एक्सप्लोरर

निक जोनास की एक्स-गर्लफ्रेंड डेल्टा का टूटा दिल, बोलीं- मैं प्रियंका का मुकाबला नहीं कर सकती

डेल्टा गुडरेम 33 साल की हैं. उनके और निक के रिश्ते की शुरुआत साल 2011 में हुई थी, लेकिन एक साल बाद ही दोनों के रास्ते जुदा हो गए थे.

मुंबई: साल 2017 में ‘मेट गाला’ के रेड कार्पेट से शुरू हुई प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की दोस्ती अब प्यार में बदल गई है. पहले प्रियंका निक के घर उनके कजन की शादी में शामिल होने पहुंची और अब निक खुद प्रियंका के साथ भारत आ चुके हैं. बताया जा रहा है कि प्रियंका ब्वॉयफ्रेंड निक को अपने परिवार से मिलवाने लाई हैं. प्रियंका और निक की बात तो पक्की लग रही है. लेकिन इन सब के बीच निक जोनास की एक्स गर्लफ्रेंड डेल्टा गुडरेम की तरफ से भी इनके रिश्ते को लेकर एक बयान सामने आया है.

दरअसल नाउ टू लव डॉट कॉम ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि निक की एक्स गर्लफ्रेंड डेल्टा गुडरेम का दिल टूट चुका है. निक और प्रियंका के रिश्तों के बारे में जानने के बाद उन्होंने कहा है कि वह प्रियंका चोपड़ा जैसी बड़ी स्टार से मुकाबला नहीं कर सकतीं, जिसकी बेस्ट फ्रेंड रॉयल है.

निक जोनास की एक्स-गर्लफ्रेंड डेल्टा का टूटा दिल, बोलीं- मैं प्रियंका का मुकाबला नहीं कर सकती

आपको बता दें कि डेल्टा गुडरेम 33 साल की हैं. उनके और निक के रिश्ते की शुरुआत साल 2011 में हुई थी, लेकिन एक साल बाद ही दोनों के रास्ते जुदा हो गए थे. अब लंबे समय बाद डेल्टा के दिल में एक बार फिर निक के लिए फीलिंग्स जागी थी, लेकिन जब उन्होंने कुछ दिनों पहले निक से अपने दिल की बात कहनी चाही तो निक ने उनसे कह दिया कि वह प्रियंका को लेकर काफी सीरियस हैं. निक की यही बात सुनकर डेल्टा का दिल टूट गया है.

गौरतलब है कि निक जोनास इसी शुक्रवार को प्रियंका चोपड़ा के साथ भारत आए हैं. बीते रोज़ वह दिनभर प्रियंका के घर पर ही रहे और रात में प्रियंका अपनी मां मधु चोपड़ा और निक के साथ एक चाइनीज़ रेस्टोरेंट में डिनर करने भी पहुंची.

पिछले कुछ महीनों में दोनों सितारों को एक साथ कई बार देखा गया, जिसके बाद इनके रिश्ते को लेकर तरह तरह के कयास लगाए जाने लगे थे. भले ही प्रियंका और निक कई दफा एक साथ हाथों में हाथ डाले नज़र आए हों, लेकिन अब तक न तो प्रियंका और न ही निक ने अपने इस रिश्ते को लेकर किसी तरह की कोई बात कही है.

ये भी पढें: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की डिनर डेट, ये है एयरपोर्ट से लेकर डिनर तक की पूरी डीटेल्स Video: प्रियंका चोपड़ा के साथ डिनर के बाद निक जोनास ने देसी गर्ल के लिए ऐसे जताया प्यार, देखें  प्रियंका चोपड़ा से 10 साल छोटे हैं ब्वॉयफ्रेंड निक जोनास, जानें उनके बारे में ये खास बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कंगना रनौत का विपक्ष पर निशाना, बोलीं- देश को मजबूत नेतृत्व की जरूरत
कंगना रनौत का विपक्ष पर निशाना, बोलीं- देश को मजबूत नेतृत्व की जरूरत
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, ढाई बजे तक 165 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, ढाई बजे तक 165 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
नीति मोहन के पिता का निधन, छलका सिंगर का दर्द, बोलीं- पापा बहुत याद करेंगे
नीति मोहन के पिता का निधन, छलका सिंगर का दर्द, बोलीं- पापा बहुत याद करेंगे

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget