एक्सप्लोरर

Mugdha Godse Birthday: कभी एक दिन में सिर्फ 100 रुपये कमाती थीं मुग्धा, जानें कैसे बनीं करोड़ों की मालकिन?

Mugdha Godse: वह अपनी अदाओं से तमाम दिल लूट चुकी हैं, लेकिन किसी जमाने में उन्होंने काफी संघर्ष किया. बात हो रही है मुग्धा गोडसे की, जिनका आज बर्थडे है.

Mugdha Godse Unknown Facts: 26 जुलाई 1986 के दिन पुणे में जन्मी मुग्धा गोडसे भले ही आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं, लेकिन एक दौर ऐसा भी रहा, जब उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा. उनकी जिंदगी में ऐसा दौर भी रहा, जब वह दिनभर में सिर्फ 100 रुपये कमा पाती थीं, लेकिन आज करोड़ों की मालकिन हैं. बर्थडे स्पेशल में हम आपको मुग्धा गोडसे की जिंदगी के संघर्ष से रूबरू करा रहे हैं.

पेट्रोल पंप पर काम करती थीं मुग्धा

अदाकारी के साथ-साथ अपनी बेपनाह खूबसूरती के लिए चर्चा में रहने वाली मुग्धा गोडसे ने जिंदगी में मुकाम हासिल करने के लिए काफी संघर्ष किया. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि करियर के शुरुआती दिनों में वह पेट्रोल पंप पर काम करती थीं, जिसकी एवज में उन्हें रोजाना 100 रुपये मिलते थे. इसके बाद वह एक जिम में काम करने लगीं और कई स्थानीय ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भी हिस्सा लिया. 

इस कॉन्टेस्ट ने पलट दी किस्मत

मुग्धा की जिंदगी ने उस वक्त करवट ली, जब उन्होंने साल 2002 के दौरान 'ग्लैडरेग्स मेगा मॉडल हंट' जीता. इसके बाद वह लाइमलाइट में आ गईं. इसी साल उनकी झोली में बेस्ट मॉडल और मिड इंडिया में बेस्ट नेशनल कॉस्ट्यूम का खिताब भी आया. वहीं, साल 2004 के दौरान मुग्धा फेमिना मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में सेमी-फाइनलिस्ट भी रहीं. 

बॉलीवुड में ऐसा रहा मुग्धा का सफर

साल 2008 के दौरान मुग्धा ने मधुर भंडारकर की फिल्म 'फैशन' से बॉलीवुड डेब्यू किया. कंगना रनौत और प्रियंका चोपड़ा सरीखी अदाकाराओं से सजी इस फिल्म में मुग्धा के अभिनय को काफी पसंद किया गया. इसके बाद मुग्धा गोडसे 'ऑल द बेस्ट', 'जेल', 'हेल्प', 'हीरोइन' आदि फिल्मों में अपनी अदाकारी का जादू दिखाती नजर आईं. अपनी काबिलियत के दम पर मुग्धा गोडसे अब करोड़ों की मालकिन बन चुकी हैं.

चर्चा में रहती है निजी जिंदगी

गौरतलब है कि अपनी एक्टिंग के अलावा मुग्धा गोडसे अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं. दरअसल, वह कई साल से एक्टर राहुल देव को डेट कर रही हैं. दोनों अपने रिलेशनशिप पर खुलकर बातें करते हैं. वहीं, बॉलीवुड की पार्टियों और इवेंट्स में एक साथ शामिल होते हैं. बता दें कि राहुल और मुग्धा की उम्र में 14 साल का अंतर है, लेकिन दोनों एक-दूसरे से बेइंतहा प्यार करते हैं. 

Mukesh Unknown Facts: एक्टर बनने की ख्वाहिश रखते थे सिंगर मुकेश, 'पहली नजर' से जला दिए थे दिल के हर अरमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office Day 1 Live Updates: 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' की भारत में ऐतिहासिक शुरुआत, 7 बजे तक कलेक्शन 35 करोड़ के पार
Live Updates: 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' की भारत में धांसू शुरुआत, 7 बजे तक कलेक्शन 35 करोड़ के पार
'शादी के लिए कमिटेड नहीं थे संजय दत्त...' माधुरी ने क्यों तोड़ा रिश्ता? असली वजह आई सामने
माधुरी से शादी नहीं करना चाहते थे संजय दत्त? ब्रेकअप की असली वजह का खुलासा
Box office Collection: 'स्पाइडर मैन' ने 'जन नायकन' समेत 4 फिल्मों का बिगाड़ा खेल, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'स्पाइडर मैन' ने 'जन नायकन' समेत 4 फिल्मों का बिगाड़ा खेल, जानें कलेक्शन
'मोदी जी के पैर धोकर पानी पीना चाहता हूं', सुदेश बैरी ने पीएम को कहा भगवान विष्णु का अवतार
'मोदी जी के पैर धोकर पानी पीना चाहता हूं', सुदेश बैरी ने पीएम को कहा भगवान विष्णु का अवतार

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget