एक्सप्लोरर

'मनमर्जियां' से हटाए गए विवादित सीन, सिख संगठनों ने दी थी FIR करने की धमकी

अनुराग कश्यप की फिल्म 'मनमर्जियां' कुछ सीन्स को लेकर विवादों में थी और सिख संगठनों ने उन सीन्स को फिल्म से हटाने की मांग की थी. अब विवाद को बढ़ता देख फिल्म से विवादित सीन्स को हटा लिया गया है. बताया जा रहा है कि फिल्म से तीन सीन्स को हटाया गया है जिन्हें लेकर सिख संगठनों ने अपना विरोध दर्ज कराया था.

नई दिल्ली: अनुराग कश्यप की फिल्म 'मनमर्जियां' कुछ सीन्स को लेकर विवादों में थी और सिख संगठनों ने उन सीन्स को फिल्म से हटाने की मांग की थी. सिख संगठनों का आरोप था कि उन सीन्स के चलते उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुईं हैं. साथ उन्होंने फिल्मकारों को ये चेतावनी भी थी कि यदि फिल्म से विवादित सीन नहीं हटाए गए तो सिनेमाघरों के सामने सिख संगठन पुरजोर विरोध और प्रदर्शन करेंगे.

अब विवाद को बढ़ता देख फिल्म से विवादित सीन्स को हटा लिया गया है. बताया जा रहा है कि फिल्म से तीन सीन्स को हटाया गया है जिन्हें लेकर सिख संगठनों ने अपना विरोध दर्ज कराया था. फिल्म से जो तीन सीन हटाए गए हैं उनकी अवधि क्रमश: 29 सेकेंड, 1मिनट 1 सेकेंड और 11 सेकेड है. इस हिसाब से फिल्म से कुल 1 मिनट 41 सेकेंड के सीन हटाए गए हैं.

मनमर्जियां' से हटाए गए विवादित सीन, सिख संगठनों ने दी थी FIR करने की धमकी

क्या था विवाद

इस फिल्म में अभिषेक बच्चन सिख लड़के की भूमिका में हैं. एक सीन में वो अपनी पगड़ी उतार देते हैं और फिर सिगरेट पीने लगते हैं. सिख कम्युनिटी का कहना था कि मेकर्स ऐसा करके सिखों की छवि खराब कर रहे हैं. इस सीन को लेकर विरोध का आलम ये था एक सिख ऑर्गनाइजेशन इसे लेकर मेकर्स पर एफआईआर दायर करने की भी बात कह दी थी. दिल्ली के एक हॉल में फिल्म को बीच में ही रुकवा भी दिया गया था.

निर्देशक ने जारी किया बयान

फिल्म को लेकर बढ़ते विवाद को देख फिल्म के निर्देशन अनुराग कश्यप ने एक बयान जारी किया था. अनुराग ने जारी बयान में लिखा, ''मैं इस वक्त देश से बाहर हूं और मैंने स्मोकिंग सीन से सिख कम्युनिटी की भावनाएं आहत होने की खबर पढ़ी. ये फिल्म किसी कम्युनिटी की बात नहीं करती है. ये फिल्म अलग-अलग लोगों और उनके अपने च्वाइस की बात करती है. इस फिल्म के लिए हमने सिख लोगों से गाइडेंस ली है. जब हम गुरुद्वारे में शूटिंग कर रहे थे, हमें कहा गया कि शादी का फेक सीन शूट नहीं किया जा सकता. इसलिए फिल्म में शादी के सीन में एक्टर्स सिर्फ मत्था टेकते हुए दिखते हैं.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अंत सच्चाई और अच्छाई का ही होगा', बयान पर रणबीर कपूर ने मांगी माफी, बोले- अनजाने में गलती हो गई
'अंत सच्चाई और अच्छाई का ही होगा', बयान पर रणबीर कपूर ने मांगी माफी, बोले- अनजाने में गलती हो गई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस धमाका, साढ़े 10 बजे तक किया 317 करोड़ कलेक्शन
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस धमाका, साढ़े 10 बजे तक किया 317 करोड़ कलेक्शन
थिएटर रिलीज के बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे रामायण: पार्ट 1? रणबीर की फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट
थिएटर रिलीज के बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे रामायण: पार्ट 1? रणबीर की फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, घायल उमेश चौहान के शरीर से निकाली गई गोली, मरीज की हालत स्थिर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, घायल उमेश चौहान के शरीर से निकाली गई गोली, मरीज की हालत स्थिर

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget