एक्सप्लोरर

फिल्म 'मिसिंग' के ट्रेलर की जमकर हो रही तारीफ, मनोज बोले - दर्शकों को हैरान कर देगी फिल्म

अभिनेता मनोज बाजपेयी ने कहा है कि वह इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि उनकी अगली फिल्म 'मिसिंग' दर्शकों को चकित और हैरान कर देगी. मनोज इस फिल्म में अपनी पसंदीदा कलाकारों में से एक तब्बू संग नजर आएंगे.

नई दिल्ली: अभिनेता मनोज बाजपेयी ने कहा है कि वह इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि उनकी अगली फिल्म 'मिसिंग' दर्शकों को चकित और हैरान कर देगी. मनोज इस फिल्म में अपनी पसंदीदा कलाकारों में से एक तब्बू संग नजर आएंगे. मनोज ने कहा, "हमने कई साल पहले हंसल मेहता की 'दिल पे मत ले यार' और आकाश दीप की 'घाट' में एक साथ काम किया था. अब मैं कह सकता हूं कि हमने एक और फिल्म में काम किया है जो उनकी (तब्बू) और अन्नू कपूर की प्रतिभा के साथ न्याय करती है. मिसिंग मूल रूप से हम तीन कलाकारों द्वारा निभाए तीन किरदार के बारे में है." उन्होंने कहा, "मैं कभी अपने खुद के प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं होता हूं. मुझे हमेशा एक भूख रहती है. यही कारण है कि मैंने नए निर्देशकों के साथ काम किया है. मिसिंग के निर्देशक मुकुल अभ्यंकर ने जैसे मुझे हैरान किया था, वह दर्शकों को भी हैरान कर देंगे. वह हर दिन की शूटिंग के दौरान उत्साहित रहते थे." मनोज के अनुसार, "वह दिन के अंत में फोन करते थे और कहते थे कि यह आपने कैसे किया सर? फिर मैं कहता था कि मैंने किया क्योंकि आपने मुझे यह करने के लिए दिया. एक अभिनेता को निर्देशक और सह-कलाकारों की जरूरत होती है जो उसे प्रेरित कर सकें." इस फिल्म पर गोपनीयता बनाए रखने और फिर छह अप्रैल को कई अन्य फिल्मों के साथ 'मिसिंग' की अचानक रिलीज के निर्णय के बारे में मनोज ने कहा, "सबसे पहले मैं बता दूं कि यह निर्णय अचानक नहीं लिया गया. हमने फैसला किया था कि 6 अप्रैल सही तारीख है क्योंकि तब कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही थी और हम मिसिंग की रिलीज को जितना संभव हो गुप्त रहना चाहते थे क्योंकि हम इस पर बहुत अधिक मीडिया का ध्यान नहीं चाहते थे." यह पूछने पर कि फिल्म को लेकर मीडिया से दूरी की वजह क्या है, मनोज ने कहा कि यह सस्पेंस फिल्म है. पहले कभी अहसास नहीं हुआ कि सस्पेंस फिल्म को प्रमोट करना कितना मुश्किल होता है. हमें पता है कि मीडिया से सवाल आएंगे और अगर हममें से किसी ने फिल्म को लेकर कुछ कह दिया तो सस्पेंस का सस्पेंस कम हो जाएगा और यह बुरा होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'द पैराडाइज' ने मंगलवार को 100 करोड़ क्लब में मारी एंट्री, 'द वन' ने भी किया धमाका
'द पैराडाइज' ने मंगलवार को 100 करोड़ क्लब में मारी एंट्री, 'द वन' ने भी किया धमाका
करीना कपूर के शो में दिखेंगी शाहिद कपूर की पत्नी मीरा, यूजर्स बोले- इस कोलैब का सोचा ही नहीं था
करीना कपूर के शो में दिखेंगी शाहिद कपूर की पत्नी मीरा, यूजर्स बोले- इस कोलैब का सोचा ही नहीं था
रजनीकांत के सिनेमा 50 साल पूरे होने का जश्न, रिलीज हुआ 'जेलर 2' का नया गाना 'वन नेम'
रजनीकांत के सिनेमा 50 साल पूरे होने का जश्न, रिलीज हुआ 'जेलर 2' का गाना 'वन नेम'
विद्या बालन की नई तमिल फिल्म शुरू, आर. बाल्की संग फिर कर रहीं काम
विद्या बालन की नई तमिल फिल्म शुरू, आर. बाल्की संग फिर कर रहीं काम

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget