एक्सप्लोरर

प्रियंका चोपड़ा के खिलाफ पाकिस्तान ने उठाया बड़ा कदम, यूनीसेफ से कहा- एक्ट्रेस को सद्भावना दूत पद से हटाएं

पाकिस्तान ने यूनिसेफ को पत्र लिखकर कश्मीर मुद्दे का हवाला देते हुए सद्भावना दूत के तौर पर नियुक्त बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को हटाने की मांग की है.

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मानवाधिकार मंत्री शिरीन मजारी ने यूनिसेफ को पत्र लिखकर कश्मीर मुद्दे का हवाला देते हुए सद्भावना दूत के तौर पर नियुक्त बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को हटाने की मांग की है. मजारी ने यूनिसेफ को भारत सरकार की ओर से जम्मू-कश्मीर में की गई कार्रवाई पर भारतीय अभिनेत्री के कट्टर राष्ट्रवाद और समर्थन का हवाला दिया.

यूनिसेफ के कार्यकारी निदेशक हेनरिकेटा फॉर को लिखे एक पत्र में मजारी ने कहा, "प्रियंका का परमाणु युद्ध सहित युद्ध को समर्थन करना संयुक्त राष्ट्र की विश्वसनीयता को कमजोर करता है. यूनिसेफ को तुरंत प्रियंका चोपड़ा को अपने दूत के पद से हटाना चाहिए. नहीं तो शांति के लिए सद्भावना दूत जैसी नियुक्तियां विश्वभर में एक तमाशा बनकर रह जाएंगी."

माजरी ने नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा जम्मू एवं कश्मीर राज्य को दिए गए विशेष दर्जे को रद्द करने और वहां पर कथित रूप से कश्मीरी मुसलमानों की जातीय सफाई के कारण इस क्षेत्र में पनपे संकट का भी हवाला दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार पूर्वोत्तर भारतीय राज्य असम में चालीस लाख भारतीय मुसलमानों को उनकी नागरिकता से वंचित कर रही है.

इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय सुरक्षा बलों ने कश्मीर में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ पेलेट गन के इस्तेमाल को तेज कर दिया है.

View this post on Instagram
 

At the Bambasi Refugee Camp Primary School there is a shortage of trained teachers, with one teacher for every 89 students. This second grade class is taught by Hubahiro, she is a refugee child who is an 8th grade student at the school...she teaches grades 1-4 in the morning, and in the afternoon attends school to continue her education. Like her mother, who is also a refugee and teacher at the school, she earns a small stipend. When I first met the kids they were extremely introverted and timid. It took a lot of tickles and cuddles to get them to interact with me. Thank you Hubahiro for translating and helping the kids understand that I was a friend. @unicef @unicefethiopia #childrenuprooted

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

जिस तरह से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भारतीय प्रधानमंत्री पर हिंदू वर्चस्ववादी और नस्लवादी होने का आरोप लगा चुके हैं, ठीक उसी तरह मजारी ने भी अपना बयान दिया है. उन्होंने कहा, "भाजपा सरकार की पूरी नीति जातीय सफाई, नस्लवाद, फासिज्म और नरसंहार के नाजी सिद्धांत की तरह है. चोपड़ा ने सार्वजनिक रूप से भारत सरकार के पक्ष का समर्थन किया है. उन्होंने भारतीय रक्षा मंत्री द्वारा पाकिस्तान को परमाणु खतरे का भी समर्थन किया है."

मजारी ने भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने परमाणु नीति में 'नो फस्र्ट यूज' की भारत की प्रतिबद्धता को भविष्य की परिस्थितियों के अधीन बताया था.

मजारी ने कहा, "चोपड़ा को शांति के लिए संयुक्त राष्ट्र सद्भावना दूत के रूप में बनाए रखना पूरी तरह से शांति और सद्भावना के सिद्धांतों के खिलाफ है."

मजारी की अपील इमरान खान सरकार की उन कोशिशों का ही हिस्सा है, जिसमें वे चाहते हैं कि कश्मीर के लिए विशेष दर्जे को रद्द करने के फैसले की वैश्विक समुदाय द्वारा कड़ी निंदा की जाए.

इस मुद्दे पर पाकिस्तान अपने अच्छे दोस्त चीन को छोड़कर अंतर्राष्ट्रीय समर्थन हासिल करने में विफल रहा है.

VIDEO: सास, बहू और साजिश (21.08.2019): देखिए टीवी की दुनिया की मनोरंजक खबरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tuesday Box Office Collection Live: मंगलवार को 5 बजे 72 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी' जानें- 'धमाल 4' का कलेक्शन
Live Updates: मंगलवार को 5 बजे 72 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी' जानें- 'धमाल 4' का कलेक्शन
सोनम वांगचुक के सपोर्ट में प्रीति जिंटा, की अनशन खत्म करने की रिक्वेस्ट, बोलीं- लड़ाई के साथ सेहत भी जरुरी
सोनम वांगचुक के सपोर्ट में प्रीति जिंटा, की अनशन खत्म करने की रिक्वेस्ट, बोलीं- लड़ाई के साथ सेहत भी जरुरी
Jana Nayagan BO Day 1 Prediction: थलपति विजय की फिल्म का हिंदी में होगा ऐसा हाल, बनेगी तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली मूवी
'जन नायकन' डे 1 बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन: थलपति विजय की फिल्म का हिंदी में होगा ऐसा हाल, बनेगी तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली मूवी
FIFA WC 2026: संजय दत्त ने परिवार संग मनाया स्पेन की जीत का जश्न, पत्नी मान्यता ने शेयर किया वीडियो
FIFA WC 2026: संजय दत्त ने परिवार संग मनाया स्पेन की जीत का जश्न, पत्नी मान्यता ने शेयर किया वीडियो

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
Embed widget