एक्सप्लोरर

मौनी रॉय को 'बोले चूड़ियां' से हटाये जाने पर बोले नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, जो होता है अच्छे के लिए होता है

फिल्म की शूटिंग के लिए उन्होंने तैयारियां भी शुरू कर दी थीं. मौनी ने नवाज के साथ काम करने के मौके को लेकर बेहद खुशी भी जताई थी.

मुम्बई: नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की आनेवाली फिल्म 'बोले चूड़ियां' में मौनी रॉय को उनकी हीरोइन के तौर पर लिया गया था. फिल्म की शूटिंग के लिए उन्होंने तैयारियां भी शुरू कर दी थीं. मौनी ने नवाज के साथ काम करने के मौके को लेकर बेहद खुशी भी जताई थी. मगर फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले ही मौनी रॉय पर 'अनप्रोफ़ेशनल' होने का इल्जाम लगा और फिर उन्हें फिल्म से हटाने का फैसला लिया गया. इसके बाद तमन्ना भाटिया ने उन्हें रीप्लेस कर लिया. ऐसे में अब नवाज ने मौनी रॉय को फिल्म से हटाए जाने को लेकर कहा है, "जो होता है, अच्छे के लिए होता है."मौनी रॉय को 'बोले चूड़ियां' से हटाये जाने पर बोले नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, जो होता है अच्छे के लिए होता है एबीपी न्यूज ने जब नवाज से मौनी रॉय को हटाए जाने के विवाद और उनकी जगह पर तमन्ना भाटिया को लिए जाने पर सवाल किया, तो उन्होंने कहा, "मैं इस फिल्म में एक एक्टर के तौर पर काम कर रहा हूं. मैं बस यही कह सकता हूं कि जो होता है अच्छे के लिए होता है. ये सारी टेक्नीकल चीजें मैं नहीं जानता. प्रोड्यूसर के साथ बहुत सारी टेक्नीकल चीजें होती रहती हैं, हम उसमें नहीं जा सकते हैं. मैं तमन्ना के साथ काम करने को लेकर काफी एक्साइटेड हूं." 'बोले चूड़ियां' एक लव स्टोरी है, जिसमें नवाज और तमन्ना दोनों रोमांटिक अंदाज में नजर आएंगे. नवाज के साथ पहली दफा काम के अपने अनुभव के पूछे गये सवाल पर तमन्ना ने कहा, "पहले तो मैं ये कहना चाहूंगी कि मैं नवाज की बहुत बड़ी फैन हूं... मैं काफी‌ उत्साहित हूं कि मुझे नवाज के अपोजिट लिया गया है. उनके साथ एक ही फ्रेम में दिखना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है." मौनी रॉय को 'बोले चूड़ियां' से हटाये जाने पर बोले नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, जो होता है अच्छे के लिए होता है नवाज 'बोले चूड़ियां' में एक चूड़ी बेचनेवाले शख्स के रूप में नजर आएंगे और एक चूड़ीवाले के तौर पर "स्वैगी चूड़ियां' नामक एक रैप सॉन्ग भी अपनी ही आवाज में गाते दिखेंगे. इस गाने को नवाज ने आज मुम्बई के एक स्टूडियो में रिकॉर्ड किया. इसी मौके पर मीडिया से रू-ब-रू हुए नवाज ने रैप सॉन्ग को गाने के अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा, "मैं कोई सिंगर नहीं हूं,‌ लेकिन‌ मैंने कोशिश की है. हमारे कुमार साहब (गीतकार) ने बस गंवा लिया मुझसे, वर्ना मुझमें गाने‌ की क्षमता नहीं है और न ही मैं गायक बनना चाहता हूं. इसमें कुछ रॉ एलिमेंट थे, जिसमें शायद मेरी आवाज सूट होती थी." उल्लेखनीय है कि एक डेब्यूटंट के तौर पर नवाज के भाई शमास सिद्दीकी 'बोले चूड़ियां' का निर्देशन करेंगे. इस फिल्म की शूटिंग इसी महीने के अंत में राजस्थान के मांडवा इलाके में शुरू होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजय देवगन के घर पर नहीं चला BMC का हथौड़ा, एक्टर की टीम ने बताई ये सच्चाई
अजय के घर पर नहीं चला BMC का हथौड़ा, टीम ने बताई ये सच्चाई
स्मिता पाटिल की बर्थ एनिवर्सरी पर भावुक हुए बेटे प्रतीक, कहा- 'मेरी गार्जियन एंजेल...'
स्मिता पाटिल की बर्थ एनिवर्सरी पर भावुक हुए बेटे प्रतीक, कहा- 'मेरी गार्जियन एंजेल...'
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
राखी सावंत के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी! 16 साल पुराना है मामला
राखी सावंत के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी! 16 साल पुराना है मामला

वीडियोज

सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उत्पीड़न, कपड़े खींचना...', राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
'उत्पीड़न, कपड़े खींचना...', राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Embed widget