एक्सप्लोरर

'सरदार जी 3' विवाद के बीच नसीरुद्दीन शाह ने दिलजीत दोसांझ को किया था सपोर्ट, फिर कुछ ही घंटों में क्यों डिलीट की पोस्ट?

Sardarji 3 Controversy:हानिया आमिर संग 'सरदार जी 3' में काम कर दिलजीत काफी ट्रोल हो रहे हैं. वहीं नसीरुद्दीन शाह ने उन्हें अपना सपोर्ट दिया था. लेकिन दिग्गज अभिनेता ने अब अपनी पोस्ट डिलीट कर दी है.

Nasseruddin Shah Deleted His Post On Diljit Dosanjh:  दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह, ने सरदार जी 3 को लेकर हो रही आलोचनाओं के बीच दिलजीत दोसांझ का सपोर्ट किया था. हालांकि कुछ ही घंटों बाद नसीरुद्दीन शाद ने एक्टर-सिगंर को सपोर्ट करने वाली अपनी फेसबुक पोस्ट को हटा दिया है. चलिए इसकी वजह यहां जानते हैं.

नसीरुद्दीन शाह ने दिलजीत को सपोर्ट करने वाली अपनी पोस्ट की डिलीट
बता दें कि दिलजीत पॉपुलर सरदार जी फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त में पाकिस्तानी अभिनेत्री हनिया आमिर के साथ काम करने की वजह से आलोचनाओं का शिकार हो रहे हैं. वहीं नसीरुद्दीन शाह ने अपने डिलीट किए गए पोस्ट में क्लियरली कहा था कि फिल्म की कास्टिंग दिलजीत के हाथ में नहीं थी, और लोगों से अपील की थी कि वे मेकर्स या स्टूडियो द्वारा किए गए क्रिएटिव फैसलों के लिए एक्टर को पर्सनली जिम्मेदार न ठहराएं.

अपनी पोस्ट में दिग्गज अभिनेता ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण संबंधों के बारे में भी बात की थी. उन्होंने दोनों देशों के बीच पर्सनल या क्रिएटिव आदान-प्रदान को बैन करने की कोशिशों पर अपनी चिंता जाहिर की थी. उन्होंने कला और सिनेमा को राजनीतिक तनाव से अलग रखने के महत्व के बारे में बात की थी.

वहीं नसीरुद्दीन शाह ने अब यह पोस्ट हटा दी है. हालांकि उन्होंने कोई बयान जारी कर यह नहीं बताया कि उन्होंने इसे क्यों हटाया.

नसीरुद्दीन शाह ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा था
बता दें कि सोमवार को नसीरुद्दीन ने दिलजीत का समर्थन करते हुए सोशल मीडिया पर कहा था, "मैं दिलजीत के साथ मजबूती से खड़ा हूं. जुमला पार्टी के डर्टी ट्रिक्स डिपार्टमेंट को उस पर हमला करने का मौका मिल गया है, उन्हें लगता है कि आखिरकार उन्हें मौका मिल ही गया, फिल्म की कास्टिंग के लिए वह जिम्मेदार नहीं थे, बल्कि डायरेक्टर जिम्मेदार थे. लेकिन कोई नहीं जानता कि वह कौन हैं, जबकि दिलजीत को पूरी दुनिया जानती है और उन्होंने कास्ट के लिए इसलिए हामी भरी क्योंकि उनके दिमाग में जहर नहीं भरा है. ये गुंडे चाहते हैं कि भारत और पाकिस्तान के लोगों के बीच व्यक्तिगत संपर्क खत्म हो जाए, वहां मेरे करीबी रिश्तेदार और कुछ प्यारे दोस्त हैं और कोई भी मुझे उनसे मिलने या उन्हें प्यार भेजने से नहीं रोक सकता. "

और जो लोग कहेंगे "पाकिस्तान जाओ" तो उनका जवाब है "कैलासा जाओ."

दुनियाभर में रिलीज हो चुकी है 'सरदार जी 3'
इस बीच, दिलजीत दोसांझ की सरदार जी 3 विवादों के बीच दुनियाभर में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म को पाकिस्तानी सिनेमाघरों और ओवरसीज में काफी पसंद किया जा रहा है. बता दें कि भारत और पाक में तनाव को देखते हुए इसे इंडिया में रिलीज नहीं किया गया है.

ये भी पढ़ें:-16 साल की उम्र में हुई शादी, 17 में बनी मां और 18 में हुआ तलाक, फिर बनीं टीवी की सबसे ग्लैमरस विलेन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

7 साल बाद गोविंदा का कमबैक, अनाउंस की फिल्म 'रूपा', नई एक्ट्रेस संग आएंगे नजर
7 साल बाद गोविंदा का कमबैक, अनाउंस की फिल्म 'रूपा', नई एक्ट्रेस संग आएंगे नजर
Dhamaal 4 BO Collection Day 4 Live Updates: मंडे को भी बवाल काट रही 'धमाल 4', शाम 5 बजे तक कलेक्शन 67 करोड़ के पार
Live Updates: मंडे को भी बवाल काट रही 'धमाल 4', शाम 5 बजे तक कलेक्शन 67 करोड़ के पार
Sam Neill Death: नहीं रहे हॉलीवुड के मशहूर स्टार सैम नील, 78 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, अनुपम खेर ने जताया शोक
नहीं रहे हॉलीवुड स्टार सैम नील, 78 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, अनुपम खेर ने जताया शोक
व्हीलचेयर पर बैठकर प्यारेलाल ने पत्नी सुनीला शर्मा को दी आखिरी विदाई, Video देखकर नम हो जाएगी आंखें
व्हीलचेयर पर बैठकर प्यारेलाल ने पत्नी सुनीला को दी आखिरी विदाई, देखें Video

वीडियोज

Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)
DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एथेनॉल पेट्रोल में होता है 'गन्ने का रस'? फ्यूल टैंक में चींटिया लगने के वायरल वीडियो की गडकरी ने बताई सच्चाई
एथेनॉल पेट्रोल में 'गन्ने का रस'? फ्यूल टैंक में चींटिया लगने के दावे की गडकरी ने बताई सच्चाई
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
Government Medical Colleges: AIIMS ही नहीं, इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी मिलता है शानदार करियर का मौका
AIIMS ही नहीं, इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी मिलता है शानदार करियर का मौका
Embed widget