एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस के चलते रोकी गई 'मिशन इंपॉसिबल 7' की शूटिंग, इटली में लगा था सेट

इंसानों पर कोरोना वायरस का खतरा बढ़ता ही जा रहा है. इसने कारोबार को भी बुरी तरह प्रभावित किया है. इटली में हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया है. साथ ही फिल्म निर्माण से जुड़े लोगों को घर जाने के लिए कह दिया गया है.

Mission Impossible 7 : चीन से धीरे-धीरे दुनिया के देशों में फैले कोरोना वायरस ने सबकी चिंता को बढ़ा दिया है. वायरस के फैलाव को रोकने के लिए कई देशों ने चीन से अपने आयात-निर्यात को रोक दिया है. वहीं, कोरोना वायरस का खतरा फिल्मी कारोबार को भी अपनी चपेट में ले रहा है. इटली में हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता टॉम क्रूज की फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल 7' की शूटिंग को फिलहाल रोक दिया गया है.

पारामाउंट पिक्चर्स ने अपने बयान में कहा, "इटली में फिल्म की शूटिंग को कोरोना वायरस की आशंका के चलते रोक दिया गया है. टॉम क्रूज अभिनीत इस फिल्म की शूटिंग की योजना तीन सप्ताह तक करने की थी. मगर अब वेनिस शहर में शूटिंग की योजना को स्थगित कर दिया गया है." ये पहला मौका नहीं है जब शूटिंग पर खतरे के बादल मंडराये हैं बल्कि इससे पहले भी कई बार शूटिंग को रोकना पड़ा है. 'मिशन इंपोसिबल 7' सीरीज की सातवीं फिल्म है. वेनिस शहर में होनवाली शूटिंग के वक्त टॉम क्रूज फिल्म के सेट पर नहीं थे.

View this post on Instagram
 

Summer 2020. #TopGun

A post shared by Tom Cruise (@tomcruise) on

बता दें कि इटली में कोरोना वायरस के चलते सात लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 200 लोगों में संक्रमण के लक्षण पाये गये हैं. चीन और दक्षिण कोरिया के बाद इटली सबसे ज्यादा वायरस से प्रभावित होने वाला देश है. पारामाउंट पिक्चर्स ने कहा कि फिल्म निर्माण से जुड़े सदस्यों की पर्याप्त सुरक्षा और स्वास्थ्य को देखते हुए फैसला लेना पड़ा. फिल्म के सदस्यों को घर जाने के लिए कह दिया गया है. फिलहाल हमलोग हालात पर नजर बनाए हुए हैं.

फिल्म के सेट पर ये काम करने में आता है मानुषी छिल्लर को मजा, खुद किया खुलासा

दुनिया के 30 सबसे प्रदूषित शहरों में भारत के 21 शहर, दिल्ली सबसे प्रदूषित राजधानी- रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ramayana Advance Booking Day 1: रणबीर कपूर की 'रामायण' का एडवांस बुकिंग में तहलका, 7 करोड़ के पार हुई कमाई
रणबीर कपूर की 'रामायण' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कमा रही करोड़ों
'जेलर 2' की 7वें दिन भी गूंजी दहाड़, बनी ऐसा करने वाली रजनीकांत तीसरी फिल्म, जानें- कलेक्शन
'जेलर 2' की 7वें दिन भी गूंजी दहाड़, बनी ऐसा करने वाली रजनीकांत तीसरी फिल्म
'दलेर मेहंदी से माफी मांगनी पड़ेगी...' मीका सिंह ने सुबोध उनियाल से मांगा 35 लाख रुपये का सबूत
'दलेर मेहंदी से माफी मांगनी पड़ेगी...' मीका सिंह ने सुबोध उनियाल से मांगा 35 लाख रुपये का सबूत
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget