एक्सप्लोरर

VIDEO: 'पद्मावत' विवाद पर बोले शाहिद कपूर- बिना फिल्म देखें कोई राय ना बनाएं

शाहिद कहते हैं, "किसी को भी कोई फिल्म देखने के लिए मजबूर नहीं किया जाता, लेकिन किसी को भी फिल्म न देखने के लिए भी मजबूर नहीं किया जाना चाहिए और मुझे लगता है कि यही लोकतंत्र है."

मुंबई: अभिनेता शाहिद कपूर ने फिल्म 'पद्मावत' के रिलीज होने पर खुशी जताई है और कहा है कि यह फिल्म इस समय समूचे फिल्म उद्योग के लिए खड़ी है. शाहिद बुधवार को एचटी मोस्ट स्टाइलिश अवॉर्ड्स 2018 के दौरान अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ मौजूद थे जहां उनसे फिल्म पद्मावत को लेकर देश भर में फैली अशांति पर टिप्पणी करने के लिए कहा गया.

शाहिद ने कहा, "हम शुरू से यह कह रहे हैं कि हमें कम से कम फिल्म दिखाने की इजाजत दें और इस पर पूर्वानुमान न लगाएं. अब सर्वोच्च अदालत ने भी फैसला दिया है कि फिल्म को हर जगह रिलीज किया जाना चाहिए."

उन्होंने कहा, "सिर्फ 'पद्मावत' पर ही नहीं बल्कि हर फिल्म के लिए सर्वोच्च अदालत ने अपने फैसले में कहा है कि फिल्मों पर प्रतिबंध नहीं लगाया जाना चाहिए. इसलिए मुझे लगता है कि 'पद्मावत' इस समय समूचे फिल्म उद्योग के लिए खड़ी है क्योंकि रचनात्मकता अभिव्यक्त की आजादी होनी चाहिए."

शाहिद कहते हैं, "किसी को भी कोई फिल्म देखने के लिए मजबूर नहीं किया जाता, लेकिन किसी को भी फिल्म न देखने के लिए भी मजबूर नहीं किया जाना चाहिए और मुझे लगता है कि यही लोकतंत्र है."

शाहिद फिल्म 'पद्मावत' में महाराज रतन सिंह का किरदार निभा रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म में राजपूतों के गौरव को जिस तरह से पेश किया गया है उससे बेहतर और कुछ नहीं हो सकता है. फिल्म में अपने पति के काम की प्रशंसा करते हुए मीरा ने कहा, "मुझे लगता है कि फिल्म राजपूत संस्कृति और परंपरा को श्रद्धांजलि है."

उन्होंने कहा, "मैं फिल्म में शाहिद द्वारा निभाए गए किरदार पर बेहद गर्व महसूस कर रही हूं. उन्होंने इस किरदर के साथ पूरा न्याय किया है. इस फिल्म में उन्हें देखना बहुत ही शानदार है. मैंने बिना किसी भेदभाव के महसूस किया है कि फिल्म में उन्हें देखना सबसे बेहतरीन है."

यहां देखिए- फिल्म की रिलीज पर दीपिका ने क्या कहा है-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhurandhar The Revenge Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
रणबीर कपूर की 'रामायण' में हुई इस एक्टर की एंट्री, 'सुग्रीव' बन भगवान राम का देंगे साथ
रणबीर कपूर की 'रामायण' में हुई इस एक्टर की एंट्री, 'सुग्रीव' बन भगवान राम का देंगे साथ
'कौन जाने मैं कहीं दिख जाऊं', 'धुरंधर 2' में मौजूदगी को लेकर क्रिस्टल डिसूजा ने तोड़ी चुप्पी
'कौन जाने मैं कहीं दिख जाऊं', 'धुरंधर 2' में मौजूदगी को लेकर क्रिस्टल डिसूजा ने तोड़ी चुप्पी
'धुरंधर 2' रिव्यू: मास्टरपीस है रणवीर सिंह की फिल्म, एक्टिंग से लेकर कहानी तक, सब दमदार
'धुरंधर 2' रिव्यू: मास्टरपीस है रणवीर सिंह की फिल्म, एक्टिंग से लेकर कहानी तक, सब दमदार

वीडियोज

Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध
नेतन्याहू के 'वॉर ट्रैप' में कैसे फंसे ट्रंप?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
Dhurandhar The Revenge Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला, जारी की नई गाइडलाइंस
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
Surgical Complications: गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
Embed widget