एक्सप्लोरर

तनुश्री दत्ता के आरोपों पर पहली बार नाना पाटेकर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- लूंगा कानूनी एक्शन

भिनेता नाना पाटेकर ने गुरुवार को अभिनेत्री तनुश्री दत्ता द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि वह कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं.

नई दिल्ली: अभिनेता नाना पाटेकर ने गुरुवार को अभिनेत्री तनुश्री दत्ता द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि वह कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं. तनुश्री द्वारा एक दशक बाद इस सप्ताह फिर से लगाए गए आरोपों पर अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए नाना ने 'मिरर नाउ' से कहा, "आप मुझे बताइए कि एक व्यक्ति के कुछ कहने पर मैं क्या कर सकता हूं? यौन उत्पीड़न से क्या मतलब है?" तनुश्री ने 2008 में 'हॉर्न ओके प्लीज' की शूटिंग के दौरान नाना के खिलाफ पहली बार आरोप लगाए थे और हाल ही में उन्होंने एक साक्षात्कार में फिर से नाना पर आरोप लगाए हैं. नाना ने मिरर नाउ से कहा, "हम सेट पर थे और उस वक्त 200 लोग हमारे सामने बैठे हुए थे. मैं क्या कह सकता हूं?" क्या वह कोई कानूनी कदम उठाएंगे, इस सवाल पर उन्होंने कहा, "मैं देखूंगा कि कानूनी तौर पर क्या हो सकता है. देखते हैं. आपके (मीडिया के) साथ बात करना भी गलत/अनुचित होगा क्योंकि आप कुछ भी छाप सकते हैं." राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता का एक अलग चेहरा होने के आरोप के सवाल पर नाना ने कहा, "लोग कुछ भी कह सकते हैं. मैं अपनी जिंदगी में वो काम करना जारी रखूंगा, जो मैं करता रहा हूं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
'मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया', करिश्मा कपूर संग रिलेशन पर बोले सलमान खान
'मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया', करिश्मा कपूर संग रिलेशन पर बोले सलमान खान
'कॉफी विद करण 9': सलमान खान ने खोला बेडरूम से जुड़ा राज, बोले- मुझे लगता था मेरे कमरे में कोई और भी था
'कॉफी विद करण 9': सलमान खान ने खोला बेडरूम से जुड़ा राज, आधी स्क्रिप्ट सुनकर ही करण को कर दी थी हां
कभी नहीं बनेगी 'हेरा फेरी 3', डायरेक्टर प्रियदर्शन ने बताई वजह, 'भागम भाग 2' पर भी दी बुरी खबर
कभी नहीं बनेगी 'हेरा फेरी 3', डायरेक्टर प्रियदर्शन ने 'भागम भाग 2' पर भी दी बुरी खबर

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget