एक्सप्लोरर

'बैन कर दें, कामयाबी संभाल नहीं पाए', रणवीर इलाहाबादिया-समय रैना को लेकर बोले मीका सिंह

Ranveer Allahbadia Controversy: मीका सिंह ने रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना को कुछ समय के लिए बैन कर देने की सलाह दी है. उन्होंने कहा है कि दोनों यूट्यूबर्स अपनी सक्सेस को हैंडल नहीं कर पाए.

Ranveer Allahbadia Controversy: समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में अपने बयान को लेकर रणवीर इलाहाबादिया अब तक कानूनी पचड़े से बाहर नहीं निकल पाए हैं. बीते दिन ही यूट्यूबर ने असम पहुंचकर गुवाहाटी पुलिस को अपना बयान दर्ज कराया है. इस बीच सिंगर मीका सिंह ने रणवीर और समय रैना को कुछ समय के लिए बैन कर देने की सलाह दी है. उन्होंने कहा है कि दोनों यूट्यूबर्स अपनी सक्सेस को हैंडल नहीं कर पाए.

पिंकविला को दिए एक हालिया इंटरव्यू में मीका सिंह ने रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना को लेकर बात की. उन्होंने कहा- 'समय रैना के साथ मेरा कोई पर्सनल विवाद नहीं है, वो एक प्यारा लड़का है. बहुत से लोगों ने मुझे बताया है कि वो मेरा बहुत बड़ा फैन है और एक बेहतरीन संगीतकार भी है. रणवीर भी बहुत अच्छा है. वो एक शालीन और बैलेंस इंसान है, लेकिन उसकी सबसे बड़ी गलती ये थी कि उसे शो में नहीं जाना चाहिए था. उनके शो बहुत अलग हैं.'

'अगर वो वहां नहीं जाता, तो ये मुद्दा नहीं उठता'
मीका सिंह ने आगे कहा- 'रणवीर का शो बहुत सभ्य और इज्जतदार है. समय के शो के दर्शक अलग हैं. अगर वो वहां नहीं जाता, तो ये मुद्दा नहीं उठता. समय के शो में और भी अश्लील बातें कही गई हैं और अगर आप भारत जैसे देश में इस तरह की घटिया बातें कहेंगे, तो ये दुख की बात होगी. सिर्फ इसलिए कि समय सक्सेसफुल है, बहुत से लोग उसके जैसा बनना चाहते हैं, लेकिन ये गलत है. समय और रणवीर दोनों ही सक्सेसफुल हैं, लेकिन उन्हें सही उदाहरण भी पेश करना चाहिए. जब ​​आपका इतना बड़ा इंफ्लुएंस हो, तो आपको युवाओं को काबू करने की जरूरत होती है.'

सक्सेस हैंडल नहीं कर सके रणवीर और समय!
रणवीर और समय रैना को लेकर मीका सिंह ने कहा- 'वे कामयाबी को संभाल नहीं सके. मेरे मन में उनके खिलाफ कुछ भी नहीं है और उनके परिवारों को इसमें नहीं घसीटा जाना चाहिए. कलाकारों को कुछ समय के लिए बैन कर दिया जाना चाहिए. इससे बहुत से दूसरे इंफ्लुएंसर्स को भी ये सबक मिला है कि वे बकवास नहीं कर सकते. वे बच्चे हैं जो कामयाब हुए, इसलिए मैं लोगों से उन्हें माफ करने की रिक्वेस्ट करता हूं. दोनों ही पढ़े-लिखे और अच्छे स्पीकर हैं, बस वे कामयाबी संभाल नहीं सके.'

ये भी पढ़ें: रीवा अरोड़ा ने पूरी की PhD, जख्मी पांव के साथ डिग्री लेने पहुंचीं कॉलेज, देखें फोटोज

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

समलान खान की लेटेस्ट अपीरियंस देख परेशान हुए फैंस, तबियत को लेकर सताई चिंता
समलान खान की लेटेस्ट अपीरियंस देख परेशान हुए फैंस, तबियत को लेकर सताई चिंता
Aditya Dhar Post: 'आर्टिकल 370' ने राष्ट्रीय पुरस्कारों में मारी बाजी, आदित्य धर बोले- सच्चे इरादे से बनाई थी फिल्म
'आर्टिकल 370' ने राष्ट्रीय पुरस्कारों में मारी बाजी, आदित्य धर बोले- सच्चे इरादे से बनाई थी फिल्म
सीता मां का रोल सौभाग्य से मुझे मिला है, मैंने इसे नहीं चुना', 'रामायण' में अपने किरदार पर बोलीं साई पल्लवी
सीता मां का रोल सौभाग्य से मुझे मिला है, मैंने इसे नहीं चुना', 'रामायण' में अपने किरदार पर बोलीं साई पल्लवी
Dhamaal 4 BO Day 9: शनिवार को 'धमाल 4' की बल्ले-बल्ले, बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका और कमा डाले इतने करोड़
शनिवार को 'धमाल 4' की बल्ले-बल्ले, बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका और कमा डाले इतने करोड़

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget