एक्सप्लोरर

जाने-माने संगीतकार खय्याम की हालत में सुधार नहीं, आईसीयू में जारी है इलाज

निमोनिया और फेफडों में फैले गहरे संक्रमण के चलते 28 जुलाई से मुम्बई के जुहू स्थित सुजय अस्पताल में भर्ती जाने-माने संगीतकार खय्याम की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और आईसीसी में गंभीर अवस्था में उनका इलाज जारी है.

मुम्बई : निमोनिया और फेफडों में फैले गहरे संक्रमण के चलते 28 जुलाई से मुम्बई के जुहू स्थित सुजय अस्पताल में भर्ती जाने-माने संगीतकार खय्याम की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और आईसीसी में गंभीर अवस्था में उनका इलाज जारी है. खय्याम का इलाज कर रहे डॉक्टर अभिषेक भार्गव ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत करते हुए ये जानकारी दी. डॉक्टर भार्गव ने बताया कि खय्याम साहब को फिलहाल नॉन इंवेसिव वेंटिलेटर पर रखा गया और रक्तचाप में अचानक से आई कमी के चलते उन्हें रक्तचाप को बढ़ानेवाली दवाइयां भी दी जा रहीं हैं. डॉक्टर भार्गव ने कहा कि पहले की तरह ही खय्याम साहब की हालत नाजुक मगर स्थिर बनी हुई है और फिलहाल ये बताना मुश्किल है कि खय्याम साहब पूरी तरह से ठीक हो पाएंगे या नहीं. डॉक्टर ने कहा कि फिलहाल इस बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है. पंजाब के राहों गांव में जन्मे 92 साल के खय्याम ने बतौर संगीतकार अपने करियर की शुरुआत 1953 में की थी. इसी साल आई उनकी फिल्म 'फिर सुबह होगी' से उन्हें बतौर संगीतकार पहचान मिली. गौरतलब है कि खय्याम को हमेशा से ही एक चूजी किस्म का संगीतकार माना जाता रहा है. चार दशक के करियर में उनकी पहचान बेहद कम मगर उम्दा किस्म का संगीत देनेवाले संगीतकार के रूप में बनी. 2007 में उन्हें संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड तो वहीं 2011 में उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण से नवाजा जा चुका है. फिर सुबह होगी के अलावा जिन फिल्मों में उनके संगीत की काफी चर्चा हुई, उनमें कभी कभी,‌ उमराव जान, थोड़ी सी बेवफाई, बाजार, नूरी, दर्द, रजिया सुल्तान, पर्वत के उस पार, त्रिशूल जैसी‌ फिल्मों का शुमार है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

300 करोड़ की महा-डील! भंसाली की 'लव एंड वॉर' के राइट्स लेने की रेस में शामिल ये बड़े नाम
300 करोड़ की महा-डील! भंसाली की 'लव एंड वॉर' के राइट्स लेने की रेस में शामिल ये बड़े नाम
एग फ्रीजिंग नहीं करवाना चाहतीं सुरभि चंदना, बोलीं- हार्मोनल इंबैलेंस को लेकर डर लगता है
एग फ्रीजिंग नहीं करवाना चाहतीं सुरभि चंदना, बोलीं- हार्मोनल इंबैलेंस को लेकर डर लगता है
फिल्म 'दिल चाहता है' की रिलीज को 25 साल पूरे, मेकर्स ने शेयर की पोस्ट
फिल्म 'दिल चाहता है' की रिलीज को 25 साल पूरे, मेकर्स ने शेयर की पोस्ट
Toxic Hindi Box Office: यश की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग तय, क्या 'KGF चैप्टर 2' का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे एक्टर?
हिंदी बेल्ट में यश की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बनेगी 'टॉक्सिक', 'KGF चैप्टर 2' को दे पाएगी मात?

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
Embed widget