजेक्ट करने की बजाय बेहतर होगा कि मैं सिर्फ तीन प्रोजेक्ट करूं. इस तरह मेरी क्रिएटिविटी और दिमाग को थोड़ा आराम मिलेगा. अगर मुझे वह मिल जाए, तो मैं बेहतर काम कर पाऊंगा. पंकज ने आगे बताया कि कैसे वे 'मैं अटल हूं' की शूटिंग के तुरंत बाद अपनी दूसरी फिल्म स्त्री 2 की शूटिंग के लिए गए थे. उस दौरान वे अटल बिहारी के ही कैरेक्टर में डूबे दिखाई दिए थे जिसके बाद डायरेक्टर ने उन्हें आराम करने के लिए कह दिया था.'

डायरेक्टर ने कर दी थी 'छुट्टी'
पंकज ने कहा- 'मैंने अटल की शूटिंग पूरी की और अगले दिन स्त्री 2 के सेट पर था. पहले दिन के शॉट के बाद अमर कौशिक मेरे पास आए और मेरे कान में फुसफुसाए, ‘अटल जी लग रहे हैं!’ मैंने उनसे कहा कि अब मैं क्या करूं, मैंने कल रात ही दिल्ली में फिल्म पूरी की है. इसलिए उन्होंने मुझे एक दिन की छुट्टी दी और मुझे स्त्री देखने और आराम करने के लिए कहा. मैंने कहा दे दे छुट्टी, मुझे यह चाहिए!'

30 दिन का ब्रेक चाहते हैं पंकज
पंकज ने आगे कहा- 'मुझे एहसास हुआ कि यह अच्छा नहीं है, रात भर में एक सेट से दूसरे सेट पर जाना, यह ओवरलैपिंग था. मुझे 30 दिन का ब्रेक चाहिए. दस दिन मैं जो कर रहा था उससे छुटकारा पाने के लिए, दस दिन पूरी तरह से आराम करने और फैमिला के साथ रहने के लिए और आखिरी दस दिन अगले कैरेक्टर की तैयारी करने के लिए. यह अब मेरे लिए जरूरी है.'

ये भी पढ़ें: रिलीज हुआ परिणीति-राघव के वेडिंग सॉन्ग 'ओ पिया' का एक्सटेंडेड वर्जन, सामने आईं कपल की मेहंदी से लेकर संगीत तक की झलकियां

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monday BO Collection Live Updates: मंडे को 10 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को 10 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
'धरम जी ने मुझे कभी काम करने से नहीं रोका', हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को किया याद, बोलीं- उनके जाने से बेटियां दर्द में हैं
'धरम जी ने मुझे कभी काम करने से नहीं रोका', हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को किया याद, बोलीं- उनके जाने से बेटियां दर्द में हैं
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में बिगड़ी शबाना आजमी की तबीयत, हाथ पकड़कर ले जाते दिखे लोग
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में बिगड़ी शबाना आजमी की तबीयत, हाथ पकड़कर ले जाते दिखे लोग

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget