एक्सप्लोरर

#MeToo : साजिद खान ने मुझे घर बुलाकर कपड़े उतारने के लिए कहा : सिमरन कौर सूरी

सिमरन ने कहा, " साजिद मेरे पास आए और उन्होंने मेरे सीने पर हाथ रखते हुए क्लीवेज दिखाने की बात की. ये सुनकर मेरा पारा चढ़ गया और मैंने चीखते हुए साजिद को भद्दी-भद्दी गालियां दीं."

मुंबई: साजिद खान के खिलाफ एक के बाद एक यौन उत्पीड़न के मामले सामने आ रहे हैं. बॉलीवुड में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रहीं और कई ऐड फिल्मों में काम‌ कर चुकीं सिमरन कौर सूरी ने अपने साथ साजिद खान द्वारा की गई बदसलूकी और यौन शोषण की कोशिश के खिलाफ आवाज उठाई है. एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए सिमरन ने‌ बताया कि पहली बात तो 'हिम्मतवाला' की कास्टिंग के लिए साजिद ने उन्हें ऑडिशन के लिए कॉल किया था, उन्होंने खुद साजिद को कॉल नहीं किया था. दूसरी बात ये कि साजिद ने उन्हें कहा कि ऑडिशन के लिए ऑफिस आ जाओ, मगर जब वो वहां पहुंचीं तो उन्हें पता चला कि वो साजिद का ऑफिस न होकर साजिद का घर है.

सिमरन ने बताया कि साजिद के घर पहुंचने‌ के बाद फिर उनके साथ जो कुछ हुआ, वो बेहद ही शर्मनाक है. सिमरन ने एबीपी न्यूज़ से कहा, "साजिद ट्रेडमिल पर थे. मेरे पहुंचते ही साजिद ने मुझे पूरे कपड़े उतारने के लिए कहा. ये सुनकर मैं शॉक्ड हो गई. मैंने गुस्से में साजिद से पूछा कि ये क्या बोल रहे हैं आप ? इसपर साजिद ने‌ मुझे कहा कि वो रोल के हिसाब से मेरी बॉडी देखना चाहते हैं, लेकिन मैंने कपड़े उतारने से साफ मना कर दिया."

सिमरन ने आगे की दास्तां सुनाते हुए कहा, "इसके बाद साजिद मेरे पास आए और उन्होंने मेरे सीने पर हाथ रखते हुए क्लीवेज दिखाने की बात की. ये सुनकर मेरा पारा चढ़ गया और मैंने चीखते हुए साजिद को भद्दी-भद्दी गालियां दीं. इसपर साजिद ने मुझे कहा कि मैं धीरे से बात करूं क्योंकि बगल वाले कमरे में उनकी मां हैं और वो कहीं ये सब सुन न लें."

सिमरन ने बताया, "मैंने साजिद और जैकलीन (तब उनकी गर्लफ्रेंड) की साथ वाली तस्वीर भी उनके जुहू वाले घर पर देखी थी और साजिद से कहा था कि आपकी इतनी खूबसूरत गर्लफ्रेंड है, तो फिर किसी और लड़की के साथ ये सब हरकतें करने की कोशिश क्यों कर रहे हैं? इसपर साजिद ने कहा था कि हां दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की मेरी गर्लफ्रेंड है, मगर मैं ये सब काम के लिए कर रहा हूं."

सिमरन ने कहा कि इसके बाद वो फिर गुस्से में तमतमाते हुए साजिद के घर से निकल गईं और निकलते वक्त उन्होंने साजिद से कहा कि वो दोबारा कभी भी उन्हें कॉल न करें."

सिमरन ने बताया कि हद तो तब हो गई जब इस घटना के एक घंटे बाद साजिद का फिर फोन आया और उन्होंने समझाने की कोशिश की कि काम के लिए ये सब करना पड़ता है. सिमरन ने कहा, "इसके बाद मैं फिर से साजिद पर चिल्लाई और फिर से मैंने उन्हें कभी भी कॉल नहीं करने को कहा, जिसके बाद उन्होंने‌ फिर मुझे कभी कॉल नहीं किया."

सिमरन ने कहा, "उस वक्त इंडस्ट्री में काम नहीं मिलने के खौफ से इस बारे में मैंने खुलेआम बात नहीं की, मगर अब मुझे लगता है कि इस बारे में बात करना बेहद जरूरी हो गया है, ताकि मेरे जैसी और लड़कियों को इस सब से न गुजरना पड़े."

सिमरन ने विक्की सिदाना नामक कास्टिंग डायरेक्टर पर भी यौन शोषण की कोशिश का इल्जाम लगाते हुए कहा, "उन्होंने किसी फिल्म में कास्टिंग के बहाने मुझे बुलाया और फिर कमरे की कड़ी लगा दी थी, जिसके बाद फिर उन्होंने मेरे बेहद करीब आने की कोशिश की. मगर इससे पहले वो कुछ कर पाते, मैंने उन्हें धमकाते और गरियाते हुए चुपचाप दरवाजा खोलने के लिए कहा और फिर मैं वहां से चली गई.

सिमरन के इन तमाम आरोपों पर एबीपी न्यूज़ ने साजिद खान और विक्की सिदाना दोनों से संपर्क करने की कोशिश की, मगर बार-बार कॉल और मैसेज करने के बावजूद दोनों ने कोई जवाब नहीं दिया.

ये भी पढ़ें:

अब आलोकनाथ पर सामने आईं हिमानी शिवपुरी, कहा- शराब के नशे में मेरे कमरे में घुस गये थे...

भाई साजिद पर लगें यौन उत्पीड़न के आरोपों पर फराह खान- उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी 

महिलाओं का सामने आकर अनुभव साझा करना हिम्मत की बात: रितेश देशमुख 

भूषण कुमार ने यौन शोषण के आरोप खारिज करते हुए कहा, ‘मैं चिंतित और दुखी हूं’ 

MeToo: साजिद खान पर लगे आरोपों पर बोले फरहान अख्तर- उसे प्रायश्चित करना होगा 

MeToo: अक्षय के विरोध के बाद साजिद ने छोड़ी Housefull 4, कहा- सच्चाई सामने आकर रहेगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
Batwara 1947 Box Office: 'गदर 2' वाला जादू नहीं चला पाए सनी देओल, ‘बंटवारा 1947’ की धीमी हुई शुरुआत, शॉकिंग है कलेक्शन
'गदर 2' वाला जादू नहीं चला पाए सनी देओल, ‘बंटवारा 1947’ की धीमी हुई शुरुआत
Awarapan 2 BO Day 1:इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने की बंपर ओपनिंग, 7 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
‘आवारापन 2’ की हुई धुआंधार शुरुआत, ओपनिंग डे पर बनाया ये रिकॉर्ड
Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: बॉक्स ऑफिस पर 'आवारापन 2' की धमाकेदार शुरुआत, 'बंटवारा 1947' ने किया निराश
Live: 'आवारापन 2' की हुई धमाकेदार शुरुआत, 'बंटवारा 1947' ने किया निराश

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
Global Rich List 2026: किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
Embed widget