एक्सप्लोरर

Birthday Special: फिल्मों से ज्यादा अफेयर को लेकर चर्चा में रहती थीं एक्ट्रेस नीना गुप्ता, बिना शादी के बनी थीं मां

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता का आज बर्थडे है. वह 61 साल की हो गई हैं. उन्होंने अपने तीन दशक से ज्यादा के करियर में संजीदा से लेकर फनी किरदार निभाए. वह अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने अफेयर को लेकर चर्चा में रहीं.

बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस में एक नीना गुप्ता का आज जन्मदिन है. वह 61 साल की हो गई हैं. नीना गुप्ता ने एक ऐसी एक्ट्रेस रही हैं, जिन्होंने संजीदा किरदारों से लेकर फनी किरदार निभाए हैं. उन्होंने कमर्शियल फिल्मों के साथ-साथ आर्ट फिल्मों में भी काम किया. साल 1994 में आई फिल्म 'वोह छोकरी' में सपोर्टिंग रोल के लिए नेशनल फिल्म अवार्ड मिला. वहीं इसी साल 'बाजार सीताराम' के लिए बेस्ट फर्स्ट नॉन फीचर फिल्म का नेशनल फिल्म अवार्ड मिला.

दिल्ली यूनिवर्सिटी से संस्कृत में एमए और एमफिल कर चुकी नीना ने फिल्मों के अलावा कई टीवी सीरियल्स में काम किया और कई सीरियल डायरेक्ट भी किए. इसके साथ ही वह कई अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में दिखाई दीं, जिनमें साल 1982 में रिलीज हुई 'गांधी', द डिसीवर(1988), मिर्जा गालिब (1989) और कॉटन मैरी (1999) शामिल है. साल 2018 में फिल्म 'बधाई हो' से कमबैक किया और लोगों के दिलों पर फिर से छा गईं. इस फिल्म के लिए उन्हें काफी सराहा गया. इसके बाद वह फिल्म 'पंगा' और 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में अहम किरदार में दिखाई दीं.

अलोक नाथ से भी प्यार करती थीं नीना

एक दौर में नीना गुप्ता फिल्मों से ज्यादा अपने रिलेशनशिप और अफेयर को लेकर चर्चा में थी. कहा जाता है उनका पहला अफेयर अलोक नाथ के चला, हालांकि ये बहुत ही तम वक्त के लिए था. 1980 के दशक में दोनों एक टीवी शो के दौरान मिले. यह बहुत कम वक्त के लिए चला और दोनों इसके बाद अलग हो गए.

शारंगदेव से होने वाली थी शादी

दूसरा अफेयर भारतीय शास्त्रीय गायक पंडित जसराज के बेटे शारंगदेव से चला. दोनों ने एक साथ काम किया और एक-दूसरे के प्यार में डूब में गए थे. दोनों ने शादी करने का फैसला किया था. लेकिन नीना का ये सपना पूरा नहीं हो पाया. शारंगदेव ने नीना से शादी करने से मना कर दिया. इससे नीना गुप्ता काफी दुखी हुईं.

विवियन रिचर्ड्स से अफेयर

नीना का तीसरा अफेयर वेस्ट इंडीज की किक्रेट टीम के कप्तान विवियन रिचर्ड्स से चला. 1980 के दशक में वेस्ट इंडीज क्रिकेट टीम किक्रेट खेलने भारत आई थी. टीम के कप्तान विवियन रिचर्ड्स की छवि कैसेनोवा के तौर पर थी. उस वक्त वह शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे थे, लेकिन उस समय यह भी खबरें थी वह अपनी पत्नी से अलग हो गए और अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रह रहे हैं. नीना और रिचर्ड्स एक पार्टी में मिले. दोनों एक दूसरे से काफी प्रभावित हुए. दोनों के बीच काफी नजदीकियां बढ़ी. कुछ सालों बाद नीना का बेबी बंप दिखाई दिया.

यहां देखिए नीना गुप्ता इंस्टाग्राम पोस्ट-

View this post on Instagram
 

A post shared by Neena Gupta (@neena_gupta) on

2008 में की शादी

नीना जानती थी कि रिचर्ड्स से उनकी शादी नहीं हो पाएगी, लेकिन अपने दोस्तों और परिवार के खिलाफ जाकर उन्होंने एक बेटी मसाबा गुप्ता को जन्म दिया. साल 2002 में उनकी मुलाकात दिल्ली के चार्टेड अकाउंटेंट विवेक मेहरा से हुई. छह साल एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 2008  में शादी की.  दोनों शादी के बाद से खुश हैं. नीना और विवेक दोनों अब साथ रहते हैं. हालांकि नीना और उनकी बेटी मसाबा अक्सर वेस्ट इंडीज और इंग्लैंड जाती हैं, विवियन रिचर्ड्स से मिलने के लिए.

एक्टिंग करने से पहले पुलिस में सब-इंस्पेटर हुआ करते थे अभिनेता राजकुमार

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 Box Office Day 8 Live Updates: 100 करोड़ के पार हुई अजय देवगन की 'धमाल 4', फ्राइडे को कर दिया बड़ा कमाल
100 करोड़ के पार हुई अजय देवगन की 'धमाल 4', फ्राइडे को कर दिया बड़ा कमाल
The Odyssey BO Day 1 Live Updates: 'द ओडिसी' ने पहले ही दिन की छप्परफाड़ कमाई, तोड़ डाला 'धमाल 4' का रिकॉर्ड
Live Updates: 'द ओडिसी' ने पहले ही दिन की छप्परफाड़ कमाई, तोड़ डाला 'धमाल 4' का रिकॉर्ड
'हमें बहुत बुरा लगा सर...', आमिर खान के बयान पर राखी सावंत का पलटवार, सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं
'हमें बहुत बुरा लगा सर...', आमिर के बयान पर राखी का पलटवार, सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं
3100 करोड़ी 'धुरंधर' के बाद महान कमांडर पर फिल्म बनाएंगे आदित्य धर? असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने की बातचीत
3100 करोड़ी 'धुरंधर' के बाद महान कमांडर पर फिल्म बनाएंगे आदित्य धर? असम CM ने की बातचीत

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget