एक्सप्लोरर

PM Modi Biopic: फिल्म रिलीज पर लगी रोक के खिलाफ दायर याचिका पर SC में आज होगी सुनवाई

रिलीज से पहले ही पीएम मोदी की बायोपिक एक के बाद एक विवाद में घिरती जा रही है. चुनाव आयोग द्वारा फिल्म पर लगाए गए प्रतिबंध के खिलाफ निर्माता की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' के रिलीज पर लगी रोक के खिलाफ दायर याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा. फिल्म निर्माता संदीप सिंह ने चुनाव आयोग की तरफ से फ़िल्म की रिलीज़ पर रोक लगाए जाने के फैसले को चुनौती दी है. आयोग ने चुनाव के दौरान फ़िल्म के प्रदर्शन को आदर्श आचार संहिता के खिलाफ मानते हुए इसकी रिलीज़ पर रोक लगाई थी.

फिल्म पर लगाई गई रोक को लेकर निर्माता का कहना है कि फ़िल्म का मकसद एक प्रेरणादायक जीवन के बारे में लोगों को बताना है, किसी पार्टी को लाभ पहुंचाना नहीं. इस तरह की रोक अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के खिलाफ है.

इससे पहले संदीप सिंह ने एक बयान में कहा था, "भारत के सभी नागरिकों को न्याय के लिए अपील करने का अधिकार है और एक निर्माता के तौर पर मैं वही कर रहा हूं. मेरे लिए और मेरी पूरी टीम के लिए, यह फिल्म विशेष है और हम चाहते हैं कि दुनिया इसे देखे."

बता दें कि पहले ये फिल्म 5 अप्रैल को ही देश भर में रिलीज होने वाली थी लेकिन फिल्म की रिलीज को लेकर उठे विवाद के कारण मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज को पोस्टपोन कर 11 अप्रैल कर दिया था. सिंह ने कहा कि 10 अप्रैल को फिल्म के प्रीमियर से कुछ घंटे पहले चुनाव आयोग द्वारा फिल्म पर पाबंदी लगाने की नोटिस पाकर वे स्तब्ध रह गए.

सिंह ने कहा, "मैं यहां देश के सुप्रीम कोर्ट से इस फिल्म को रिलीज करने की इजाजत देने की अपील कर रहा हूं. हमारे जैसे विविधतापूर्ण लोकतंत्र में, यह आज के समय में और ज्यादा महत्वपूर्ण है कि हम सभी को अभिव्यक्ति की आजादी दी जाए. हमारी फिल्म राजनीतिक प्रोपेगेंडा नहीं है. यह केवल एक प्रेरणादायी कहानी है. मैं अदालत से इसे एक बार देखने का आग्रह करता हूं."

सिहं ने कहा, "कोर्ट का जो भी आदेश होगा, हम उसका पालन करेंगे. हम सभी नियमों और निर्देशों का पालन करेंगे. हम कानून के विरुद्ध नहीं जाएंगे."

आपको बता दें कि फिल्म में अभिनेता विवेक ओबेरॉय मोदी की भूमिका में हैं. इसमें बोमन ईरानी, दर्शन कुमार, वहीदा रहमान, मनोज जोशी और बरखा बिष्ट-सेनगुप्ता भी प्रमुख भूमिका में हैं.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office Live Updates: थर्सडे को 'जेलर 2' हुई 319 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 12 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 319 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 12 बजे तक का कलेक्शन
Video: अब कैसी है टाइगर श्रॉफ की हालत? मां आयशा श्रॉफ ने दिया हेल्थ अपडेट
अब कैसी है टाइगर श्रॉफ की हालत? मां आयशा श्रॉफ ने दिया हेल्थ अपडेट
Box Office: बुधवार को भी 'जेलर 2' का रहा जलवा, 'प्रहार'-'नई नवेली' के आगे 'दृश्यम 3' का दिखा दम, जानें- कलेक्शन
बुधवार को भी 'जेलर 2' का रहा जलवा, 'प्रहार'-'नई नवेली' के आगे 'दृश्यम 3' का दिखा दम
दलेर मेहंदी के बचाव में उतरी फिल्म इंडस्ट्री, PM मोदी-सीएम धामी तक पहुंचा मामला
दलेर मेहंदी के बचाव में उतरी फिल्म इंडस्ट्री, PM मोदी-सीएम धामी तक पहुंचा मामला

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म ?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म ?
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget