एक्सप्लोरर

निक जोनास ने प्रियंका चोपड़ा से खुलेआम किया प्यार का इजहार, अब देसी गर्ल की बारी

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दोस्तों के साथ तस्वीर साझा की है. प्रियंका की इस तस्वीर पर निक जोनास उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाए.

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री और इंटरनेसनल स्टार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने रिलेशनशिप स्टेट्स और लव लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में आ गई हैं. अमेरिकन सिंगर निक जोनास के साथ बढ़ती प्रियंका चोपड़ा की नजदीकियों की खबरों से इन दिनों फिल्मी गलियारा पटा हुआ है. ऐसे में निक जोनास ने सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा से बढ़ती नजदीकियों पर मुहर लगा दी है.

खुद से 10 साल छोटे शख्स पर आया प्रियंका चोपड़ा का दिल, दोनों की तस्वीर हुई वायरल

दरअसल, हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दोस्तों के साथ तस्वीर साझा की थी. इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा की बेजोड़ हंसी तस्वीर की खूबसूरती बढ़ाती नजर आ रही हैं. ऐसे में निक भी प्रियंका के इस बेबाक हंसी की तारीफ किए बिना नहीं रह पाए. निक ने कमेंट बॉक्स में जो कमेंट किया है वो काबिल-ए-तारीफ है. निक ने लिखा 'वो हंसी.' इसके साथ ही बेहद खास लव का इमोटिकन भी उन्होंने अपने कमेंट के साथ बनाया.

निक जोनास ने प्रियंका चोपड़ा से खुलेआम किया प्यार का इजहार, अब देसी गर्ल की बारी

इसके बाद फैंस सोशल मीडिया पर निक के कमेंट की चर्चा करते नहीं थक रहे हैं. आपको बता दें कि बीते काफी दिनों से इन दोनों के अफेयर की खबरें चर्चा में बनी हुई हैं इस बीच यह दोनों हाल ही में एक साथ डिनर डेट पर स्पॉट किए गए थे. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई हैं. निक और प्रियंका कई बार साथ नजर आ चुके हैं.

अफेयर की खबरों के बीच सेक्सी अंदाज में निक जोनास के साथ डिनर डेट पर निकली देसी गर्ल

 निक जोनास ने प्रियंका चोपड़ा से खुलेआम किया प्यार का इजहार, अब देसी गर्ल की बारी

हालांकि इन दोनों ने ही अभी तक अपने रिश्तों की खबर पर कोई बयान नहीं दिया है लेकिन यूएस डेली की खबर के मुताबिक दोनों से जुड़े एक करीबी सूत्र ने इनके रिश्ते की खबर की पुष्टि की है. सूत्र ने कहा कि 'ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और ये एकदम नया है. ये एक अच्छा मैच है और दोनों एक दूसरे में काफी इंटरस्टेड हैं.'

निक जोनास ने प्रियंका चोपड़ा से खुलेआम किया प्यार का इजहार, अब देसी गर्ल की बारी

वैसे तो ये दोनों पहले भी कई बार साथ नजर आ चुके हैं लेकिन ये तस्वीर सामने आने के बाद से दोनों के अफेयर की खबरों को और हवा मिल गई है. बता दें कि निक जोनास प्रियंका चोपड़ा से उम्र में करीब 10 साल छोटे हैं. प्रियंका चोपड़ा जल्द ही 36 साल की होने वाली हैं और वहीं निक सिंतबर में अपना 26वां जन्मदिन मनाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विजय देवरकोंडा से 1 साल तक शादी के लिए पूछती रही थीं रश्मिका मंदाना, 'कॉफी विद करण' में खोले राज
विजय देवरकोंडा से 1 साल तक शादी के लिए पूछती रही थीं रश्मिका मंदाना, 'कॉफी विद करण' में खोले राज
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, डेढ़ बजे तक 158 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, डेढ़ बजे तक 158 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
स्पिरिट की नई रिलीज डेट आई सामने, रणबीर कपूर की 'रामायण 2' से होगा महाक्लैश
स्पिरिट की नई रिलीज डेट आई सामने, रणबीर कपूर की 'रामायण 2' से होगा महाक्लैश
कश्मीरा शाह ने भरी नई उड़ान, ग्रीस में शुरू किया दूसरा डायरेक्शनल प्रोजेक्ट
कश्मीरा शाह ने भरी नई उड़ान, ग्रीस में शुरू किया दूसरा डायरेक्शनल प्रोजेक्ट

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget