एक्सप्लोरर

Box Office: श्रीदेवी की फिल्म 'मॉम' ने सात दिनों में कर ली है अच्छी कमाई, जानें कलेक्शन

पिछले हफ्ते सात जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म ने 7 दिनों में 23 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी की कमबैक फिल्म ‘मॉम’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. पिछले हफ्ते सात जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म ने 7 दिनों में 23 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

‘मॉम’ ने रिलीज के दिन शुक्रवार को 2.90 करोड़ रुपये की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरूआत की. लेकिन शनिवार को इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस की पटरी पर रफ्तार पकड़ते हुए 5.08 करोड़ रुपये की कमाई की. रविवार को भी फिल्म ने अपना जलवा बरकरार रखते हुए 6.42 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके बाद चौथे दिन सोमवार को इस फिल्म ने 2.52 करोड़, मंगलवार को 2.74 करोड़, बुधवार को 2.23 करोड़ और गुरूवार को 1.91 करोड़ की कमाई की. इस तरह ये फिल्म 7 दिनों में 23.80 करोड़ कमा चुकी है.

इस हफ्ते रणबीर और कैटरीना की फिल्म जग्गा जासूस सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इसके बावजूद अभी 700 सिनेमाघरों में श्रीदेवी की ये फिल्म टिकी हुई है. देखना ये दिलचस्प होगा कि कहीं दूसरे हफ्ते ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिक पाती है या नहीं.  

श्रीदेवी के अलावा इस फिल्म में नवाजु्द्दीन सिद्दीकी, अक्षय खन्ना, पाकिस्तानी कलाकार सेजल अली और अदनान सिद्दीकी मुख्य भूमिका में हैं. इस फिल्म में सेजल अली ने श्रीदेवी की बेटी का किरदार निभाया है जिसकी काफी तारीफ हुई है.

‘मॉम’ का प्रोडक्शन श्रीदेवी के फिल्मकार-पति बोनी कपूर ने किया है. यह फिल्म श्रीदेवी के इंडस्ट्री में 50 साल पूरे होने के पर सात जुलाई को रिलीज की गई है. एबीपी न्यूज़ की फिल्म समीक्षा के मुताबिक इस फिल्म की कहानी बहुत ही साधारण है लेकिन इसे श्रीदेवी की बेहतरीन एक्टिंग ने असाधारण बना दिया है. इसी साल अप्रैल में रवीना टंडन की फिल्म ‘मातृ’ रिलीज हुई थी जिसका प्लॉट और कहानी सब कुछ ‘मॉम’ जैसा ही था. इन दोनों फिल्मों की कहानी में कोई फर्क नहीं है, फर्क है तो उसे पर्दे पर उतारने की कला में…यहां पढ़ें फिल्म रिव्यू…मूवी रिव्यू: न्याय के लिए ‘गलत और बहुत गलत’ के बीच जूझती है श्रीदेवी की ‘मॉम’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Breaking: टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग, हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली
टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग, हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली
कभी रामलीला में सीता बनती थीं ‘मिर्जापुर’ की डिम्पी, याद आई बचपन की यादें
कभी रामलीला में सीता बनती थीं ‘मिर्जापुर’ की डिम्पी, याद आई बचपन की यादें
'मिर्जापुर द मूवी' ने अमेरिका में बनाया रिकॉर्ड, बनी 2026 की बॉलीवुड की 4th हाईएस्ट ग्रॉसर
'मिर्जापुर द मूवी' ने अमेरिका में बनाया रिकॉर्ड, बनी 2026 की बॉलीवुड की 4th हाईएस्ट ग्रॉसर
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 6.30 तक 181 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 6.30 तक 181 करोड़ पार हुआ कलेक्शन

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
Embed widget