एक्सप्लोरर
इतज़ार हुआ खत्म, 26 मई को रिलीज होगी तेंदुलकर पर बनी फिल्म ‘Sachin: A Billion Dreams’

मुंबई: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के जीवन पर बनी डॉक्यूमेंट्री-फीचर फिल्म 'सचिन: अ बिलियन ड्रीम' के इंतजार में बैठे उनके प्रशंसकों के लिए एक अच्छी खबर है.
यह फिल्म 26 मई को रिलीज होगी. फिल्म के निर्माता रवि बागचंद्रका और कार्निवल मोशन पिक्चर्स ने एक बयान जारी कर फिल्म के रिलीज होने की तारीख के बारे में जानकारी दी है.
इस फिल्म में खुद सचिन अपना किरदार निभा रहे हैं. इस फिल्म को लंदन निवासी लेखक-फिल्मकार जेम्स एरकिन ने लिखा है. फिल्म में सचिन के उदय की कहानी को दर्शाया गया है. कहानी में सचिन के जीवन के अनछुए पहलुओं को दुनिया के सामने लाया जाएगा. फिल्म में सचिन की क्रिकेट खेलते हुए पुरानी फुटेज के अलावा उनकी कई उपलब्धियां को भी दिखाया जाएगा. The answer to the question that everyone's asking me is here. Mark your calendars and save the date. @SachinTheFilm releases 26.05.17 pic.twitter.com/aS0FGNjGKY
— sachin tendulkar (@sachin_rt) February 13, 2017
फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा सचिन तेंदुलकर ने ट्विटर पर भी किया है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘‘ हर कोई मुझसे जो सवाल पूछ रहा है उसका जवाब यह है कि आप अपने कैलेंडर पर निशान लगा लें- 26-05-2017.’’ और पढ़ें
Source: IOCL



























