एक्सप्लोरर

Video: जोधपुर पहुंचे निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा, जल्द शुरू होंगी शादी की रस्में

Priyanka Chopra Nick Jonas Wedding: शादी के लिए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास राजस्थान के जोधपुर में पहुंच चुके हैं. माना जा रहा है कि आज शाम से ही शादी से पहले की रस्में शुरू कर दी जाएंगीं.

Priyanka Chopra Nick Jonas Wedding: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने मंगेतर निक जोनास के साथ राजस्थान के जोधपुर में पहुंची चुकी हैं. एयरपोर्ट के बाहर काफी सारे लोग उनकी एक झलक पाने के लिए काफी देर से इंतजार कर रहे थे. ऐसे में एक दूसरे का हाथ थामे पहुंचे निक और प्रियंका ने मीडिया से कोई बात नहीं की. इस दौरान इन दोनों के साथ निक के बड़े भाई जो जोनास और उनकी मंगेतर भी दिखाई दे रही हैं. एयरपोर्ट से सभी उम्मैद भवन वेन्यू के लिए रवाना हो गए. बता दें कि फैमिली लंच के बाद आज शाम से शादी की रस्में शुरू होने वाली हैं.

मां मधु समेत प्रियंका चोपड़ा का पूरा परिवार जोधपुर रवाना, अब करेंगे बरातियों का स्वागत

View this post on Instagram
 

#priyankachopra #nickjona at #jodhpur airport

A post shared by #Bollywood (@ushakhokhar) on

इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ट्रेडिशनल अवतार में नजर आईं तो निक सिंपल अंदाज में दिखाई दिए. प्रियंका और निक यहां से अपने चार्टेड में सवार होकर सीधा जोधपुर के उम्मैद भवन पहुंचेंगे. जोधपुर रवाना होने से पहले दोनों ने मुंबई में मीडिया को पोज भी दिए.

अपने मेहमानों को ये खास गिफ्ट देंगे प्रियंका-निक, शादी पर खर्च कर रहे इतने करोड़

View this post on Instagram
 

Beautiful Couple #priyankachopra #nickjonas as they leave for their wedding in #jodhpur #nickyankawedding @manav.manglani

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की ही तरह प्रियंका और निक भी दो रीति रिवाजों के साथ शादी रचाएंगे. पहले एक दिसंबर को निक जोनास के धर्म के मुताबिक क्रिश्चियन रीति रिवाजों से दोनों की शादी होगी. उसके अगले दिन यानि 2 दिसंबर को हिंदू रीति रिवाज के अनुसार दोनों सितारे सात फेरे लेंगे. शादी के बाद 4 दिसंबर को प्रियंका और निक दिल्ली में एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन करेंगे.

प्रियंका चोपड़ा के घर सूट-सलवार में पहुंचीं Sophie Turner, देसी अवतार देख क्रेजी हुए फैंस

Video: जोधपुर पहुंचे निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा, जल्द शुरू होंगी शादी की रस्में

प्रियंका और निक की शादी की रस्में वैसे तो बुधवार से ही शुरू हो गई थी. प्रियंका और निक ने पूजा के साथ अपनी शादी की रस्मों का आगाज किया. इस शादी में शरीक होने के लिए निक जोनास के भाई जो-जोनास अपनी मंगेतर सोफी टर्नर भी साथ थे . इस पूजा में सुर्खियां बटोरती दिखी प्रियंका की जेठानी सोफ टर्नर. हमेशा अपनी बोल्ड और ग्लैमरस अवतार से सुर्खियों में रहने वाली हॉलीवुड स्टार सोफी टर्नर जब प्रियंका चोपड़ा के घर देसी अवतार में पहुंचीं तो उनका ये लुक सभी को खूब पसंद आया. Red & Yellow कलर के सूट सलवार में सोफी मंगेतर जो जोनास के साथ प्रियंका के घर पहुंचीं थी.

भारत पहुंच चुके हैं प्रियंका चोपड़ा के बाराती, काफी Interesting है निक जोनास की फैमिली

शाही अंदाज में होगी शादी

प्रियंका चोपड़ा और निक ने शादी के लिए 29 नवंबर से 3 दिसंबर तक पूरे होटल को बुक किया हुआ है. इस दौरान किसी भी अन्य को होटल में रूम नहीं दिए जा रहे हैं. ताज उम्मैद भवन पैलेस को कुल 4 दिनों के लिए बुक किया गया है. इन चार दिनों के किराए की बात करें तो प्रियंका को करीब 4 करोड़ के आसपास अपनी शादी पर खर्च करना होगा. प्रियंका ने शादी में आने वाले गेस्ट्स के लिए कुल 64 लग्जरी रूम, 22 पैलेस रूम और 42 सुइट्स बुक किए हैं.

In Pics: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने शादी से पहले किया सेलिब्रेशन, केक काटकर मनाया जश्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सितंबर महीने में साउथ की तीन फिल्मों का धमाका, 'मिर्जापुर' बनी नंबर वन, पढ़ें बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
सितंबर महीने में साउथ की तीन फिल्मों का धमाका, 'मिर्जापुर' बनी नंबर वन, पढ़ें बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
Box office Live Updates: थर्सडे को 'जेलर 2' हुई 325 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 5.30 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 325 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 5.30 बजे तक का कलेक्शन
आईफा प्रेस कॉन्फ्रेंस में टाइट सिक्योरिटी में दिखे सलमान खान, करीना संग दिए पोज, छोटी फैन पर लुटाया प्यार
आईफा प्रेस कॉन्फ्रेंस में टाइट सिक्योरिटी में दिखे सलमान खान, करीना संग दिए पोज, छोटी फैन पर लुटाया प्यार
सुलझ गया जहीर-सोनाक्षी की 'तू है मेरी किरण' का कोर्ट विवाद, जानें कब रिलीज होगी फिल्म?
सुलझ गया जहीर-सोनाक्षी की 'तू है मेरी किरण' का कोर्ट विवाद, जानें कब होगी रिलीज

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
Embed widget