एक्सप्लोरर

Exclusive: 'बैड बॉय' बनकर फिल्मी पर्दे पर दिखेंगे मिथुन दा के छोटे बेटे नमाशी चक्रवर्ती

बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और योगिता बाली के बड़े बेटे महाअक्षय उर्फ मिमोह चक्रवर्ती बॉलीवुड में तो कोई कमाल नहीं दिखा सके मगर अब उनके सबसे छोटे बेटे नमाशी चक्रवर्ती फिल्मी पर्दे पर चमकने के लिए तैयार हैं.

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और योगिता बाली के बड़े बेटे महाअक्षय उर्फ मिमोह चक्रवर्ती बॉलीवुड में तो कोई कमाल नहीं दिखा सके मगर अब उनके सबसे छोटे बेटे नमाशी चक्रवर्ती फिल्मी पर्दे पर चमकने के लिए तैयार हैं. नमाशी ने लीड हीरो के तौर पर फिल्म 'बैड बॉय' की शूटिंग आज से बंगलुरू में शुरू कर दी है.

नमाशी चक्रवर्ती की फिल्म 'बैड बॉय' का निर्देश‌न कर रहे हैं. 'अंदाज अपना अपना', 'घायल', 'दामिनी, 'घातक', 'अजब प्रेम की गजब कहानी' जैसी हिट फिल्मों का निर्देश‌न करे चुके डायरेक्टर राजकुमार संतोषी. इस फिल्म में हीरोइन के तौर पर भी एक नयी लड़की नजर आयेंगी जिनका नाम है आमरीन कुरैशी.

उल्लेखनीय है कि आमरीन 'बैड बॉय' को प्रोड्यूस कर रहे निर्माता साजिश कुरैशी की बेटी हैं. 'बैड बॉय' भी राजुकमार संतोषी की हिट फिल्म 'अजब प्रेम की गजब कहानी' की तरह ही एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होगी.

'बैड बॉय' के लोकेशन पर मौजूद एक विश्वस्त सूत्र ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि 24 साल के अपने बेटे नमाशी की पहले दिन की शूटिंग देखने के लिए खुद मिथुन दा भी बंगलुरू में शूटिंग के लोकेशन पर मौजूद थे, हालांकि इस फिल्म में मिथुन दा का कोई रोल नहीं हैं. मिथुन दा काम के प्रति बेटे नमाशी का जोश और लगन देख-देखकर खुश होते रहे. इतना ही नहीं, शूटिंग के दौरान में मिथुन दा कई बार अपने बेटे को लेकर डायरेक्टर राजकुमार संतोषी से विचार-विमर्श भी करते नजर आये.

सूत्र ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि नमाशी ने आज सुबह 7.30 बजे अपना पहला शॉट दिया और उनके पिता मिथुन चक्रवर्ती सुबह 10.00 बजे लोकेशन पर पहुंचे और शूटिंग खत्म होने तक बार बार नमाशी के सीन्स मॉनिटर पर देखते रहे. नमाशी द्वारा दिया गया पहला सीन कुछ ऐसा था कि हीरोइन द्वारा अहमियत नहीं दिये जाने की वजह से नमाशी के दोस्त उसका मजाक उड़ाते हैं. बाद में नमाशी और आमरीन के बीच टिपिकल फिल्मी सीन फिल्माया गया, जहां पहली बार दोनों की नजरें चार होती हैं.

पहले दिन की शूटिंग खत्म होने के बाद जब एबीपी न्यूज़ ने नमाशी को फोन कर संपर्क किया तो उन्होंने फिल्म में काम करने से लेकर अपने किरदार तक किसी भी सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया. बताया जाता है नमाशी काफी समय से एक्टिंग की ट्रेनिंग ले रहे थे और उन्हें 'डिस्को डांसर' के नाम से मशहूर अपने पिता मिथुन दा की तरह ही बखूबी डांस करना भी आता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले हैं...', यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर देख लोगों किया प्रिडिक्शन
'बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले हैं...', यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर देख लोगों किया प्रिडिक्शन
Toxic Trailer: यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर रिलीज, एक्शन के मामले में 'पुष्पा','एनिमल' और KGF भी भूल जाएंगे
यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर रिलीज, एक्शन के मामले में 'पुष्पा','एनिमल' और KGF भी भूल जाएंगे
अरिजीत सिंह ने क्यों छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग? अमाल मलिक ने बता दी असली वजह
अरिजीत सिंह ने क्यों छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग? अमाल मलिक ने बता दी असली वजह

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget