एक्सप्लोरर

बिना शादी के मां बनी थीं नीना गुप्ता, अब किया निजी जिंदगी से जुड़ा ये बड़ा खुलासा

बेबाक तरीके से अपनी बात रखने वाली नीना गुप्ता इस बार सुर्खियों में हैं. उन्होंने अपनी निजी जिंदगी का बड़ा राज खोला है. साथ ही अतीत की यादों के बारे में भी बताया है.

नई दिल्ली: अपनी बेबाक बातों और बिंदास जिंदगी के जरिए चर्चा में रहने वाली अदाकारा नीना गुप्ता ने एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी का बड़ा राज साझा किया है. एक अखबार को इंटरव्यू देते हुए नीना गुप्ता ने अपनी बेटी के साथ संबंधों पर भी बेबाक टिप्पणी की है.

नीना गुप्ता से पूछा गया सवाल, मिला बेबाक जवाब

दरअसल नीना गुप्ता से उनके अतीत के एक फैसले के बारे में पूछा गया था. जिस पर उन्होंने कहा कि अगर वो समय को पीछे ले जा पातीं तो बिना शादी किये मां नहीं बनतीं. अगर उन्हें अतीत की एक गलती को सुधारने का मौका मिले तो वो कभी बिना शादी किये मां नहीं बनना पसंद करेंगीं. बॉलीवुड अदाकारा ने बताया कि हर बच्चे को माता-पिता दोनों की जरुरत होती है. जिस वक्त मशाबा बड़ी हो रही थी तो उसे पिता की कमी खल रही थी. उन्होंने कहा कि संबंधों को लेकर उन्होंने पारिवारिक जीवन में हमेशा सच को जिया है. इसी सच्चाई के कारण मशाबा और उनके बीच संबंध में कोई खटास नहीं आई.

80 के दशक में नीना ने मचा दी थी सनसनी

80 के दशक में वेस्ट इंडीज के पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ नीना गुप्ता रिलेशनशिप में रह चुकी हैं. उस वक्त किसी महिला के बोल्ड होने की कल्पना भी नहीं की जा सकती थी. दोनों के रिलेशनशिप में रहते उनकी बेटी मशाबा का जन्म हुआ. हालांकि दोनों ने कभी शादी नहीं की. नीना ने अकेले ही अपनी बेटी को सिंगल मदर के तौर पर पाला.

विवियन रिचर्ड्स के रिलेशनशिप से बाहर आने के बाद नीना गुप्ता ने चार्टर्ड अकाउंटेंट विवेक मेहरा से शादी कर ली. जिस वक्त नीना गुप्ता ने 2008 में विवेक मेहरा से शादी की उस वक्त उनकी बेटी मशाबा गुप्ता 19 साल की थीं. 2015 में मशाबा गुप्ता ने भी फिल्म मेकर मधु मंतेना से शादी कर ली. मगर तीन साल बाद ही ये जोड़ी अलग हो गई.

2018 में मशाबा और उनके पति ने अलग होने का एलान किया और पिछले साल तलाक के लिए आवेदन कर दिया. नीना गुप्ता बेटी मशाबाा पर टिप्पणी करते हुए कहती हैं, "मैंने अपनी बेटी के फैसले पर कभी दबाव नहीं डाला. जिस वक्त ये परिस्थिति पैदा हुई तो मैंने अपनी बेटी को सोचने के लिए कहा. हालांकि बाद में मुझे उसके फैसले का सम्मान करना पड़ा.

मशाबा गुप्ता अक्सर पिछली यादों को सोशल साइट पर शेयर करती रही हैं. जिसमें उनके पिता विवियन रिचर्ड्स को देखा जा सकता है. विवान रिचर्ड्स के जन्म दिन पर दुबई में नीना गुप्ता और विवान के साथ उनकी तस्वीर आ चुकी है.

Malang Title Song: 'मलंग' के इस नए गाने में दिखी दिशा और आदित्य की जबरदस्त कैमेस्ट्री

POSTER: Love Aaj Kal के नए पोस्टर में एक दूसरे के बेहद करीब दिखे कार्तिक-सारा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बेथलहम कुडुम्बा यूनिट' ने रचा इतिहास, 'लोकाह चैप्टर 1' को पछाड़ बनाया ये रिकॉर्ड
'बेथलहम कुडुम्बा यूनिट' ने रचा इतिहास, 'लोकाह चैप्टर 1' को पछाड़ बनाया ये रिकॉर्ड
अक्षय कुमार की बहन से जुड़े प्रॉपर्टी धोखाधड़ी मामले में MNS नेता गणेश चुक्कल को राहत, अदालत ने रिहाई के दिए आदेश
अक्षय कुमार की बहन से जुड़े प्रॉपर्टी धोखाधड़ी मामले में MNS नेता गणेश चुक्कल को राहत, अदालत ने रिहाई के दिए आदेश
Drishyam 3 BO Day 12 Live Updates: दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 6 बजे तक 319 करोड़ के हो गई पार
दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 6 बजे तक 319 करोड़ के हो गई पार
रजनीकांत का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, एडवांस बुकिंग में 40 करोड़ पार 'जेलर 2', इन 10 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
रजनीकांत का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, एडवांस बुकिंग में 40 करोड़ पार 'जेलर 2', इन 10 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget