एक्सप्लोरर

'पद्मावती' विवाद: दीपिका के सिर पर 10 करोड़ का इनाम रखने वाले BJP नेता के खिलाफ FIR दर्ज

गुरुग्राम के चक्करपुर गांव के रहने वाले पवन कुमार ने अपनी शिकायत में कहा है कि अम्मू के बयान से उसकी भावना बुरी तरह से आहत हुई है. पवन ने खुद को दीपिका का फैन बताया है.

 

गुरुग्राम: हरियाणा के एक बीजेपी नेता के खिलाफ मंगलवार को बॉलीवुड फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के सिर काटने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. नेता ने 'पद्मावती' फिल्म के विवाद पर दोनों के सिर काट कर लाने वाले को 10 करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की थी. हरियाणा बीजेपी के मुख्य मीडिया को-ऑर्डिनेट कुंवर सूरजपाल सिंह अम्मू के खिलाफ गुरुग्राम के सेक्टर 29 पुलिस थाने में धारा 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है. यह शिकायत दीपिका और भंसाली के एक प्रशंसक ने दर्ज कराई है.

गुरुग्राम के चक्करपुर गांव के निवासी शिकायतकर्ता पवन कुमार ने अपनी शिकायत में कहा है कि अम्मू के बयान से उसकी भावना बुरी तरह से आहत हुई है.

ये भी पढ़ें: 'पद्मावती' के समर्थन में आए शाहरुख और आमिर खान, कहा ''मदद के लिए दीपिका के साथ हैं''

कुमार ने अपनी शिकायत में कहा है, "मैंने देखा कि अम्मू फिल्म अभिनेत्री पादुकोण और फिल्म निर्माता भंसाली के सिर काटने वाले को 10 करोड़ रुपये इनाम में देने की घोषणा कर रहे हैं. उन्होंने दोनों को गंभीर दुष्परिणामों के लिए धमकी दी है. पादुकोण और भंसाली की जिंदगी खतरे में है. कृपया अम्मू के खिलाफ कार्रवाई करें."

वहीं, दूसरी तरफ अम्मू ने मंगलवार को हरियाणा पुलिस को उन्हें गिरफ्तार करने की चुनौती दी. उन्होंने कहा कि वह अपने बयान पर अडिग हैं, चाहे वे भारतीय जनता पार्टी में रहें या न रहें.

अम्मू ने कहा कि उन्होंने यह बयान बतौर एक राजपूत दिया है न कि पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर. अम्मू ने कहा कि उन्होंने दीपिका और भंसाली के सिरों पर रकम को दोगुना 10 करोड़ रुपये कर दिया है. अम्मू ने अभिनेता रणवीर सिंह को टांग तोड़ने की धमकी भी दी है.

ये भी पढ़ें: 'पद्मावती' विवाद: बीजेपी नेता का मोदी पर हमला, कहा-'दीपिका का सिर क़लम करने वालों को देंगे 10 करोड़

उन्होंने कहा, "हम कानून को अपने हाथ में नहीं लेना चाहते, लेकिन हम राजपूत राजाओं और रानियों की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करने वाले किसी शख्स को माफ नहीं करेंगे."

उन्होंने कहा, "पादुकोण हमारी बेटी की तरह है और उसे इस तरह के किरदार निभाने से दूर रहना चाहिए जैसे उसने ‘पद्मावती’ में निभाया है. जो भी हमारी बहनों और बेटियों की तरफ आंख उठाकर भी देखेगा, उसे दंडित किया जाएगा."

अपने बयान पर बीजेपी की तरफ से किसी तरह का कोई नोटिस मिलने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "अभी तक कोई नोटिस नहीं मिला है. अगर कोई पूछेगा तो मैं जवाब दूंगा. मैं अपने समुदाय की भलाई के लिए कुछ भी करने को तैयार हूं."

जांच अधिकारी सुनील कुमार ने कहा कि जांच का हिस्सा बनने के लिए आरोपी को जल्द ही नोटिस भेजा जाएगा.

यहां देखें फिल्म का गाना घूमर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
Jana Nayagan BO Day 2 Updates: दूसरे दिन भी 'जना नायकन' ने उड़ाया गर्दा, 63 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
दूसरे दिन भी 'जना नायकन' ने उड़ाया गर्दा, 63 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Jana Nayagan Movie LIVE: 'जन नायकन' का दूसरे दिन भी जलवा बरकरार, शुक्रवार को इंडिया में 50 करोड़ के हुई पार
LIVE: 'जन नायकन' का दूसरे दिन भी जलवा बरकरार, शुक्रवार को इंडिया में 50 करोड़ के हुई पार
The Odyssey BO Collection: 'द ओडिसी' ने दुनियाभर में रचा इतिहास, इंडिया में भी पहुंची 100 करोड़ के पार, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' ने दुनियाभर में रचा इतिहास, इंडिया में भी पहुंची 100 करोड़ के पार, जानें कलेक्शन

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget