एक्सप्लोरर

Trending: करीना कपूर का बड़ा खुलासा, कहा- पैरेंट्स के अलग होने के बाद हमें हमारे हाल पर छोड़ दिया गया था

हाल ही में करीना कपूर ने एक इंटरव्यू में फैमिली को लेकर कई खुलासे किए हैं. इंटरव्यू के दौरान करीना ने बताया कि उनकी मां ने ही दोनों बेटियों की अच्छी तरह परवरिश की है. इस दौरान उन्हें कपूर खानदान से कोई भी आर्थिक मदद नहीं मिल सकी थी.

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और करिश्मा कपूर अपने काम की वजह से फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है. बॉलीवुड की दुनिया में उनकी फैमिली का बोलबाला आज भी कायम है. लेकिन एक वक्त ऐसा था जब उनका परिवार उनकी मां बबिता कपूर तक का ही सीमित था. बबिता ने दोनों बेटियों की परवरिश खुद ही की थी. हाल ही में करीना कपूर ने एक इंटरव्यू में फैमिली को लेकर कई खुलासे किए हैं. इंटरव्यू के दौरान करीना ने बताया कि उनकी मां ने ही दोनों बेटियों की अच्छी तरह परवरिश की है. इस दौरान उन्हें कपूर खानदान से कोई भी आर्थिक मदद नहीं मिल सकी थी.

करीना कपूर ने बताया, “मां हमेशा कुछ न कुछ करती ही रहती थीं. उन्होंने अकेले ही हमारी परवरिश की. छोटे मोटे कामों के अलावा उनका एक रियल एस्टेट का बिजनेस भी था. उनके लिए ये चीजें थोड़ी मुश्किल भरी थी. लेकिन उन्होंने अकेले ही सब कुछ संभाला और मुझे ख़ुशी है कि आज हम इस काबिल हैं. मैं कह सकती हूं कि मां ने हमारी अच्छी तरह परवरिश की है. हमें उनसे आज भी बहुत कुछ सीखने को मिलता है."

उन्होंने आगे कहा, “एक समय था जब हमें खुद के हाल पर छोड़ दिया गया था. हालांकि, मेरे पापा का भी हमारी लाइफ में एक अहम योगदान है. शुरू में तो हम पापा से ज्यादा मिल भी नहीं पाते थे लेकिन अब जिंदगी में सब कुछ नार्मल है."

 
 
 
 
 
Instagram पर यह पोस्ट देखें
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Kareena Kapoor Khan (@therealkareenakapoor) द्वारा साझा की गई पोस्ट

 
 
 
 
 
Instagram पर यह पोस्ट देखें
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Kareena Kapoor Khan (@therealkareenakapoor) द्वारा साझा की गई पोस्ट

 एक दूसरे अलग हो गए रहे बबीता और रणधीर कपूर

गौरतलब है कि बबीता कपूर और रणधीर कपूर ने 6 नवंबर, 1971 में शादी की थी. शादी के बाद बबीता कपूर को अपना एक्टिंग करियर छोड़ना पड़ा था. 80 के दशक के बाद रणधीर कपूर की फिल्में भी फ्लॉप होने लगी थीं. इसके बाद वह अक्सर परेशान रहने लगे. बाद में कपल ने अलग होने का फैसला लिया था. 

ये भी पढ़ें-

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को लेकर सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़, यूजर ने लिखा - तुम जो कर रहे हो हिम्मत का काम है

Pride Month: देसी गर्ल Priyanka Chopra ने फैन्स को दिया संदेश, कहा- प्यार सबसे ताकतवर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'असम को हमारी जरूरत है’, भूमि सहित तमाम सेलेब्स ने की बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अपील
'असम को हमारी जरूरत है’, भूमि सहित तमाम सेलेब्स ने की बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अपील
Sunday BO: संडे को 'जन नायकन' की रही धूम, जानें- 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' का हाल
'जन नायकन' से 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने संडे को लूटा बॉक्स ऑफिस, जानें-कलेक्शन
'जना नायकन' ने संडे को मचाई तबाही, करुप्पु को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जना नायकन' ने संडे को मचाई तबाही, करुप्पु को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले सपोर्ट, अब तंज, RSS चीफ भागवत ने क्यों कहा- ये Gen-Z...
पहले सपोर्ट, अब तंज, RSS चीफ भागवत ने क्यों कहा- ये Gen-Z...
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
'जना नायकन' ने संडे को मचाई तबाही, करुप्पु को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जना नायकन' ने संडे को मचाई तबाही, करुप्पु को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जहाज पर हमले के बाद ईरान ने दे डाली वॉर्निंग- 'अब जवाब...'
जहाज पर हमले के बाद ईरान ने दे डाली वॉर्निंग- 'अब जवाब...'
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
जर्मनी में रहने वाले भारतीय ने बताया यूरोप की बेहतर जिंदगी का राज, वीडियो ने छेड़ी बहस
जर्मनी में रहने वाले भारतीय ने बताया यूरोप की बेहतर जिंदगी का राज, वीडियो ने छेड़ी बहस
Seltos के सामने नई Tekton, किसका पलड़ा भारी?
Seltos के सामने नई Tekton, किसका पलड़ा भारी?
Embed widget