एक्सप्लोरर

Mohan Juneja Death: कौन थे मोहन जुनेजा, KGF 2 में कैसा रोल निभाया था? जानिए सब कुछ

Mohan Juneja Death News: हाल ही में केजीएफ चैप्टर में नज़र आए अभिनेता मोहन जुनेजा का निधन हो गया है. वो 54 साल के थे. उनके निधन से फिल्म जगत शोक में है. उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था.

Mohan Juneja Death News: साउथ इंडियन फिल्मों के अभिनेता और कॉमेडियन मोहन जुनेजा का शनिवार को 54 साल की उम्र में निधन हो गया. मोहन लंबे वक्त से बीमार थे और उनका बेंगलुरू के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था. मोहन ने शंकर नाग की फिल्म वॉल पोस्टर से डेब्यू किया था. उन्होंने अपने फिल्मी करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. हाल ही में उन्होंने कन्नड़ फिल्म केजीएफ और केजीएफ चैप्टर 2 में भी काम किया था. मोहन ने कई टीवी सीरियल में भी काम किया था.

तमिल, तेलुगू और मलयालम फिल्मों में भी किया काम
मोहन राज कन्नड़ के अलावा तमिल, तेलुगू और मलयालम फिल्म इंडस्ट्री का भी हिस्सा रहे हैं. मोहन कर्नाटक के तुमकुर के रहने वाले थे. उन्होंने अपने करियर में विलेन का रोल निभाया. इसके अलावा कॉमेडी में भी खूब नाम कमाया. उनकी यादगार फिल्मों में चेलेता (Chellata) सबसे ऊपर है. मोहन ने कई बड़े सितारे के साथ काम किया है, जिनमें दर्शन, पुनीत राजकुमार, अंबरीश और शिवराजकुमार जैसे अभिनेता शामिल हैं.

केजीएफ में किस रोल में दिखे थे मोहन जुनेजा
मोहन जुनेजा यश स्टारर फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 1' और  'केजीएफ चैप्टर 2' दोनों ही फिल्मों नज़र आए थे, हालांकि उनका रोल दोनों ही फिल्मों में कुछ खास लंबा नहीं था. 'केजीएफ' में मोहन जुनेजा ने नागाराजू का किरदार निभाया था, जो पत्रकार आनंद इंगलागी का खबरी होता है, जो पत्रकार को रॉकी भाई की कहानी सुनाता है. फिल्म में रोल भले ही छोटा था, लेकिन कहानी में अहम कड़ी थे वो.

केजीएफ 2 के निर्माता में से एक रहे होमबाले फिल्म्स ने मोहन की मौत पर दुख व्यक्त किया है.  होमबाले फिल्म्स ने ट्वीट किया, "अभिनेता मोहन जुनेजा के परिवार, दोस्तों और शुभचिंतकों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना. वो कन्नड़ फिल्मों और हमारे केजीएफ परिवार के सबसे जाने-माने चेहरों में से एक थे."

रणबीर नहीं.. इसके साथ क्वालिटी टाइम स्पैंड कर रही हैं आलिया भट्ट, शेयर किया वीडियो

Katrina Kaif Break Up: जब रणबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद कैटरीना कैफ के करियर पर पड़ा था असर, कही थी ये बात!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: चश्मदीद गवाह ने बताया- 'लगा पटाखा फोड़ रहा है...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: चश्मदीद गवाह ने बताया- 'लगा पटाखा फोड़ रहा है...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 10 राउंड फायरिंग, ड्राइवर समेत 2 लोग घायल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 10 राउंड फायरिंग, ड्राइवर समेत 2 लोग घायल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, मुंबई पुलिस ने जांच के लिए 15 स्पेशल टीम का किया गठन
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, मुंबई पुलिस ने जांच के लिए 15 स्पेशल टीम का किया गठन

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget