एक्सप्लोरर

'पद्मावती' विवाद: बीजेपी नेता का मोदी पर हमला, कहा-'दीपिका का सिर क़लम करने वालों को देंगे 10 करोड़

हरियाणा में बीजेपी के प्रदेश मुख्य मीडिया संयोजक सूरज पाल अम्मू ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि अब तो बोलना पड़ेगा. उन्होंने फिल्म 'पद्मावती' की रिलीज रोकने की मांग की है.

नई दिल्ली/चंडीगढ़/लखनऊ: भारी विरोध, तोड़फोड़, कुछ राज्य सरकारों की लाचारी और राजपूत संगठनों की खुलेआम धमकी के बीच फिल्म 'पद्मावती' की रिलीज़ को एक दिसंबर से टाल दिया गया है, लेकिन विरोध का स्वर अब और तीखा और सांप्रदायिक हो चला है. अपने पार्टी पदाधिकारियों के निशाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हैं.

हरियाणा में बीजेपी के प्रदेश मुख्य मीडिया संयोजक सूरज पाल अम्मू ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि अब तो बोलना पड़ेगा.

सूरज पाल ने साफ शब्दों में कहा कि अगर उन्हें पार्टी से जाना पड़ेगा वो सज़ा भी मंजूर होगी, लेकिन फिल्म की रिलीज़ को बर्दाशत नहीं करेंगे.

उन्होंने पीएम मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा, “वोट लेने के लिए राजपूत, मुसलमानों की ऐसी तैसी करनी हो तो राजपूत और वोट लेने के बाद अपमान कराने के लिए राजपूत. बोलना तो पड़ेगा मोदी जी, बोलना तो पड़ेगा.”

उन्होंने आगे कहा, “गुजरात का चुनाव है. हम आपको वोट दिलाना चाहते हैं. आप पद्मवाती को रिलीज़ नहीं होने दें.”

सिर कलम करने वालों को 10 करोड़ा का इनाम

सूरज पाल ने खुलेआम कहा कि वो मेरठ के उस जवान का धन्यवाद करना चाहते हैं जिसने दीपिका पादुकोण की सिर पर 5 करोड़ का इनाम घोषित किया. उन्होंने कहा, “हम सिर कलम करने वाले को 10 करोड़ देंगे और उसके परिवार की जरूरतों का भी खयाल रखेंगे.”

अपनी धमकी को जारी रखते हुए सूरज पाल ने कहा कि अगर रणवीर सिंह ने अपने शब्द वापस नहीं लिए तो उसकी टांग तोड़कर हाथ में दे देंगे.

दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मोर्य ने कहा कि जब तक फिल्म से आपत्तिजनक सीन हटा नहीं दिए जाते, वो उत्तर प्रदेश में रिलीज़ की अनुमति नहीं देंगे.

करणी सेना भी अपनी मांग पर अड़ी है और उसका साफ कहना है कि किसी कीमत पर वो फिल्म को रिलीज़ नहीं होने देंगे. करणी सेना के प्रमुख लोकेंद्र सिंह का कहना है कि इस फिल्म में मिडिल ईस्ट और दाऊद इब्राहिम का पैसा लगा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गजनी' के विलेन प्रदीप रावत का निधन, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
'गजनी' के विलेन प्रदीप रावत का निधन, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
अजय देवगन ने सलमान खान को पछाड़ा, 'धमाल 4' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका
अजय देवगन ने सलमान खान को पछाड़ा, 'धमाल 4' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका
BO Live: 'स्पाइडरमैन' ने 8 बजे तक किया 12 करोड़ का कलेक्शन, 'धमाल 4'- 'जन नायकन' का ऐसा रहा हाल
'स्पाइडरमैन' ने 8 बजे तक किया 12 करोड़ का कलेक्शन, 'धमाल 4'- 'जन नायकन' का ऐसा रहा हाल
'उदयनिधि स्टालिन के भद्दे जोक्स स्वीकार नहीं', कंगना रनौत ने तृषा कृष्णन का किया सपोर्ट
'उदयनिधि स्टालिन के भद्दे जोक्स स्वीकार नहीं', कंगना रनौत ने तृषा कृष्णन का किया सपोर्ट

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
Embed widget