एक्सप्लोरर

पति ने मीना कुमारी पर नजर रखने के लिए छोड़ रखा था एक शख्स, उसी ने जड़ दिया था एक्ट्रेस को थप्पड़

Meena Kumari Got Slapped: मीना कुमारी पर उनके पति कमाल अमरोही काफी शक करते थे. उन्होंने अपने असिस्टेंट को मीना की देखरेख के लिए भी कहा था. तब एक बार असिस्टेंट ने मीना को थप्पड़ तक मार दिया था.

Meena Kumari Got Slapped By Husband Assistant: मीना कुमारी बॉलीवुड की उन हसीनाओं में शामिल थीं जिनकी अदाकारी और खूबसूरती के लोग कायल रहे. मीना कुमारी का फिल्मी करियर बेहद छोटा रहा क्योंकि इस दुनिया में उनकी जिंदगी भी काफी छोटी रही. बहुत कम उम्र में ही मीना ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था.

मीना कुमारी मुस्लिम परवार में पैदा हुई थी. उनका असली नाम महजबी बानो था. हालांकि उन्होंने पहचान बनाई हिंदू नाम से. बड़े पर्दे पर मीना ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट ही काम शुरु कर दिया था. वहीं बड़ी होने पर भी उन्होंने इस काम को जारी रखा और आगे जाकर वे हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अदाकाराओं में शुमार हुईं. उन्होंने अपने करियर में करीब 90 फिल्मों में काम किया था.

19 साल की उम्र में डायरेक्टर कमाल अमरोही से की थी शादी

मीना की शादी 19 साल की उम्र में डायरेक्टर कमाल अमरोही से हो गई थी. दोनों का निकाह साल 1952 में हुआ था. लेकिन शादी के बाद कमाल मीना पर कई तरह की बंदिशें लगाने लगे थे. वे एक्ट्रेस को लेकर ज्यादा पजेसिव हो गए थे. मीना से कमाल ने कह दिया था कि उनके मेकअप रुम में कोई आदमी भी नहीं होना चाहिए. उन्होंने अपने असिस्टेंट तक को मीना पर नजर रखने के लिए कह दिया था. लेकिन उसी असिस्टेंट ने एक बार एक्ट्रेस को थप्पड़ रसीद कर दिया था.

पति के असिस्टेंट ने क्यों मारा था मीना को थप्पड़?

पति ने मीना कुमारी पर नजर रखने के लिए छोड़ रखा था एक शख्स, उसी ने जड़ दिया था एक्ट्रेस को थप्पड़

कमाल के असिस्टेंट का नाम बकर अली था. एक बार किसी फिल्म की शूटिंग के दौरान मशहूर गीतकार और लेखक गुलजार मीना कुमारी से मिलने के लिए मीना के मेकअप रुम में चले गए थे. तब बकर अली ने सेट पर ही मीना को सबके सामने थप्पड़ मार दिया था. इस घटना से मीना को गहरा झटका लगा था. जब मीना ने कमाल को ये बात बताई तो उन्होंने कुछ नहीं कहा.

38 साल की उम्र में  हो गया था निधन

मीना एक समय ज्यादा मात्रा में शराब पीने लगी थीं. इस वजह से एक्ट्रेस को लीवर सिरोसिस नाम की बीमारी हो गई थी. इस बीमारी के चलते एक्ट्रेस का 31 मार्च 1972 को निधन हो गया था. तब मीना की उम्र सिर्फ 38 साल थी.

यह भी पढ़ें: इस एक्ट्रेस को कई दिनों तक कंधे पर उठाकर बर्फ में चले थे राजेश खन्ना, शरीर पर पड़ गए थे निशान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान ने दोस्ती के लिए घटाई अपनी फीस? 'SVC63' के लिए ले रहे इतने करोड़ रुपये
सलमान खान ने दोस्ती के लिए घटाई अपनी फीस? 'SVC63' के लिए ले रहे इतने करोड़ रुपये
'धुरंधर' में रणवीर सिंह को लेने का फैसला क्यों था बिल्कुल सही? ज्योति देशपांडे ने बताई वजह
'धुरंधर' में रणवीर सिंह को लेने का फैसला क्यों था बिल्कुल सही? ज्योति देशपांडे ने बताई वजह
'मिर्जापुर: द मूवी' में फैंस को मिलेगा हाई एनर्जी रैप का तड़का, फिल्म से जुड़े ये फेमस हरियाणवी सिंगर
'मिर्जापुर: द मूवी' में फैंस को मिलेगा हाई एनर्जी रैप का तड़का, फिल्म से जुड़े ये फेमस हरियाणवी सिंगर
'स्पाइडर-मैन' फेम एक्टर ने रचाई सीक्रेट शादी, इंटरव्यू में गलती से निकला मुंह से सच
'स्पाइडर-मैन' फेम एक्टर ने रचाई सीक्रेट शादी, इंटरव्यू में गलती से निकला मुंह से सच

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
Embed widget