एक्सप्लोरर

पायल घोष मामले में जल्द अनुराग कश्यप का बयान दर्ज करेगी मुंबई पुलिस, अभिनेत्री ने आज ही की है राज्यपाल से मुलाकात

मुंबई पुलिस की भूमिका पर उठ रहे सवाल पर रामदास आठवले ने कहा कि हमने मुंबई पुलिस और मामले की जांच कर रहे अधिकारियों से मुलाकात की है. पुलिस ने मुझे पूरा आश्वासन दिया है कि हम इस मामले की जांच गंभीरता से करेंगे.

मुंबई: फिल्म निर्माता और निर्देशक अनुराग कश्यप पर अभिनेत्री पायल घोष की ओर से लगाए गए रेप के आरोप में मुंबई पुलिस अब एक्टिव मोड में नज़र आ रही है. मामले में ढील बरतने के आरोपों के बीच अब मुंबई पुलिस अनुराग कश्यप को इस हफ्ते उनका बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन बुलाने वाली है. हालांकि पायल घोष की ओर से लगाए गए रेप के आरोपों को अनुराग कश्यप ने अपनी वकील के ज़रिए एक स्टेटमेंट जारी कर पूरी तरह से खारिज किया है और बेबुनियाद बताया है. वहीं, पायल घोष मामले में आरोपी अनुराग कश्यप की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग के रही हैं. इसी सिलसिले में पायल घोष ने आज महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी से मुलाकात की.

इस दौरान पायल घोष के साथ आरपीआई प्रमुख रामदास आठवले और उनके वकील नितिन सातपुते भी मौजूद थे. राज्यपाल से आधे घंटे चली मुलाकात में पायल ने भगतसिंह कोशियारी से अनुराग कश्यप की जल्द गिरफ्तारी और अपनी सुरक्षा की मंग की.

पायल की मदद के लिए सामने आए राज्यसभा सांसद रामदास आठवले ने राज्यपाल से पायल को पूरा न्याय दिलाने की मांग की. एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए रामदास आठवले ने फ़िल्म इंडस्ट्री की भूमिका पर सवाल उठाए और बॉलीवुड इंडस्ट्री को एक 'काली' इंडस्ट्री बताया. रामदास आठवले ने कहा कि आज फ़िल्म इंडस्ट्री का मुंह काला हो चुका है. पहले ड्रग्स केस फिर #Metoo मामला. इस तरह से यह इंडस्ट्री बदनाम है.

आठवले यही नहीं रुके. उन्होंने अनुराग कश्यप की चुप्पी पर भी सवाल उठाया और कहा कि अनुराग अब तक मीडिया के सामने क्यों नही आए. अगर वे गलत नहीं होते तो अपना पक्ष मीडिया के सामने आकर ज़रूर रखते या तो अपने वकील के माध्य्म से रखते, लेकिन कुछ गलत उन्होंने (अनुराग) ज़रूर किया है इसलिए वो सामने नहीं आ रहे है.

मुंबई पुलिस की भूमिका पर उठ रहे सवाल पर रामदास आठवले ने कहा कि हमने मुंबई पुलिस और मामले की जांच कर रहे अधिकारियों से मुलाकात की है. पुलिस ने मुझे पूरा आश्वासन दिया है कि हम इस मामले की जांच गंभीरता से करेंगे. यदि ऐसा नहीं होता है तो हम एक हफ्ते बाद मुंबई में आंदोलन करेंगे. 1 तारीख को मैं गृह मंत्री अनिल देशमुख से भी मुलाकात करूंगा और उनसे पायल घोष को जल्द से जल्द न्याय दिलाने की मांग करूंगा.

हालांकि अनुराग कश्यप के खिलाफ अब तक मुंबई पुलिस की ओर से किसी भी तरह की कार्रवाई ना करने को लेकर पायल मुंबई पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाती रही हैं. यही देख मुंबई पुलिस ने अनुराग कश्यप को समन तो जारी कर दिया, लेकिन पूछताछ इस हफ्ते की कितनी तारीख को करेगी ये अब तक तय नहीं किया गया है. हालांकि आने वाले समय मे मुंबई पुलिस पायल घोष मामले में किस तरह से कार्रवाई करती है? क्या अनुराग को रेप के मामले गिरफ्तार करती है? ये देखने अहम होगा.

ये भी पढ़ें: ड्रग्स केस: वकील ने बताया क्यों सुशांत को छोड़कर गई थी रिया? NCB ने भी अभिनेत्री को लेकर किया ये दावा 

मुंबई: एक्टर अक्षत उत्कर्ष की संदिग्ध हालत में मौत, परिवार ने पुलिस पर लगाया जांच नहीं करने का आरोप 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

The Odyssey BO Day 1 Live Updates: 'धमाल 4' के आगे बंपर ओपनिंग करेगी 'द ओडिसी', 12 बजे तक 3 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' के आगे बंपर ओपनिंग करेगी 'द ओडिसी', जानें- 12 बजे तक का कलेक्शन
Ragini 3 Shooting In London: तमन्ना भाटिया ने शुरू की 'रागिनी 3' की शूटिंग, लंदन शेड्यूल से सामने आईं तस्वीरें
तमन्ना भाटिया ने शुरू की 'रागिनी 3' की शूटिंग, लंदन शेड्यूल से सामने आईं तस्वीरें
7 महीने की प्रेग्नेंसी में एक्शन क्वीन बनीं दीपिका पादुकोण, 'राका' के लिए किए शूट किए मुश्किल सीक्वेंस
प्रेग्नेंसी के 7वें महीने में भी नहीं थमीं दीपिका पादुकोण, 'राका' के लिए शूट किया मुश्किल एक्शन सीक्वेंस
'3 इडियट्स सोनम वांगचुक से नहीं थी इंस्पायर', बोले आमिर खान, एक्टिविस्ट से अनशन खत्म करने की भी गुजारिश की
'3 इडियट्स सोनम वांगचुक से नहीं थी इंस्पायर', बोले आमिर खान, ये गुजारिश भी की

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
Embed widget