एक्सप्लोरर

Whatsapp Fake Forwarding का शिकार हुए Amitabh Bachchan, ‘लालबाग के राजा का पहला दर्शन' कराने के लिए शेयर कर दिया पुराना वीडियो

महानायक अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह ‘लालबाग के राजा’ की पहली झलक दिखा रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि, ये वीडियो पुराना है.

देशभर में गणेश उत्सव को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है. हालांकि, इस बार भी कोरोना महामारी की वजह से उत्सव को धूमधाम से नहीं मनाया जा सकेगा. इसी बीच महानायक अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह ‘लालबाग के राजा’ की पहली झलक दिखा रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि, यह वीडियो काफी पुराना है, जिसकी वजह से अमिताभ को ट्रोल भी किया जा रहा है. 

अमिताभ ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "ओम् गण गणपतये नमः गणपति बप्पा मोर्या, पहला दर्शन लालबागचा राजा." इसके साथ ही उन्होंने हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी बनाई हैं. सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. अमिताभ की इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

लालबागचा राजा के ऑफिशियल अकाउंट से दी गई ये जानकारी

लालबागचा राजा के ऑफिशियल अकाउंट से जानकारी देते हुए लिखा गया, "हम लोगों ने किसी भी तरह का पहला दर्शन परफॉर्म अभी तक नहीं किया है. हम सभी उत्सुक हैं आप सभी को बप्पा के पहले दर्शन कराने के लिए, जो कि 10 सितंबर को सुबह 10 बजे लाइव कराएंगे. आप सभी मंडल के ऑफिशियल अकाउंट पर जाकर लालबागचा राजा के पहले दर्शन कर सकते हैं. इसके अलावा फेसबुक और वेबसाइट पर भी जाकर देख सकते हैं. गणपति बप्पा मोर्या."

'लालबाग के राजा' का ऑनलाइन दर्शन कर सकेंगे लोग 

कोरोना हमारी के चलते लोग इस बार भी 'लालबाग के राजा’ के दर्शन नहीं कर पाएंगे. कोरोना के कारण कहा जा रहा है कि इस बार सड़कों पर पहले जैसी धूम नहीं देखने को मिलेगी. देशभर में गणेश चतुर्थी का त्योहार बहुत ही उत्साह के साथ धूम-धाम से मनाया जाता है. खासकर मुंबई में हर घर में गणेश पूजा की जाती है. यहां सड़कों पर भक्त उत्साह से झूमते नजर आते हैं. इसबार लोग लालबाग के राजा का ऑनलाइन दर्शन कर सकेंगे. 

जानिए क्यों फेमस है लालबाग के राजा का दरबार

लालबाग के राजा का दरबार, मुंबई का सबसे लोकप्रिय सार्वजनिक गणेश मंडल है. यह दरबार मुंबई के लालबाग, परेल इलाके में सजाया जाता है. इसकी स्थापना 1934 में चिंचपोकली के कोलियों ने की थी. लालबाग के राजा को ‘नवसाचा गणपति’(इच्छाओं की पूर्ति करने वाला) माना जाता है. इनका दर्शन करने के लिए भक्तों की 5 किलोमीटर लंबी कतार लगती है. लालबाग की गणेश प्रतिमा का विसर्जन, गिरगांव चौपाटी में दसवें दिन किया जाता है.

ये भी पढ़ें :-

KBC 13: 50 लाख रुपये के लिए इस सवाल का जवाब नहीं दे सके Tushar Bharadwaj, क्या आप जानते हैं सही जवाब

Bigg Boss OTT: Shamita Shetty से फिर उलझीं Divya Agarwal, बोलीं- गेम में तुम्हारा जीना मुश्किल न किया तो देखना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'खेल खत्म हो गया', अमिताभ बच्चन ने कर दी ऐसी पोस्ट, फैंस को बिग बी की तबीयत को लेकर हुई चिंता
'खेल खत्म हो गया', अमिताभ बच्चन ने कर दी ऐसी पोस्ट, फैंस को बिग बी की तबीयत को लेकर हुई चिंता
Jana Nayagan Advance Booking Day 1: 'जना नायकन' ने एडवांस बुकिंग में ही कर डाली छप्पर फाड़ कमाई, क्या ओपनिंग डे पर तोड़ पाएगी 'कुली' का रिकॉर्ड?
'जना नायकन' का रिलीज से पहले तहलका, एडवांस बुकिंग में ही कर डाली छप्पर फाड़ कमाई
'विरोध से कुछ नहीं होगा...' CJP प्रोटेस्ट के खिलाफ खुलकर मैदान में उतरे बॉलीवुड के ये दो दिग्गज, दिए तीखे बयान
CJP प्रोटेस्ट के खिलाफ खुलकर सामने आए बॉलीवुड के दो दिग्गज चेहरे
Avengers: Doomsday के एडवांस टिकट्स घंटों में हुए सोल्ड आउट, दिसंबर में बॉक्स ऑफिस पर मचेगा घमासान
Avengers: Doomsday के एडवांस टिकट्स घंटों में सोल्ड आउट, बॉक्स ऑफिस पर मचेगा घमासान

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
CJP Protest: दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
Students Protest: लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
Embed widget