एक्सप्लोरर

LIVE: 'पद्मावत' पर हो रहे संग्राम पर मुंबई पुलिस ने करणी सेना के 100-150 लोगों को गिरफ़्तार किया

आज सूरत, अहमदाबाद से लेकर गुरूग्राम, नोएडा और मुंबई सहित कई बड़े शहरों में करणी सेना इस फिल्म को लेकर हिंसक प्रदर्शन कर रही है.

नई दिल्ली: देश भर में चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत आज रिलीज हो चुकी है. गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गोवा में सिनेमाघर के मालिकों ने डर से इस फिल्म को रिलीज करने से मना कर दिया है. कल ही करणी सेना के अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह काल्वी ने ऐलान किया कि उनका संगठन इस फिल्म को रिलीज नहीं होने देगा. आज सूरत, अहमदाबाद से लेकर गुरूग्राम, नोएडा और मुंबई सहित कई बड़े शहरों में करणी सेना ने इस फिल्म को लेकर हिंसक प्रदर्शन कर रही है.

LIVE UPDATES: 

04.49 PM: मुंबई के डीसीपी दीपक देवराज ने बताया कि मुंबई में क़रीब 100 सिनेमाघरों में फ़िल्म प्रदर्शित हुई है और सभी जगहों पर सुरक्षा मुहैया कराई गई है. शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने पर कोई रोक नहीं है लेकिन अगर हिंसक प्रदर्शन हुआ तो पुलिस उनसे सख्ती से निपटेगी. मुंबई पुलिस ने अबतक करणी सेना के 100-150 लोगों को गिरफ़्तार किया है और कुछ कार्यकर्ता हिरासत में है. करणी सेना के लोगों की ये धरपकड़ आगे भी जारी रहेगी. LIVE: 'पद्मावत' पर हो रहे संग्राम पर मुंबई पुलिस ने करणी सेना के 100-150 लोगों को गिरफ़्तार किया 04.39 PM: बजे मथुरा में अखिल भारतीय ब्रजमंडल क्षत्रिय महासभा ने आज बैठक में फैसला लिया कि फिल्म पद्मावती के निर्देशक संजय लीला भंसाली का जो सर कलम करके लाएगा उसे क्षत्रिय समाज 51 लाख रुपये का इनाम चांदी की थाली में देगा. साथ ही समाज के लोगों ने माननीय राष्ट्रपति महोदय से गुजारिश की कि सुप्रीम कोर्ट के माननीय न्यायाधीश को भी उनके पद से हटा दिया जाए जिन्होनें पद्मावती के समर्थन में फैसला दिया.

04.05 PM: फिल्म पद्मावत पर हो रहे संग्राम पर केंद्र मंत्रालय और गृह मंत्रालय की दखल नहीॆ देगा. वहीं केंद्र की तरफ से बताया गया है कि किसी राज्य ने इस पर मदद नहीं मांगी है. 'पद्मावत' पर चल रहे संग्राम पर केंद्र और गृह मंत्रालय दखल नहीं देगा. किसी राज्य ने हिंसा से निपटने के लिए सुरक्षा बल नहीं मांगा है.

04.00 PM:  कल गुरूग्राम में स्कूल बस पर हुए हमले के 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. 18 में से 8 आरोपी नाबालिग हैं.

03.00 PM: कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने आज कहा कि जिस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया को भारत में निवेश करने के लिए आमंत्रित कर रहे थे, उसी दिन अहमदाबाद में हिंदी फिल्म 'पद्मावत' के विरोध में उपद्रवी भीड़ हिंसा फैला रही थी. चिदंबरम ने अपने सिलसिलेवार ट्वीट्स में कहा, "जब प्रधानमंत्री वैश्विक व्यापारियों को भारत में निवेश के लिए आमंत्रित कर रहे थे, उस समय अहमदाबाद में उपद्रवी हिंसा फैला रहे थे."

02.45 PM: कांग्रेस ने 'पद्मावत' मुद्दे पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी की चुप्पी पर सवाल उठाया. कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने ट्वीट किया, "पद्मावत' की रिलीज को रोकने के लिए गुंडागर्दी नीचता, निंदनीय और पूरी तरह से घृणास्पद है."

02.30 PM: हर तरफ से विवादों में घिरी अपनी इस फिल्म की रिलीज पर दीपिका पादुकोण ने कहा, ‘‘मैं इस समय बहुत ही अभिभूत और भावुक हूं. मुझे लगता है कि इस फिल्म ने बहुत कुछ झेला है. आखिरकार यह फिल्म प्रदर्शित हो रही है और फिल्म, मेरे अभिनय को लेकर जिस तरह की प्रतिक्रिया मिल रही है, उससे मैं अभिभूत हूं.’’ 

02.00 PM: युपी के चंदौली स्थित आईपी मुगल मल्टीप्लेक्स में पद्मावत के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने मॉल में किया पेट्रोल बम से हमला. ट्रांसफार्मर में लगी आग, मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने आग बुझाई. कई पेट्रोल बम बरामद, हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल

02.00 PM: मेरठ में नंदन सिनेमा के गेट पर पद्मावत का विरोध कर रहे सिंह सेना के कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया.

01.50 PM: पाकिस्तान से इस फिल्म के लिए राहत की खबर है. पाकिस्तान के सेंसर बोर्ड ने ‘पद्मावत’ के किसी भी दृश्य पर बिना कैंची चलाए देश में स्क्रीनिंग के लिए मंजूरी दे दी है.

01.45 PM: 'पद्मावत' के विरोध में सहरसा में विभिन्न संगठन के सैकड़ों लोगों ने मशाल जुलूस निकाला. छातापुर के बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू, पूर्व विधायक संजीव कुमार झा, किशोर कुमार मुन्ना की मौजूदगी में लोगों ने हाथों में तलवार लिए फिल्म के विरोध में जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की.

01: 15 PM: ऋषिकेश में एक सिनेमाहॉल के बाहर पद्मावत का विरोध कर रहे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प

12.30 PM: लखनऊ में करणी सेना ने नॉवेल्टी सिनेमा के सामने किया फिल्म को लेकर विरोध प्रदर्शन. लोगों को गुलाब का फूल देकर फिल्म ना देखने की अपील की. कार्यकर्ताओं ने कहा कि 'जिन्होंने टिकट खरीद लिया है हम अपनी तरफ से उनके पैसे भी वापस करेंगे.'

padmaavat

12.15 PM: 'पद्मावत' फिल्म को लेकर छत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद हरिबंश सिंह का बेतुका बयान- अलाउद्दीन खिलजी को हीरो दिखाएंगे तो कोई हिंदुस्तानी कैसे बर्दास्त करेगा. महाराणा प्रताप की किताब पढाकर बच्चों का मोरल ऊंचा कर सकते है लेकिन अकबर द ग्रेट पढ़ाकर नहीं. अश्लीलता परोसने वाली फिल्म का तो लोग विरोध करेंगे ही. प्रतापगढ़ जिले के किसी भी थियेटर में फ़िल्म पद्मावत नहीं लगेगी.

11.50 AM: हरियाणा के मंत्री राम बिलास शर्मा ने गुरूग्राम की घटना पर कहा- ये डराने वाली घटना है और मुझे उम्मीद है कि जल्द ही इस समस्या का समाधान निकल आएगा. हमें ऐसी घटना का अंदेशा नहीं था.

11.45 AM: इलाहाबाद में आज किसी भी सिनेमाघर में पद्मावत नहीं रिलीज होगी.  विरोध से डरे सिनेमाघरों के मालिकों ने एडवांस बुकिंग के बावजूद रद्द किए गए सभी शो.

11.30 AM: राजस्थान के उदयपुर में पद्मावत के विरोधियों ने दुकानों में घुसकर तोड़फोड़ की. raj

11.15 AM: जयपुर में करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर किया फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन, देखें Video

 

11.20 AM: बिहार के मुजफ्फरपुर में विरोधियों ने तलवार दिखाकर किया प्रदर्शन, तोड़फोड़ और आगजनी की भी तस्वीरें आईं सामने

padmavat

11.10 AM: हरियाणा, गुजरात और राजस्थान सरकार के खिलाफ अवमानना याचिका दाखिल. कांग्रेस समर्थक तहसीन पूनावाला ने ये याचिका दायर की है. इस याचिका में पद्मावत के विरोध में हो रही हिंसा से निपटने में राज्यों की नाकामी का हवाला दिया. एक वकील ने करणी सेना के खिलाफ भी अवमानना याचिका दाखिल की है.

11.00 AM: पद्मावत देखने वालों ने एबीपी न्यूज़ को बताया है कि इस फिल्म में कोई विवादित सीन नहीं है. लोगों ने इस फिल्म को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है. यहां देखें Video

10.45 AM: मोदी सरकार क मंत्री वीके सिंह का आग में घी डालने वाला बयान, कहा-विरोधियों से बात करनी चाहिए थी, जब सहमति नहीं होती तो ऐसा ही होता है.

बता दें कि इस फिल्म में मुख्य भूमिका में दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं. इस फिल्म को सुप्रीम कोर्ट से भी हरी झंडी मिल चुकी है उसके बावजूद विरोध थम नहीं रहा है.

यह भी पढ़ें-

करणी सेना ने गुरूग्राम की घटना से पल्ला झाड़ा मूवी रिव्यू: भव्य है 'पद्मावत', ना कोई ड्रीम सीक्वेंस है ना ही कोई विवादित सीन 'पद्मावती' को रोका 'पद्मावत' को भी रोको वरना जल जाएगा देश: लोकेंद्र काल्वी 'पद्मावत' के जिस सीन को लेकर कंट्रोवर्सी हो रही है जानें भंसाली ने उन्हें फिल्म में कैसे दिखाया है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tiger Shroff Firing News LIVE: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, आरोपियों को लेकर आज मुंबई पहुंचेगी पुलिस, 48 घंटे की मिली ट्रांजिट रिमांड
लाइव: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, आरोपियों को लेकर आज मुंबई पहुंचेगी पुलिस, 48 घंटे की मिली ट्रांजिट रिमांड
आशुतोष रांका-सौरव की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर प्रकाश राज बोले- 'हमारा हौसला टूटेगा नहीं'
आशुतोष रांका-सौरव की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर प्रकाश राज बोले- 'हमारा हौसला टूटेगा नहीं'
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
पंकज त्रिपाठी ने कोलकाता में परिवार संग मनाया दशहरा, बोले- यह शहर अब मेरा भी घर है
पंकज त्रिपाठी ने कोलकाता में परिवार संग मनाया दशहरा, बोले- यह शहर अब मेरा भी घर है

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget