एक्सप्लोरर

'उन्होंने मुझे थप्पड़ मारे...मुझपर चिल्लाए', महेश भट्ट को लेकर इस एक्ट्रेस ने खोले थे गहरे राज़

Meera Allegations On Mahesh Bhatt: मशहूर निर्माता और निर्देशक महेश भट्ट (Mahesh bhatt) बॉलीवुड का एक ऐसा नाम है जिसका विवादों से पुराना रिश्ता रहा है.

Meera Allegations On Mahesh Bhatt: मशहूर निर्माता और निर्देशक महेश भट्ट (Mahesh bhatt) बॉलीवुड का एक ऐसा नाम है जिसका विवादों से पुराना रिश्ता रहा है. कभी विवाविद बयानों को लेकर तो कभी सेलेब्स द्वारा लगाए आरोपों के चलते महेश भट्ट काफी बदनामी झेल चुके हैं. इनमें एक नाम शामिल है पाकिस्तानी अदाकारा मीरा का जिन्होंने महेश भट्ट पर खुद का शोषण करने का आरोप लगाया था जिस कारण से उन्हें बॉलीवुड छोड़ना पड़ा था. 

कराची में टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत के दौरान मीरा ने बताया कि महेश भट्ट नहीं चाहते थे कि वे किसी और डायरेक्टर के साथ काम करें. वही थे जिनके कारण उन्होंने बॉलीवुड छोड़ और जब उन्होंने वापस आने की कोशिश की तब उन्हें आने भी नहीं दिया. 

आसान नहीं था बॉलीवुड का सफर 
मीरा ने बताया,''बॉलीवुड के साथ काम करना बहुत अच्छा अनुभव रहा. मुझे भारतीय दर्शकों से बहुत प्यार मिला. लेकिन बॉलीवुड का सफर मेरे लिए आसान नहीं था. बहुत मुश्किलें आईं लेकिन मैंने हार नहीं मानी. शुरूआती दिनों में बॉलीवुड मेरे लिए एकदम नया था. मैं मुंबई में किसी को नहीं जानती थी सिवाय महेश भट्ट के. लोगों को जानने में बहुत वक्त लगा. महेश भट्ट ने मुझे इंडस्ट्री से रूबरू करवाया. मैं महेश जी का बहुत सम्मान करती थी. वह मेरे गुरू और मेंटोर थे. मैं अपनी सफलता का श्रेय भी उन्हीं का दूंगी. 

जब महेश भट्ट ने मीरा को मारा था थप्पड़ 
मीरा ने बताया, ''जब मैंने फिल्म 'नजर' से अपना फिल्मी करियर शुरू किया तो मुझे कई फेमस डॉयरेक्टर जैसे राम गोपाल वर्मा, मणि रत्नम, सुभाष घई का ऑफर आया जो मेरे साथ काम करना चाहते थे. लेकिन महेश भट्ट नहीं चाहते थे कि मैं उनके अलावा किसी और के साथ काम करूं. एक रात मैं सुभाष घई से मिली. जब मैंने महेश जी को ये बात बताई तो वो बहुत गुस्सा हुए, मुझ पर बहुत चिल्लाएं और मुझे दो-तीन थप्पड़ भी मारा.'' 

पहले बेटी फिर स्पेशल वन बताते थे 
मीरा ने आगे बताया था,''पता नहीं क्यों... वो बड़ी अजीब बातें करते थे. वो मुझसे कहा करते थे कि तुम मेरे लिए पूजा जैसी हो. तुम में और पूजा में कोई फर्क नहीं है. और फिर कुछ देर बाद कहते कि मैं तुम्हें काफी चाहता हूं और तुम मेरे लिए बहुत स्पेशल हो. ये बता पाना बहुत मुश्किल है कि वो आखिर मुझसे चाहते क्या थे.''

महेश जी ने बंद कर दिए सारे रास्ते 
मीरा ने बताया,''एक बार हमारी लड़ाई हो गई फिर उन्होंने मुझसे माफी मांगी. उसके बाद महेश ने मुझसे कहा कि मैं तुम्हारी समस्याएं अब नहीं हैंडल कर सकता तो अच्छा होगा तुम वापस पाकिस्तान चली जाओ. मैं चली गई. लेकिन जब मैने वापस आना चाहा तो उन्होंने आने नहीं दिया. अब मेरे पास बॉलीवुड में आने की कोई उम्मीद नहीं बची थी. उसने मेरे सारे रास्ते रोक दिए. मैं काफी परेशान हुई मैं खुद से कहा करती थी कि मेरी क्या गलती थी. हालांकि मैंअब तक महेश जी को समझ नहीं पाई हूं.''

यह भी पढ़ें: 

Karan Mehra Nisha Rawal Fight: निशा रावल के ब्‍वॉयफ्रेंड रोहित सेठिया का ईशान खट्टर से है ये कनेक्‍शन!

बेबी ड्यूटीज से ब्रेक लेकर पति के साथ डेट पर गईं Preity Zinta, फिर जो हुआ देखिए इस वीडियो में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस गाने ने बनाया स्टार, उसके लिए पहली पसंद नहीं थीं मलाइका अरोड़ा, कभी रहती थीं एक कमरे के घर में
मलाइका अरोड़ा ने इन गानों से बनाई पहचान, कभी रहती थीं एक कमरे के घर में
रजनीकांत की 'जेलर 2' का 8वें दिन भौकाल, अब बनेगी तमिल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, चाहिए बस इतने करोड़
'जेलर 2' का 8वें दिन भौकाल, अब बनेगी तमिल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
परिणीति चोपड़ा के जन्मदिन पर राघव चड्ढा ने लिखा स्पेशल मैसेज, बोले- 'मैं खुशनसीब पति...'
परिणीति चोपड़ा के जन्मदिन पर राघव चड्ढा ने लिखा स्पेशल मैसेज, बोले- 'मैं खुशनसीब पति...'
'इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो...', सलमान खान ने पैपराजी को क्यों की दी चेतावनी?
'इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो...', सलमान खान ने पैपराजी को क्यों की दी चेतावनी?

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
6000 रिश्ते ठुकराए, 47 की उम्र में भी सिंगल, नहीं बनना चाहते थे एक्टर, किस्से प्रभास के
एक्टर नहीं बनना चाहते थे प्रभास, 6 हजार रिश्तों को मारी ठोकर
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget