एक्सप्लोरर

नाहरगढ़ किले में शव के पास पत्थर पर लिखा है चेतन तांत्रिक, जानें- क्या है 'पद्मावती' कनेक्शन

शव के पास पत्थर पर लिखा गया है, 'पद्मावती का विरोध, हम पुतले नहीं जलाते,लटकाते हैं.' यहां पर पत्थर के पास तांत्रिक चेतन राघव भी लिखा हुआ है.

नई दिल्ली: संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' की रिलीज डेट टल गई है लेकिन इस पर अभी बवाल जारी है. अब इस मामले में ऐसी खबर आई है जिससे हर तरफ सनसनी मच गई है. जयपुर के नाहरगढ़ किले में एक युवक का शव लटका मिला है. शव के पास पत्थर पर लिखा गया है, 'पद्मावती का विरोध, हम पुतले नहीं जलाते,लटकाते हैं.' यहां पर पत्थर के पास तांत्रिक चेतन राघव भी लिखा हुआ है.

जयपुर पुलिस को सुबह शव लटके होने की सूचना मिली थी लेकिन अब तक शव को उतारा नहीं गया है. सिविल डिफेंस की टीम भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनो एंगल से मामले की जांच कर रही है.

 

कौन है तांत्रिक चेतन- मलिक मोहम्मद जायसी के महाकाव्य पदमावत में तांत्रिक चेतन का जिक्र है. तांत्रिक चेतन राघव चित्तौड़गढ़ के राजा रतनसेन के दरबार में हुआ करता था. एक बार उसकी तंत्र विदया से आहत होकर राजा ने उसे दरबार से बाहर कर दिया था और देश निकाला दे दिया था. तांत्रिक ने पूर्णिमा की रात पहले ही तंत्र विद्या से पूर्णिमा का चांद दिखा दिया था. इससे पंडितों के साथ साथ राजा रतनसेन भी नाराज हुए थे जो तंत्र विद्या के खिलाफ थे.

देश निकाले के बाद तांत्रिक चेतन राघव उलाऊद्दीन खिलजी के दरबार में पहुंचा था. वहां उसने खिलजी को रानी पद्मावती की सुंदरता का बखान किया था. जायसी की पदमावत के अनुसार चेतन राघव ने जिस तरह से रानी पद्मावती की सुंदरता के बारे में विस्तार से खिलजी को बताया था उसके बाद ही खिलजी की रानी पद्मावती को पाने ही इच्छा जाग्रत हुई थी और उसने चित्तौड़गढ़ के किले पर हमला किया था.

रिलीज डेट टलने के बाद भी विरोध जारी

'पद्मावती' फिल्म एक दिसंबर को रिलीज होनी थी लेकिन बढ़ते विरोध की वजह से डेट टाल दी गई है. इसे लेकर लेटेस्ट अपडेट ये है कि इसे ब्रिटिश सेंसर बोर्ड से मंजूरी मिल गई है लेकिन मेकर्स को CBFC से मंजूरी का इंतजार है इसके बाद ही नई रिलीज डेट का ऐलान किया जाएगा. इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिहं और शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेलर 2' का तीन दिन में बॉक्स ऑफिस पर सैलाब, दुनियाभर में 300 करोड़ क्लब में एंट्री
'जेलर 2' का तीन दिन में बॉक्स ऑफिस पर सैलाब, दुनियाभर में 300 करोड़ क्लब में एंट्री
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर
'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा कारण बताओ नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा कारण बताओ नोटिस

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
कार में दिखने लगे चेक इंजन लाइट तो तुरंत करें यह काम, वरना आएगा मोटा खर्च
कार में दिखने लगे चेक इंजन लाइट तो तुरंत करें यह काम, वरना आएगा मोटा खर्च
Embed widget