एक्सप्लोरर

'हाउसफुल 4' की टीम के साथ नजर नहीं आए नाना पाटेकर, हैरान हो गईं तनुश्री दत्ता

अभिनेत्री कृति सेनन ने 'हाउसफुल 4' के सेट से एक लेटेस्ट तस्वीर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की है जिसमें नाना पाटेकर दिखाई नहीं दे रहे हैं.

नई दिल्ली: आने वाली फिल्म 'हाइलफुल 4' की शूटिंग इन दिनों राजस्थान के जैसलमेर में चल रही है. यहां इस फिल्म का एक गाना शूट किया जा रहा है. इसके गाने की शूटिंग के लिए कोरियोग्राफर फराह खान, चंकी पांडे, कृति सेनन, पूजा हेगडे, रिंपल और हरप्रीत नरूला जैसलमेर में ही हैं. कुछ ही दिनों पहले फराह खान ने सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट से एक तस्वीर पोस्ट की थी. इस तस्वीर में फिल्म की पूरी टीम के साथ अभिनेता नाना पाटेकर भी दिखाई दे रहे थे.

वहीं अभिनेत्री कृति सेनन ने एक लेटेस्ट तस्वीर सेट से सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की है. इस तस्वीर में नाना पाटेकर दिखाई नहीं दे रहे हैं. दरअसल, नाना पाटेकर पर अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने जो आरोप लगाए हैं उनपर कई सारे सितारें उनके साथ आ गए हैं. ऐसे में रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि तनुश्री दत्ता इस बात से काफी हैरान थी कि फराह खान को सारी बाते पता होते हुए भी वो नाना पाटेकर के साथ काम करने के लिए तैयार हो गईं.

कृति सेनन की इस तस्वीर की बात करें तो इसे फिल्म की टीम को एक साथ डिनर पर मस्ती करते देखा जा सकता है. हालांकि नाना पाटेकर इस डिनर में टीम के साथ दिखाई नहीं दे रहे हैं. बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि नाना पाटेकर फिल्म के सेट पर भी नही पहुंच रहे हैं. इतना ही नहीं इस रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि नाना पाटेकर ने खुद को कमरे में बंद कर लिया है. साजिद खान फिल्म में उनके सीन बाद में शूट करेंगे.

ये है पूरा मामला

साल 2004 में मिस इंडिया यूनिवर्स रहीं तनुश्री दत्ता ने कहा, ''हमारा देश इस वक्त एक कपटी समाज बन चुका है और लोग लगातार ये पूछते हैं कि आखिरी #MeeToo मूमेंट बॉलीवुड में सफल क्यों नहीं हुई ? ये मूमेंट देश में सफल नहीं हुई क्योंकि हमारा समाज सुनने और स्वीकारने के लिए तैयार नहीं है. मेरे साथ साल 2008 में जो हुआ मैंने उसके बारे में खुलकर बोला. लेकिन फिल्म इंडस्ट्री से मेरी सपोर्ट में कोई नहीं आया.''

तनुश्री दत्ता ने आगे कहा, ''पूरी फिल्म इंडस्ट्री ने देखा मेरे साथ कैसा सुलूक हुआ और दो तीन दिन तक न्यूज चैनलों पर ये खबरें दिखाई गई लेकिन कोई भी मेरे समर्थन में नहीं आया. आज भी इसे लेकर हमारी इंडस्ट्री इसे लेकर खामोश है. ये वो समाज है जो महिला के साथ नहीं बल्कि महिला खिलाफ के आवाज उठाता है. ''

साल 2008 में क्या हुआ था?

तनुश्री दत्ता ने साल 2005 में अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी. साल 2008 में तनुश्री दत्ता एक फिल्म 'हॉर्न ओके' प्लीज के लिए एक डांस नंबर शूट कर रही थी इसी दौरान एक नामी एक्टर ने उनके साथ बदसलूकी की. तनुश्री ने बताया ,''उसने हाथ पकड़ा और मुझे अपनी ओर खींचा. साथ ही कोरियोग्राफर को कहा कि वो पीछे ही रहे और वो मुझे सिखाने लगा कि डांस कैसे करते हैं. यहां तक कि वो मेरे साथ फिल्म में एक इंटिमेट सीन सीक्वेंस भी फिल्माना चाहते थे. जबकि मेरे कॉन्ट्रेक्ट में ये साफ तौर पर लिखा था कि मेरा ये डांस सीक्वेंस सोलो यानी अकेले ही होगा.''

तनुश्री दत्ता उस वक्त इतनी बुरी तरह से परेशान हो गईं कि उन्होंने ये फिल्म ही छोड़ दी. उनका कहना है कि वो आज भी उस बुरे अनुभव से उभरने की कोशिश कर रही हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अंत सच्चाई और अच्छाई का ही होगा', बयान पर रणबीर कपूर ने मांगी माफी, बोले- अनजाने में गलती हो गई
'अंत सच्चाई और अच्छाई का ही होगा', बयान पर रणबीर कपूर ने मांगी माफी, बोले- अनजाने में गलती हो गई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस धमाका, साढ़े 10 बजे तक किया 317 करोड़ कलेक्शन
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस धमाका, साढ़े 10 बजे तक किया 317 करोड़ कलेक्शन
थिएटर रिलीज के बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे रामायण: पार्ट 1? रणबीर की फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट
थिएटर रिलीज के बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे रामायण: पार्ट 1? रणबीर की फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, घायल उमेश चौहान के शरीर से निकाली गई गोली, मरीज की हालत स्थिर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, घायल उमेश चौहान के शरीर से निकाली गई गोली, मरीज की हालत स्थिर

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget