एक्सप्लोरर

इमेज बदलने के लिए तैयार हैं नवाजुद्दीन, 'बोले चूड़ियां' में होगा बेहद दिलचस्प किरदार

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी अगली फिल्म 'बोले चूड़ियां' में एक चूड़ी बेचने वाले की किरदार में दिखाई देने वाले हैं.

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी अगली फिल्म 'बोले चूड़ियां' में एक चूड़ी बेचने वाले की किरदार में दिखाई देने वाले हैं. नवाजुद्दीन का किरदार इस फिल्म में कही ज्यादा दिलचस्प होने वाला है. दरअसल, नवाजुद्दीन चूड़ी विक्रेता के रूप में गांव की लड़कियों संग रोमांस करते हुए एक रैप गीत पर परफॉर्म करते नजर आएंगे. इसे देखकर लगता है कि नवाजुद्दीन इस फिल्म के साथ अपनी छवि बदलने को बिल्कुल तैयार हैं.

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता इस अभिनेता ने बॉलीवुड में अपने लंबे संघर्ष के बाद अनुराग कश्यप के 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में फैजल के किरदार को बखूबी निभाकर प्रशंसा के पात्र बने थे. इसके बाद हालिया फिल्में जैसे कि 'मंटो', 'ठाकरे'और 'फोटोग्राफ' में शानदार अभिनय के बाद शायद अब उन्हें यह लगता है कि अपनी छवि से उन्हें एक छोटा सा ब्रेक लेने की आवश्यकता है.

'बोले चूड़ियां' के प्रचार में शनिवार की शाम को नवाजुद्दीन ने पत्रकारों से बातचीत की और इस दौरान वह एक रैपर के रूप में अपने अनुभव के बारे में बात करने में ज्यादा उत्साहित नजर आए.

फिल्म के टाइटल सॉन्ग 'स्वैगी चूड़ियां' में अपने रैप के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "मैं एक गायक नहीं हूं, लेकिन मुझे कहना पड़ेगा कि एक गीत को रैप करने का अनुभव बिल्कुल अलग है. हां, मैंने गीत के बोल को सीखा और इसका अभ्यास किया, लेकिन कहीं न कहीं यह संगीत निर्देशक ही थे जिन्होंने इस परफॉर्मेंस को मुझसे निकाला." फिल्म में नवाज इस रैप गीत को गाते हुए चूड़ियां बेचते नजर आएंगे.

हो सकता है कि 'बोले चूड़ियां' के साथ नवाज अपनी छवि को बदल रहे हैं, लेकिन हमेशा अपने किरदारों के बारे में परफेक्ट रहने वाले नवाज ने इस गीत को गाने के अपने निर्णय के बारे में लोगों को समझाते हुए कहा, "आने वाले समय में गायक बनने की मेरी कोई चाह नहीं है, लेकिन इस विशेष रैप गीत में कुछ ऐसी देसी बात थी जो मेरी आवाज के साथ बिल्कुल सही जाता है. इस वजह से उन्होंने मुझसे इस गीत को गाने के लिए कहा."

नवाजुद्दीन ने आगे यह भी कहा, "जब मैं छोटा था, मैं मोहम्मद रफी और किशोर कुमार के गाने सुना करता था. मैं उनका प्रशंसक हूं."

'बोले चूड़ियां' रोमांटिक-ड्रामा शैली की एक फिल्म है और यह फिल्म नवाज के लिए इसलिए भी ज्यादा महत्वपूर्ण है क्योंकि इस फिल्म से उनके भाई शमास नवाज सिद्दीकी निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखने जा रहे हैं. शमास को भी इस फिल्म के सफल होने का इंतजार है ताकि इंडस्ट्री में उनकी लॉचिंग अच्छे से हो सके.

नवाज की यह फिल्म पहले ही चर्चा का विषय उस वक्त बनी थी जब फिल्म की मुख्य अभिनेत्री मौनी रॉय को लेकर विवाद खड़ा हुआ था. पहले मौनी इस फिल्म की मुख्य अभिनेत्री थीं, लेकिन बाद में उनके 'अनप्रोफेश्नल व्यवहार' को देखते हुए उन्हें फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया और बाद में उनकी जगह अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को नवाज के विपरीत कास्ट किया गया.

हालांकि नवाज से इस बारे में पूछने पर उन्होंने बड़ी ही चतुराई से इसका जवाब देते हुए कहा, "देखिए मैं फिल्म में एक कलाकार के तौर पर काम कर रहा हूं और मैं सिर्फ यही कहूंगा कि हम खुशकिस्मत हैं कि तमन्ना इस फिल्म से जुड़ीं."

नवाज ने आगे कहा, "फिल्म के निर्माता और अभिनेत्री के बीच क्या हुआ ये उनका मसला है. मैं इस पर टिप्पणी नहीं करूंगा, लेकिन मैं तमन्ना के साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं." फिल्म की कहानी उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित होने की वजह से यह नवाज के दिल के बहुत करीब है क्योंकि यह स्थान नवाज की पैतृक भूमि रही है.

इस फिल्म के साथ नवाज पहली बार अपने भाई के साथ काम करने जा रहे हैं. नवाज अनुराग कश्यप और राजपाल यादव के साथ काम करने के लिए भी बेहद उत्साहित हैं. अनुराग कश्यप को नवाज अपना दोस्त मानते हैं जिन्होंने नवाज को उनके करियर का एक बड़ा ब्रेक 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' दिया था. अनुराग और नवाज ने कलाकार के तौर पर एक और फिल्म में काम किया है जिसका नाम है 'घूमकेतु' जिसका रिलीज होना अभी बाकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Box Office Day 1: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' करेगी बंपर ओपनिंग, सुबह 12 बजे तक कमा डाले 2 करोड़
बॉक्स ऑफिस: 'आवारापन 2' करेगी बंपर ओपनिंग, सुबह 12 बजे तक कमा डाले 2 करोड़
Batwara 1947 Box Office Day 1: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' करेगी दमदार ओपनिंग, जानें- सुबह 12 बजे तक का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' करेगी दमदार ओपनिंग, जानें- सुबह 12 बजे तक का कलेक्शन
8 साल पहले बॉयफ्रेंड संग की थी सगाई, अब पूजा बेदी क्यों नहीं करेंगी मंगेतर मानेक कॉन्ट्रैक्टर से शादी? चौंका देगी वजह
8 साल पहले बॉयफ्रेंड संग की सगाई, अब शादी से क्यों भाग रहीं पूजा बेदी? एक्ट्रेस ने बताई वजह
Awarapan 2 X Review: रिलीज होते ही छाई  'आवारापन 2', इमरान हाशमी की एक्टिंग के कायल हुए लोग, बोले- 'ब्लॉकबस्टर है फिल्म'
रिलीज होते ही छाई इमरान हाशमी की 'आवारापन 2', लोग बोले- 'ब्लॉकबस्टर है फिल्म'

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget