एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में 'मुल्क' पर बैन, डायरेक्टर की अपील- गैरकानूनी ढंग से ही सही पर फिल्म जरूर देखें'

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि किसी भारतीय फिल्म को पाकिस्तान में बैन किया गया हो. हाल ही में सोनम कपूर की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' को पाकिस्तान में 'अश्लील' करार देकर बैन कर दिया गया. अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' को पाकिस्तान में इसलिए बैन कर दिया गया क्योंकि ये फिल्म पीरियड्स के ऊपर बनी थी.

नई दिल्ली: डाइरेक्टर अनुभव सिन्हा की फिल्म 'मुल्क' पाकिस्तान में रिलीज नहीं होगी. 3 अगस्त को रिलीज होने वाली इस फिल्म पर पाकिस्तान के सेंसर बोर्ड ने बैन लगा दिया है. ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही ये फिल्म विवादों में है. इस्लाम केन्द्रित होने के नाते रिलीज से पहले ही इस फिल्म की भारत और पाकिस्तान दोनों जगह आलोचना हो रही है. इस फिल्म में तापसी पन्नू और ऋषि कपूर मुख्य किरदार निभा रहे हैं.

'मुल्क' फिल्म के दो निर्माताओं में से एक दीपक मुकुट ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड के पूर्वाग्रह भरे फैसले से हम बहुत ज्यादा परेशान हैं. हम पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड से विनती करते हैं कि अपने फैसले पर एक बार और सोचें. फिर उन्हें पता चलेगा ये फिल्म लोगों के लिए कितनी जरूरी है.'

Mulk Movie Review: समाज की अपाहिज हो चली सोच पर सीधी चोट करती है ऋषि कपूर की 'मुल्क'

इस बैन के बाद निर्देशक अनुभव सिन्हा ने पाकिस्तान की जनता के नाम एक खत लिखा है. इस खत में अनुभव ने लिखा है कि, 'मैंने मुल्क नाम से एक फिल्म बनाई पर अफसोस कि पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड के इस फिल्म को बैन करने के फैसले के बाद आप इसे कानूनी ढंग से नहीं देख पाएंगे.'

'ये फिल्म प्यार के बारे में है. हिन्दू - मुस्लिम के बीच में प्यार के बारे में. ये फिल्म आप के बारे में है. ये फिल्म हमारे बारे में है.'

'मेरा आपसे एक सवाल है कि क्यों आपको ये फिल्म देखने से रोका जा रहा है. मुझे पता है आप आज नहीं तो कल ये फिल्म जरूर देखेंगे. फिल्म देखकर मुझे अपनी राय दीजिएगा कि आखिर क्यों इस फिल्म को पाकिस्तान के सेंसर बोर्ड ने बैन किया.'

'कानूनी नहीं तो गैर कानूनी तौर पर इस फिल्म को देखिए. हालांकि हमारी डिजिटल टीम पाइरेसी को रोकने के लिए काम कर रही है.'

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि किसी भारतीय फिल्म को पाकिस्तान में बैन किया गया हो. हाल ही में सोनम कपूर की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' को पाकिस्तान में 'अश्लील' करार देकर बैन कर दिया गया. अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' को पाकिस्तान में इसलिए बैन कर दिया गया क्योंकि ये फिल्म पीरियड्स के ऊपर बनी थी. आलिया भट्ट की 'राजी' फिल्म में भारत-पाकिस्तान के मुद्दे को उठाया गया था. जो कि पाकिस्तान के सेंसर बोर्ड को रास नहीं आया. इसलिए 'राजी' वहां बैन कर दी गई. इसके अलावा शाहरुख की फिल्म 'रईस', अनुष्का शर्मा की फिल्म 'परी' सोनम कपूर की फिल्म 'नीरजा' और 'रांझणा' को भी पाकिस्तान सेंसर बोर्ड ने बैन कर दिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
'नई नवेली' के आगे राजकुमार राव का 'प्रहार' फुस्स, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन
'नई नवेली' के आगे राजकुमार राव का 'प्रहार' फुस्स, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन
'जेलर 2' की बॉक्स ऑफिस पर तबाही, ओपनिंग डे पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड्स
'जेलर 2' की बॉक्स ऑफिस पर तबाही, ओपनिंग डे पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड्स
Friday BO Collection: 'जेलर 2' हुई 95 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का फ्राइडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 95 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का फ्राइडे कलेक्शन

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget