एक्सप्लोरर

पाकिस्तानी क्रिकेटर्स की इंडिया में एंट्री होते ही फिल्ममेकर ने पूछा सवाल- क्या हम एक्टर्स को भी फिल्मों में ले सकते हैं?

Rahul Dholakia Post: पाकिस्तानी क्रिकेटर्स 7 साल बाद भारत आए हैं. जिसके बाद फिल्ममेकर राहुल ढोलकिया ने पोस्ट शेयर करके पाकिस्तानी एक्टर्स के आने में बात की है.

Rahul Dholakia Post: पाकिस्तानी क्रिकेटर्स बुधवार को सात सालों बाद इंडिया आए हैं. आईसीसी मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तानी क्रिकेटर्स यहां आए हैं. यह पहली बार है कि 2016 के बाद पाकिस्तानियों को देश में आने की अनुमति दी गई, साल 2016 में उरी हमले के बाद पाकिस्तानियों के इंडिया में आने पर बैन लगा दिया गया था. अब 'रईस' के डायरेक्टर राहुल ढोलकिया ने उम्मीद जताई है कि पाकिस्तानी एक्टर्स और सिंगर्स को भी देश में परफॉर्म करने की अनुमति दी जाएगी.

पाकिस्तानी क्रिकेटर 27 सितंबर की शाम को दुबई होते हुए हैदराबाद लैंड हुए हैं. फिल्ममेकर राहुल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके उम्मीद जताई है कि अब पाकिस्तानी कलाकार भी इंडिया आ पाएंगे. उन्होंने अपनी बात एक्स पर शेयर की.

फिल्मों में काम करने के लिए बुला सकते हैं?
रईस के डायरेक्टर राहुल ढोलकिया ने लिखा- अब जब पाकिस्तानी क्रिकेटर्स ऑफिशियली यहां आ चुके हैं तो क्या हम पाकिस्तानी एक्टर्स को भी अपनी फिल्म में काम करने के लिए बुला सकते हैं? या म्यूजिशियन को परफॉर्म करने के लिए?

यूजर्स ने किए कमेंट
राहुल के पोस्ट पर लोग ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- ये मेरा सपना है कि एक फिल्म ऐसी हो जिसमें इंडियन और पाकिस्तानी कास्ट मिक्स हो. ये अब तक क्यों नहीं हुआ है. वहीं दूसरे ने लिखा-बीसीसीआई करे तो ठीक लेकिन बॉलीवुड नहीं कर सकता.

बता दें बॉलीवुड फिल्म रईस से पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने डेब्यू किया था. लेकिन साल 2017 के बाद से सिचुएशन खराब हो गई थी जिसके बाद से इंडिया  ने पाकिस्तानी आर्टिस्ट पर बैन लगा दिया था. माहिरा की फिल्म को पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड ने तक पास नहीं किया था. 

ये भी पढ़ें: Animal Teaser: भाई बॉबी देओल को टीजर में देख इंप्रेस हुईं बहन ईशा, पोस्ट शेयर कर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धुरंधर’ ने बदली बॉलीवुड की सोच, मुकेश छाबड़ा बोले- अब फिल्म की लंबाई पर नहीं होती बात
‘धुरंधर’ ने बदली बॉलीवुड की सोच, मुकेश छाबड़ा बोले- अब फिल्म की लंबाई पर नहीं होती बात
'हमारी जया आंटी को परेशान मत करो...' एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी ने पैपराजी को क्यों दी ऐसी नसीहत?
'हमारी जया आंटी को परेशान मत करो...' तनीषा मुखर्जी ने पैपराजी को दी नसीहत
'हनुमान अंश' का तेलुगु में भी बजा डंका, ओपनिंग डे पर'दंगल'-'मिर्जापुर द मूवी' का तोड़ा रिकॉर्ड
'हनुमान अंश' का तेलुगु में भी बजा डंका, ओपनिंग डे पर'दंगल'-'मिर्जापुर द मूवी' का तोड़ा रिकॉर्ड
CJP protest live updates: अनुराग कश्यप से प्रकाश राज तक, CJP प्रोटेस्ट के बीच बॉलीवुड के दिग्गजों का सरकार पर तीखा हमला
CJP प्रोटेस्ट के बीच बॉलीवुड के दिग्गजों का सरकार पर तीखा हमला, कहा- आवाज को अरेस्ट नहीं कर सकते

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
'ज्ञानेश कुमार इतने खास क्यों?’, प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को घेरा
'ज्ञानेश कुमार इतने खास क्यों?’, प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को घेरा
Embed widget