एक्सप्लोरर

भाई पर लगें यौन उत्पीड़न के आरोपों पर फराह खान- उसे कीमत चुकानी पड़ेगी

फराह खान ने सोशल मीडिया के जरिए कहा है कि वो अपने भाई की ऐसी हरकतों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगी और जिन महिलाओं को इससे ठेस पहुंची है वो उनके साथ हैं.

नई दिल्ली: बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक साजिद खान पर कई अभिनेत्रियों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं. अब इन आरोपों पर उनकी बहन फराह खान ने चुप्पी तोड़ी है. फराह खान ने सोशल मीडिया के जरिए कहा है कि वो अपने भाई की ऐसी हरकतों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगी और जिन महिलाओं को इससे ठेस पहुंची है वो उनके साथ हैं.

आज फराह खान ने ट्वीट किया, ''मेरे परिवार के लिए ये बहुत ही दुखद समय है. हमें बहुत ही कठिन मुद्दों का सामना करना है. अगर मेरे भाई ने ऐसा किया है तो उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी. मैं किसी भी तरह से उसके ऐसे व्यवहार का समर्थन नहीं करुंगी और जिन महिलाओं को उसकी वजह से चोट पहुंची है मैं उनके साथ खड़ी हूं.''

आपको बता दें कि साजिद पर दो अभिनेत्रियों सोनाली चोपड़ा और रैचल वाइट और एक पत्रकार समेत कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. सलोनी चोपड़ा ने दावा किया कि जब वो साजिद खान को इंटरव्यू देने गई थीं तो उन्होंने उनसे ऐसे सवाल पूछ जिसे सुनकर वो सहम गईं. सलोनी ने लिखा है, ''उन्होंने पूछा क्या आप Masturbate करती हैं, अगर हां तो दिन में कितनी बार? क्या मुझे किसी ने सेक्सुअली अब्यूज किया है? क्या मैंने ब्रेस्ट जॉब कराई है? उन्होंने इस दौरान ये भी बताया कि कैसे सेक्स का मानसिक कनेक्शन क्या है.'' सलोनी ने लिखा है कि इसके बाद वो काफी देर तक रोती रहीं. हालांकि उन्हें ये जॉब मिल गई. यहां पढ़ें विस्तार से#MeToo: साजिद खान पर यौन शोषण का आरोप, एक्ट्रेस ने कहा- प्राइवेट पार्ट छूने के लिए कहता था; महिला पत्रकार भी आई सामने

कौन हैं साजिद खान

साजिद खान बॉलीवुड के जाने माने फिल्ममेकर हैं और उनकी 'हाउसफुल' सीरिज हिट रही है. जल्द ही उनकी फिल्म 'हाउसफुल 4' आने वाली है जिसमें अक्षय कुमार, रितेश देशमुख जैसे कई बड़े सितारे नज़र आने वाले हैं. इसके अलावा साजिद खान फिल्म 'हे बेबी', 'हमशकल्स' और 'हिम्मतवाला' को भी डायरेक्ट कर चुके हैं.

इन आरोपों के बाद साजिद खान ने हाउसफुल 4 छोड़ दी है. साजिद ने ट्वीट करते हुए कहा , मेरे खिलाफ लगे आरोपों और मेरे परिवार, मेरे प्रोड्यूसर और हाउसफुल 4 के स्टार्स के द्वारा मेरे उपर बनाए जा रहे प्रेशर के बाद ये मेरी नैतिक जिम्मेदारी बन जाती है कि फिल्म की डायेक्टर की पोस्ट छोड़ दूं. जब तक मैं अपनी बेगुनाही साबित न कर दूं तब तक मैं मीडिया दोस्तों से रिक्वेस्ट करना चाहता हूं कि वो कृपया अपना फैसला न सुनाएं. आरोप की बिनाह पर किसी को जज न किया जाए.''

देखें Video: साजिद खान पर लगा सेक्सुअल असॉल्ट का आरोप

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan Movie Release LIVE: 'जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
LIVE: जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
Jana Nayagan BO Day 1 Live Updates: 'जना नायकन' ओपनिंग डे पर तोड़ेगी कमाई के सारे रिकॉर्ड, दोपहर 3 बजे तक 14 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Live Updates: 'जना नायकन' की बंपर ओपनिंग तय! दोपहर 3 बजे तक कलेक्शन 14 करोड़ के पार
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
जितेंद्र ने 4.25 लाख में खरीदा था भारत भूषण का बंगला, आज उसी जमीन की कीमत है 450 करोड़ रुपये
जितेंद्र ने 4.25 लाख में खरीदा था भारत भूषण का बंगला, आज उसी जमीन की कीमत है 450 करोड़ रुपये

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
Explained: धर्मेंद्र प्रधान को क्यों नहीं गंवा सकती मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
धर्मेंद्र प्रधान को क्यों बचा रही मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
Embed widget