एक्सप्लोरर

Pahalgam Terror Attack: बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की, बोले- भारत कायरों को देगा मुंहतोड़ जवाब

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में मंगलवार को हुए आंतकी हमले में कई जानें चली गई. इस घटना को लेकर पूरे देश में आक्रोश है वहीं बॉलीवुड सेलेब्स ने भी सोशस मीडिया पर अपना रिएक्शन दिया है.

Bollywood Celebs On Pahalgam Terror Attack: मंगलवार (22 अप्रैल) को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में घातक आतंकी हमले में 28 निर्दोष पर्यटकों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए. बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ने भी इस आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आक्रोश जताया है.  

सोनू सूद ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की
अभिनेता सोनू सूद ने पहलगाम आतंकी हमले पर सख्त नाराजगी जताते हुए एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, "कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता हूं. सभ्य दुनिया में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए और यह नृशंस कृत्य अस्वीकार्य है. अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थनाएं. ओम साईं राम."

 

तुषार कपूर ने भी आतंकी हमले की निंदा की
तुषार कपूर ने भी इसी तरह की भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा, "पहलगाम में हुए नृशंस आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता हूं. भारत कायरों को मुंहतोड़ जवाब देगा! जो लोग भारत के उत्थान से डरते हैं, उन्हें हमेशा की तरह मुंह की खानी पड़ेगी! घायलों और मारे गए लोगों के परिवारों के लिए प्रार्थनाएँ! पहलगाम."

 

विवेक ओबेरॉय ने जताया दुख
विवेक ओबेरॉय ने अपना दुख जाहिर करते हुए कहा, "आज दुख की छाया भारी है, क्योंकि कश्मीर में हुए भयानक आतंकी हमले की खबर ने हमारा दिल तोड़ दिया है. उन सभी परिवारों के प्रति गहरी संवेदना और प्रार्थनाएं भेज रहा हूँ जिन्होंने दुखद रूप से अपने प्रियजनों को खो दिया है. अब, पहले से कहीं ज़्यादा, दुनिया को इस तरह की नफ़रत के खिलाफ़ एकजुटता के साथ आना चाहिए, ताकत, उपचार और स्थायी शांति के लिए प्रयास करना चाहिए."  

 

रवीना टंडन ने लिखा शॉक्ड और नाराज हूं
रवीना टंडन ने पहलगाम आतंकी हमले पर दुख जाहिर करते हुए लिखा, “ ओम शांति, संवेदनाएं, शॉक्ड और नाराज हूं,  पीड़ा व्यक्त करने के लिए कोई शब्द नहीं. पीड़ितों के लिए प्रार्थना और शक्ति. समय आ गया है कि हम सभी छोटी-मोटी घरेलू लड़ाई को छोड़ दें, एकजुट हों और असली दुश्मन को पहचानें.”

 भाग्यश्री पहलगाम आतंकी हमले से सदमे में हैं
 भाग्यश्री ने हमले पर अपना सदमा और दुख जाहिर करते हुए लिखा, "निर्दोष लोगों की जान चली गई! कश्मीर में बदमाशों ने जो किया है, उसे देखकर मैं हैरान हूं. हम भारतीय प्रधानमंत्री से आग्रह करते हैं कि वे इस जघन्य कृत्य को अंजाम देने वालों को न्याय के कटघरे में खड़ा करें."


Pahalgam Terror Attack: बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की, बोले- भारत कायरों को देगा मुंहतोड़ जवाब

संजय दत्त ने लिखा इसे माफ नहीं किया जा सकता है
संजय दत्त ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा, "उन्होंने हमारे लोगों को बेरहमी से मारा. इसे माफ नहीं किया जा सकता, इन आतंकवादियों को पता होना चाहिए कि हम चुप नहीं बैठेंगे. हमें जवाबी कार्रवाई करनी होगी, मैं हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, गृह मंत्री अमिता शाह जी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी से अनुरोध करता हूं कि उन्हें वह सजा दी जाए जिसके वे हकदार हैं." 

 

अनुपम खेर के पहगाम आतंकी हमले पर निकले आंसू
दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने पहलगाम में हुए भयानक आतंकी हमले पर गहरा दुख और रोष व्यक्त किया है इंस्टाग्राम पर खेर ने एक इमोशनल वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने क्रूरता की निंदा की और आंसुओं के माध्यम से अपनी बेबसी व्यक्त की, उन्होंने हिंदी में भी लिखा, “गलत…गलत…गलत!!! पहलगाम हत्याकांड!! शब्द आज नपुंसक हैं!!

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

करीना कपूर ने भी पहलगाम आतंकी हमले पर जताया दुख
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट कर पहलगाम आतंकी हमले पर दुख जाहिर किया है. करीना ने लिखा, " पीड़ितों और उनके परिवार के लिए दिल टूटने से कहीं ज्यादा, जिनकी जानें गईं उनके लिए प्रार्थना कर रही हू." 


Pahalgam Terror Attack: बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की, बोले- भारत कायरों को देगा मुंहतोड़ जवाब

आलिया भट्ट ने भी पहलगाम आतंकी हमले पर जताया दुख
आलिया भट्ट ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर पहलगाम आतंकी हमले पर दुख जताया है. आलिया ने पोस्ट में लिखा, ""पहलगाम से आई खबर दिल दहला देने वाली है. निर्दोष लोगों की जान चली गई.  पर्यटक, परिवार, वे लोग जो बस.... जी रहे थे. ब्यूटी की तलाश में, शांति की तलाश में. और अब केवल दुख है. और इसका असहनीय बोझ." आलिया ने आगे लिखा, "हर बार जब ऐसा कुछ होता है, तो यह हमारी साझा मानवता को खत्म कर देता है, भगवान उन आत्माओं को शांति दे. और जो पीछे रह गए हैं उन्हें किसी तरह शक्ति मिले."

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

बता दें कि लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े आतंकवादियों के एक समूह ने दक्षिणी कश्मीर के पहलगाम में बैसरन घाटी में पर्यटकों के एक समूह पर हमला किया, जिसमें 28 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए. द रेजिस्टेंस फ्रंट नाम के समूह ने सोशल मीडिया पोस्ट में हमले की जिम्मेदारी ली, जिसमें घायल पर्यटकों में से एक की तस्वीर भी शामिल थी. 

ये भी पढ़ें:-एक गाने से रातों रात मिली थी शौहरत, फिल्म में भी किया काम लेकिन नहीं मिली पहचान, फिर भी जीती है आलीशान लाइफ

  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
Dhamaal 4 Box Office Day 6: ‘धमाल 4’ ने 6ठे दिन भी काटा गदर, 'अल्फा', 'पेद्दी' से 'कॉकटेल 2' तक 30 फिल्मों को तोड़ा रिकॉर्ड, जानें- कलेक्शन
‘धमाल 4’ ने छठे दिन काटा गदर, 'अल्फा' से 'पेद्दी' तक 30 फिल्मों को दी मात, जानें- कलेक्शन
Tina Ahuja Birthday: गोविंदा के कारण तबाह हुआ बेटी टीना आहूजा का करियर? डेब्यू के वक्त होता था ऐसा बर्ताव
गोविंदा के कारण तबाह हुआ बेटी टीना आहूजा का करियर? होता था ऐसा बर्ताव
Katrina Kaif Birthday: सलमान-शाहरुख या आमिर खान...कैटरीना कैफ ने किस सुपरस्टार संग दी सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर?
सलमान-शाहरुख या आमिर...कैटरीना कैफ ने किस सुपरस्टार संग दी सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर?

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
IIT online Courses: घर बैठे IIT से कर सकते हैं ये सीक्रेट कोर्स, कोई नहीं बताएगा इनके बारे में, बन जाएगी जिंदगी
घर बैठे IIT से कर सकते हैं ये सीक्रेट कोर्स, कोई नहीं बताएगा इनके बारे में, बन जाएगी जिंदगी
Embed widget