एक्सप्लोरर

मूवी रिव्यू: बाहुबली: द कन्क्लूज़न- फिल्म का हर एक सीन मानों एक आइटम सीन है

रेटिंग- 3.5 स्टार

कास्ट- प्रभास, राणा दग्गुबती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णन, सत्यराज

डायरेक्टर- एसएस राजामौली

बहुत इंतज़ार के बाद आज फिल्म बाहुबली का दूसरा भाग यानि बाहुबली- द कनक्लूज़न रिलीज़ हो गया है. मैंने खचाखच भरे सिनेमाहॉल में ये फिल्म देखी है और ये बताना ज़रूरी है जो स्केल और भव्यता इस फिल्म में नज़र आती है वो भारतीय सिनेमा में पहले नहीं देखी गई. विजुअल इफेक्ट्स के मामले में ये बाहुबली-1 से कहीं आगे है. हालांकि प्लॉट के बारे में ये नहीं कहा जा सकता.

जिन दर्शकों ने आज ये फिल्म देख ली उन्हें इस बात का जवाब मिल भी गया है कि कटप्पा ने आखिर बाहुबली को क्यों मारा? जी हां, कटप्पा बाहुबली की हत्या कर देता है लेकिन वो ऐसा क्यों करता है इसका जवाब एक लाइन में नहीं दिया जा सकता. इसमें कई पेंच हैं. प्राचीन साम्राज्य महिष्मति को लेकर दो भाइयों अमरेन्द्र बाहुबली और विलेन भल्लालदेव के बीच सत्ता के संघर्ष की इस कहानी में महाभारत और पुरानी लोक-कथाओं की झलक साफ दिखाई देती है. फिल्म में हर फॉर्मूले का भरपूर इस्तेमाल किया गया है लेकिन बेहद भव्य स्केल पर. मूवी रिव्यू: बाहुबली: द कन्क्लूज़न- फिल्म का हर एक सीन मानों एक आइटम सीन है

महिष्मति साम्राज्य की रानी शिवगामी का बेटा भल्लालदेव (राणा दगुबत्ती) है, जबकि अमरेन्द्र बाहुबली (प्रभास) को उन्होंने बेटे की तरह पाला है. वो बाहुबली को राजा घोषित कर देती हैं जिससे भल्लालदेव बुरी तरह जल जाता है. कटप्पा उनका भरोसेमंद गुलाम और सेनापति है. लेकिन फिर राज्य में शुरू होती है भल्लालदेव और उसके पिता की साजिशें जिसमें बाहुबली को अपनी जान तक देनी पड़ती है. किस तरह बाहुबली का बेटा महेन्द्र बाहुबली बदला लेकर अपना राजपाट वापस लेता यही लगभग 3 घंटे लंबी इस फिल्म में दिखाया गया है.

फिल्म की कहानी में कुछ नयापन नहीं है. साजिश के सीन भी आपको बचकाने लग सकते हैं. प्लॉप में कोई ख़ासियत नहीं है. लेकिन बाहुबली देखने की वजह ये सारी बातें नहीं है. इस फिल्म को देखना अपने आप में एक अलग अऩुभव है जिससे भारतीय सिनेमा अबतक अछूता था. उस अऩुभव के आधार पर ही इस फिल्म को परखना चाहिए. फिल्म का हर एक सीन मानो एक आइटम सीन है.

baahubali-7595

एक सीन जहां हीरोइन अनुष्का और प्रभास तीर-कमान लेकर हमलावरों से लड़ते है वो कमाल का कोरियोग्राफ किया गया है. पिछले भाग में जहां एक्शन या वॉर सीन बहुत अच्छे फिल्माए गए थे, बाहुबली 2 के क्लाईमैक्स में में वो अक्सर वीडियो गेम का अहसास देते हैं मानो हम कोई एनिमेशन फिल्म देख रहे हैं. लेकिन कहानी इतनी तेज़ी से आगे बढ़ती है कि कुछ सोचने समझने का वक्त नहीं मिल पाता.

जहां तक कलाकारों की बात है प्रभास, राणा, अनुष्का शेट्टी, राम्या, नासिर और सत्यराज हर किसी ने अपने रोल बखूबी निभाए है. लेकिन फिल्म के हीरो हर हाल में सिर्फ निर्देशक एसएस राजामौली है जिन्होंने इतने आलीशन तरीके से इसे पर्दे पर उतार दिया है.

मुझे नहीं लगता कि बाहुबली से पहले भारतीय सिनेमा के इतिहास में ऐसा कभी हुआ होगा कि तेलुगु या तमिल फिल्म को देखने के लिए हिंदी फिल्मों के दर्शक इतने बेक़रार थे. बॉलीवुड या कहें कि पूरे भारतीय सिनेमा को अगर हॉलीवुड फिल्मों से टक्कर लेनी है तो कम से कम स्केल ये तो होना ही चाहिए. हां सब्जेक्ट्स पर और मेहनत की जा सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पिरिट की नई रिलीज डेट आई सामने, रणबीर कपूर की 'रामायण 2' से होगा क्लैश
स्पिरिट की नई रिलीज डेट आई सामने, रणबीर कपूर की 'रामायण 2' से होगा क्लैश
कश्मीरा शाह ने भरी नई उड़ान, ग्रीस में शुरू किया दूसरा डायरेक्शनल प्रोजेक्ट
कश्मीरा शाह ने भरी नई उड़ान, ग्रीस में शुरू किया दूसरा डायरेक्शनल प्रोजेक्ट
KBC में जीते 2 साल के घी पर सैफ ने किया मजाक, बोले - अभी तक नहीं मिला
KBC में जीते 2 साल के घी पर सैफ ने किया मजाक, बोले - अभी तक नहीं मिला
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, साढ़े 11 बजे तक 155 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, साढ़े 11 बजे तक 155 करोड़ पार हुआ कलेक्शन

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, भारत से विदा लेते समय कही ये बात
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, कही ये बड़ी बात
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget