एक्सप्लोरर

Namaste England Critic Reviews: निराश करती है अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड'

Namaste England Critics Review and Ratings : अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की इस फिल्म को अच्छे रिव्यूज नहीं मिले हैं. समीक्षकों ने इस फिल्म को ना सिर्फ खराब बताया है बल्कि रेटिंग भी अच्छी नहीं दी है. इस फिल्म को ज्यादातर समीक्षकों ने पांच में से एक से 1.5 रेटिंग दी है. आपको बताते हैं कि इस फिल्म को किसने कितनी रेटिंग दी है.

Namaste England Critics Review and Ratings: अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की मच अवेटेड फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ आज ही सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. इश्कजादे में एक बार नज़र आ चुकी इस जोड़ी का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. फिल्म का निर्देशन विपुल शाह ने किया है और प्रोड्यूसर भी वही हैं. इसे लिखा है सुरेश नायर और रितेश शाह ने. इन दोनों सितारों ने फिल्म का खूब प्रमोशन भी किया है लेकिन इस फिल्म को अच्छे रिव्यूज नहीं मिले हैं. समीक्षकों ने इस फिल्म को ना सिर्फ खराब बताया है बल्कि रेटिंग भी अच्छी नहीं दी है. इस फिल्म को ज्यादातर समीक्षकों ने पांच में से एक से 1.5 रेटिंग दी है. आपको बताते हैं कि इस फिल्म को किसने कितनी रेटिंग दी है. अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की समीक्षक शुभ्रा गुप्ता ने इस फिल्म को एक स्टार देते हुए लिखा है कि ये Plain bad film है. उन्होंने बताया है कि इसमें पूरी तरह नमस्ते लंदन की स्टोरी को कॉपी किया गया है बस उसे निभाने वाले किरदार बदल गए हैं.  हिंदी के जाने माने समीक्षक सैबल चैटर्जी ने लिखा है कि एक तरह जहां बॉलीवुड के कुछ फिल्ममेकर्स 'स्त्री', 'मंटो', 'पटाखा' और 'अंधाधुन' जैसी फिल्में बना रही हैं तो वहीं कुछ ऐसे भी है जो आज भी पुराने दिनों में अटके हुए हैं. Namaste England Critic Reviews: निराश करती है अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड हिंदुस्तान टाइम्स की वेबसाइट ने इस फिल्म को 1.5 स्टार देते हुए लिखा है कि इस फिल्म में शुरु से ही सब कुछ गलत होता चला जाता है. इस फिल्म की स्टोरी लाइन बचकानी है, एक्टर्स ओवरएक्टिंग करते हैं, डायलॉग्स नीरस हैं. कमाल आर खान ने लिखा है कि ये फिल्म ऐसी है जिसे आप सह नहीं पाएंगे. उन्होंने आगे लिखा है कि यह समझना मुश्किल है कि आज के वक्त में कोई एक्टर इतनी खराब फिल्म के लिए हां कैसे कर सकता है. आपको बता दें कि ये फिल्म अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा दोनों के लिए काफी महत्वपूर्ण है. परिणीति चोपड़ा की पिछली फिल्म गोलमाल अगेन ने अच्छी कमाई की थी लेकिन ये मल्टी स्टारर थी. इसके अलावा परिणीति की इससे पहले रिलीज हुई 'किल दिल' (2014), 'दावत-ए-इश्क'  (2014) और 'मेरी प्यारी बिंदू'  (2017) फ्लॉप हो गई थी. ऐसे में परिणीति को अपने करियर के अच्छे मोड़ पर ले जाने के लिए एक धमाकेदार फिल्म की जरुरत है. वहीं अर्जनु कपूर की पिछली फिल्म मुबारकां थीं जिसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 54 करोड़ की कमाई की थी. इससे पहले अर्जुन की फिल्म की एंड का और हाफ गर्लफ्रेंड को समीक्षकों ने कुछ खास तो नहीं बताया था लेकिन दोनों फिल्मों ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रवि दुबे से सुनीता आहूजा तक, टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- ईश्वर ने उनकी रक्षा की
रवि दुबे से सुनीता आहूजा तक, टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- ईश्वर ने उनकी रक्षा की
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद दिशा पाटनी के घर बढ़ाई गई सिक्योरिटी
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद दिशा पाटनी के घर बढ़ाई गई सिक्योरिटी
अष्टमी पर नीतू कपूर ने धोए पोती राहा कपूर के पैर, नीचे बैठकर लिया आशीर्वाद, देखें तस्वीर
Photo: नीतू कपूर ने धोए पोती राहा कपूर के पैर, नीचे बैठकर लिया आशीर्वाद
Tiger Shroff Firing News LIVE: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के तीनों आरोपियों की मेडिकल जांच खत्म, हॉस्पिटल से लेकर निकली पुलिस
लाइव: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के तीनों आरोपियों की मेडिकल जांच खत्म, हॉस्पिटल से लेकर निकली पुलिस

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Explained: कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया जा पहुंचा
कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया तक
Embed widget