एक्सप्लोरर
मम्मी के डर से निक जोनास ने नहीं किया था KISS, इस बात से आज भी नाराज हैं प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका ने खुलासा किया कि वो आज भी निक से नाराज हैं क्योंकि निक ने उन्हें 'किस' नहीं किया. प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंटरव्यू में कहा कि वो निक से ऑस्कर पार्टी में मिली थी. जिसके बाद दोनों की बातचीत शुरू हुई.

प्रियंका चोपड़ा आज अपने हाथों में अपने होने वाले पति निक जोनास के नाम की मेहंदी रचाएंगी. जिसके बाद वो जोधपुर के उम्मेद पैलेस भवन में निक के साथ सात फेरे लेंगी. लेकिन शादी से पहले उन्होंने वोग मैगजीन को एक खास इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्होंने अपनी और निक की प्रेम कहानी के बारे में खुलकर बात की है. इसी इंटरव्यू में प्रियंका ने खुलासा किया कि वो आज भी निक से नाराज हैं क्योंकि निक ने उन्हें 'किस' नहीं किया. प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंटरव्यू में कहा कि वो निक से ऑस्कर पार्टी में मिली थी. जिसके बाद दोनों की बातचीत शुरू हुई. इसके बाद प्रियंका निक को अपने घर अपनी मां से मिलवाने ले गईं थी. प्रियंका ने बताया, ''मेरी मां उस वक्त नाइट गाउन में टीवी देख रही थी. हमने कुछ घंटे साथ में बिताए और खूब सारी बातें की. इसके बाद निक ने जाने से पहले मेरी पीठ थपथपाई और चला गया. उस वक्त कोई किस नहीं हुआ , कुछ भी नहीं हुआ''.
इस दौरान निक ने कहा कि मैंने प्रियंका की पीठ थपथपाई और चला गया. प्रियंका आज भी मुझसे इस बात से नाराज है. निक ने कहा, प्रियंका की मम्मी उस वक्त घर में थी और मुझे लगा ये पहली मुलाकात थोड़ी रिसेप्क्टफुल होनी चाहिए. इसके जवाब में प्रियंका ने कहा कि ये कुछ ज्यादा ही रिस्पेक्टफुल था. इतना ही नहीं इस इंटरव्यू में प्रियंका ने ये भी बताया कि निक जब ऑस्कर्स पार्टी में पहली बार मिले थे तो वो घुटनों पर बैठ गए थे और कहा था कि ''तुम अब तक कहां थी..'' इस इंटरव्यू में प्रियंका ने साफ कर दिया है कि मेट गाला 2017 में हुई मुलाकात के बाद से ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थीं.
बता दें कि प्रियंका और निक जल्द ही शादी करने वाले हैं. इस स्टार वेडिंग में महज 4 दिनों में 30 छोटे-बड़े फंक्शंस का आयोजन किया जा रहा है. 30 नवंबर को सुबह 10 से 12 बजे तक मेहंदी की रस्म होगी. इस रस्म में प्रियंका अपने हाथों में निक के नाम की मेहंदी लगाएंगी. इसके साथ ही निक भी शगुन की मेहंदी अपने हाथों पर लगाएंगें. 1 दिसंबर को प्रियंका और निक वेस्टर्न तरीके से शादी करेंगे. वेस्टर्न वेडिंग में प्रियंका सफेद रंग के खूबसूरत गाउन में बारदारी लॉन में रैंप वॉक करेंगी. वेस्टर्न वेडिंग के बाद निक और प्रियंका रविवार को हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी करेंगे. ये शादी महल के बारदारी लॉन में होगी.
इस दौरान निक ने कहा कि मैंने प्रियंका की पीठ थपथपाई और चला गया. प्रियंका आज भी मुझसे इस बात से नाराज है. निक ने कहा, प्रियंका की मम्मी उस वक्त घर में थी और मुझे लगा ये पहली मुलाकात थोड़ी रिसेप्क्टफुल होनी चाहिए. इसके जवाब में प्रियंका ने कहा कि ये कुछ ज्यादा ही रिस्पेक्टफुल था. इतना ही नहीं इस इंटरव्यू में प्रियंका ने ये भी बताया कि निक जब ऑस्कर्स पार्टी में पहली बार मिले थे तो वो घुटनों पर बैठ गए थे और कहा था कि ''तुम अब तक कहां थी..'' इस इंटरव्यू में प्रियंका ने साफ कर दिया है कि मेट गाला 2017 में हुई मुलाकात के बाद से ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थीं.
बता दें कि प्रियंका और निक जल्द ही शादी करने वाले हैं. इस स्टार वेडिंग में महज 4 दिनों में 30 छोटे-बड़े फंक्शंस का आयोजन किया जा रहा है. 30 नवंबर को सुबह 10 से 12 बजे तक मेहंदी की रस्म होगी. इस रस्म में प्रियंका अपने हाथों में निक के नाम की मेहंदी लगाएंगी. इसके साथ ही निक भी शगुन की मेहंदी अपने हाथों पर लगाएंगें. 1 दिसंबर को प्रियंका और निक वेस्टर्न तरीके से शादी करेंगे. वेस्टर्न वेडिंग में प्रियंका सफेद रंग के खूबसूरत गाउन में बारदारी लॉन में रैंप वॉक करेंगी. वेस्टर्न वेडिंग के बाद निक और प्रियंका रविवार को हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी करेंगे. ये शादी महल के बारदारी लॉन में होगी. और पढ़ें
Source: IOCL

























