एक्सप्लोरर

Singer KK College Photo: मिनी माथुर ने सिंगर केके के कॉलेज डेज की दिखलाई झलक, कहा- हमेशा से थे स्‍टार

Mini Mathur Share Singer Kk Photo: केके और कबीर खान ने दिल्‍ली यूनिवर्सिटी में एक साथ पढ़ाई की थी. केके ने कबीर की कई फिल्‍मों के गानों को अपनी आवाज दी थी.

Mini Mathur Share Singer Kk Photo: अपनी करिश्‍माई आवाज से करोड़ों दिलों में अपनी जगह बनाने वाले बॉलीवुड सिंगर केके (Singer KK)अब इस दुनिया में नहीं रहे. हर कोई उन्‍हें अपने-अपने तरीके से याद कर रहा है. जानी-मानी सिंगर मिनी माथुर (Mini Mathur) ने केके की एक यादगार तस्‍वीर साझा करते हुए दिल छू लेने वाला पोस्‍ट किया है. इस तस्‍वीर में केके के साथ फिल्‍मकार कबीर खान (Kabir Khan) भी हैं, जो मिनी के पति हैं. साथ ही उनके दोस्‍त राजन कपूर भी नजर आ रहे हैं.
मिनी ने जो तस्‍वीर साझा की है, वो केके के कॉलेज के दिनों की है. केके और कबीर खान ने दिल्‍ली यूनिवर्सिटी में एक साथ पढ़ाई की थी. केके ने कबीर की कई फिल्‍मों के गानों को अपनी आवाज दी थी. मिनी ने तस्‍वीर साझा करते हुए लिखा है कि पूरी दुनिया केके को अलविदा कह रही है, ऐसे में कुछ यादें जेहन में ताजा हो गई हैं. मिनी ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा पोस्‍ट शेयर करते हुए कुछ भावुक बातें लिखी हैं. 

Singer KK College Photo: मिनी माथुर ने सिंगर केके के कॉलेज डेज की दिखलाई झलक, कहा- हमेशा से थे स्‍टार

मिनी ने कहा कि केके हमेशा से एक स्‍टार रहे थे. उन्‍होंने केके को एक अच्‍छा इंसान और परिवार के प्रति समर्पित बताया. मिनी ने कहा कि जब भी वो लोग कहीं टकराते तो केके हमेशा बोलते थे, ‘मिलते हैं यार, बस इस कॉन्‍सर्ट के बाद’. मिनी ने कहा कि उन्‍हें यकीन नहीं हो रहा कि इस जेनरेशन के सबसे अच्‍छे इंसानों में से एक के साथ जिंदगी ने पक्षपात किया.
बता दें कि कोलकाता में एक कॉलेज फेस्ट कॉन्सर्ट में हिस्‍सा लेने के बाद केके (कृष्णकुमार कुन्नथ) की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी. ऐसे में गुरुवार को मुंबई में उनका पार्थिव शव लाया गया. वर्सोवा के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया और उनके बेटे ने उनको मुखाग्नि दी. इस तरह से बॉलीवुड की एक करिश्‍माई आवाज पंचतत्व में विलीन हो गई. केके के केके के अंतिम संस्कार में मिनी और कबीर खान समेत कई बॉलीवुड सितारे एवं गायक शामिल हुए थे.
यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 12: रोहित शेट्टी के शो पर उठीं उंगलियां, एक्‍स-कंटेस्‍टेंट ने इशारों-इशारों में खोली पोल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
Box office: 250 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें संडे का कलेक्शन
250 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें संडे का कलेक्शन
'मैं 20 साल का था...', जिया खान केस में बरी हुए सूरज पंचोली तो उठे सवाल, अब छलका दर्द
'मैं 20 साल का था...', जिया खान केस में बरी हुए सूरज पंचोली तो उठे सवाल, अब छलका दर्द
सोनू निगम का बड़ा दावा, बोले- कॉपीराइट विवाद के बाद टी-सीरीज और जी म्युजिक ने कर दिया बैन
सोनू निगम का बड़ा दावा, बोले- कॉपीराइट विवाद के बाद टी-सीरीज और जी म्युजिक ने कर दिया बैन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget