एक्सप्लोरर

पाकिस्तानी सिंगर बिलाल सईद ने लाइव परफॉर्मेंस के दौरान ऑडियंस पर फेंका माइक, बाद में दी सफाई!

Bilal Saeed Viral Video: बिलाल सईद ने एक कॉलेज में अपनी लाइव परफॉर्मेंस के दौरान ऑडियंस पर माइक फेंक दिया था. अब सिंगर ने इस मामले पर सफाई दी है और बताया है कि उनके साथ बद्तमीजी की गई थी.

Bilal Saeed Viral Video: पाकिस्तानी सिंगर बिलाल सईद इन दिनों लाइव परफॉर्मेंस के दौरान ऑडियंस पर माइक फेंकने को लेकर सुर्खियों में हैं. मामला तब का है जब उन्होंने पाकिस्तान के फलिया में पंजाब ग्रुप ऑफ कॉलेजेज (पीजीसी) यूथ म्यूजिकल फेस्टिवल में पहुंचे थे. वहां उन्होंने परफॉर्म किया और इसी दौरान अचानक आपे से बाहर हो गए और स्टेज से ही माइक ऑडियंस पर फेंक दिया.

जब बिलाल सईद का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया. मामला फैलने के बाद बिलाल ने अपनी हरकत पर सफाई दी. इंस्टाग्राम पर अपनी कई फोटोज पोस्ट करते हुए सिंगर ने माइक फेंकने की वजह बताई और कहा कि वे अपने फैंस से बहुत प्यार करते हैं.

'जब मैं अपने फैंस के लिए परफॉर्म करता हूं...'
बिलाल सईद ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- 'मंच हमेशा से मेरी पूरी दुनिया रहा है. परर्फॉर्मेंस के दौरान मैंने हमेशा सबसे कंपलीट और सबसे जिंदा महसूस किया है! मैं अपनी बीमारी, टेंशन, फिक्र भूल जाता हूं. जब मैं अपने फैंस के लिए परफॉर्म करता हूं तो सब कुछ पीछे छोड़ देता हूं और चाहे कुछ भी हो, मेरे और मेरे मंच के सम्मान के रास्ते में कुछ भी नहीं आना चाहिए था.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bilal Saeed (@bilalsaeed_music)

'मैंने गलत रिएक्शन दिया...'
पाक सिंगर ने पोस्ट में आगे लिखा- 'मैं अपने फैंस से प्यार करता हूं और कभी-कभी वह प्यार दोनों पक्षों के लिए भारी पड़ सकता है. यह पहली बार नहीं था कि कोई भीड़ में बद्तमीजी कर रहा था, लेकिन यह बिल्कुल पहली बार था कि मैंने गलत रिएक्शन दिया. मुझे कभी भी मंच नहीं छोड़ना चाहिए था.'

वायरल हुआ था राहत फतेह अली खान का वीडियो
बता दें कि बीते दिनों पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान का भी एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वे अपने शागिर्द को चप्पल से पीटते नजर आए थे. बाद में सिंगर ने इसपर सफाई दी थी और अपने शागिर्द से माफी भी मांगी थी.

ये भी पढ़ें: Pushpa 2: 'पुष्पा 2' के सेट से लीक हुआ अल्लू अर्जुन का लुक, साड़ी पहने दिखे सुपरस्टार

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
बॉक्स ऑफिस लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', तीसरे दिन 9.30 बजे तक कौन-सी फिल्म निकली आगे?
लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', 9.30 बजे तक कौन-सी फिल्म निकली आगे?
'आवारापन 2' के बाद 'जन्नत 3' करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट
'आवारापन 2' के बाद 'जन्नत 3' करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट
डेविड धवन की बर्थडे पार्टी में छाए सलमान खान, वरुण धवन ने पिता पर लुटाया प्यार, देखें फोटोज
डेविड धवन की बर्थडे पार्टी में छाए सलमान खान, वरुण धवन ने पिता पर लुटाया प्यार, देखें फोटोज

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget