एक्सप्लोरर

ZERO: मलाला को पसंद आया 'बउवा सिंह', फिल्म देखने के बाद देखिए शाहरुख की तारीफ में क्या कहा, यहां है VIDEO

ZERO MOVIE: बॉलीवुड के कई बड़े सितारे भी फिल्म देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं. अब नोबल प्राइज विनर मलाला युसुफ़ज़ई ने इस फिल्म को देखने के बाद अपना रिएक्शन दिया है. मलाला ने इस फिल्म को बहुत ही शानदार बताया है.

ZERO MOVIE: शाहरुख खान की फिल्म 'ज़ीरो' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. रिलीज के बाद से ही इस फिल्म की हर तरफ चर्चा है. सोशल मीडिया पर उनके फैंस इस फिल्म को लेकर लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं. बॉलीवुड के कई बड़े सितारे भी फिल्म देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं. अब नोबल प्राइज विनर मलाला युसुफ़ज़ई ने इस फिल्म को देखने के बाद अपना रिएक्शन दिया है. मलाला ने इस फिल्म को बहुत ही शानदार बताया है.

फिल्म क्रिटिक फरिदून सहरियार ने सोशल मीडिया पर मलाला की एक वीडियो शेयर की है. इस वीडियो में वो कह रही हैं, ''हैलो शाहरुख खान, आपकी फिल्म बहुत अच्छी है, इंटरटेनिंग है. मेरी पूरी फैमिली ने इसे काफी पसंद किया है. मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूं. आपसे ट्विटर पर चैट करके अच्छा लगा. मुझे उम्मीद है कि जब कभी आप यूके आएंगे तो आपसे मुलाकात होगी. इस फिल्म के लिए आपको बहुत-बहुत शुक्रिया. आप शानदार लगे हैं.''

 

'ज़ीरो' फिल्म को आनंद एल राय ने डायरेक्ट किया है. इसमें शाहरुख खान के साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी हैं. ये तीनों सितारे इससे पहले 2012 में आई फिल्म 'जब तक है जान' में दिखाई दिए थे.

एबीपी न्यूज़ ने इस फिल्म को 2.5 स्टार देते हुए लिखा है, ''हिमांश कोहली की स्टोरी और आनंद एल रॉय का डायरेक्शन ये दोनों जब साथ मिलते हैं तो 'तनु वेड्स मनु' सीरिज और 'रांझणा' जैसी फिल्में बनती है. इन फिल्मों में कहानी के साथ-साथ कुछ नयापन होता है. लेकिन ये जोड़ी अपना कमाल नहीं दिखा पाई है. सारे एक्टर्स की बेहतरीन एक्टिंग के बावजूद कहानी ऐसी बुनी गई है कि वो बोझिल लगने लगती है. फिल्म का फर्स्ट पार्ट बहुत ही इंटरटेनिंग और जबरदस्त है. इसके डायलॉग्स अच्छे हैं, जिस तरीके से कहानी को प्रेजेंट किया गया है उसमें ह्यूमर है और देखने में मजा आता है. लेकिन सेकेंड हाफ में जैसे ही फिल्म मुंबई से होते हुए अमेरिका पहुंचती है उसके बाद तो फिल्म में इतना कुछ होता है कि इंटररेस्ट ही खत्म हो जाता है. कहानी बिखरती हुई चली जाती है.'' पढ़ें रिव्यू- Zero Movie Review

ये फिल्म इस वजह से भी सुर्खियों में है क्योंकि इसके एक गाने में सलमान खान और शाहरुख खान दोनों नज़र आए हैं. गाने को काफी पसंद किया गया है. श्रीदेवी की एक झलक भी इस फिल्म में मिली है जिसकी शूटिंग उन्होंने पिछले साल की थी. इसके अलावा काजोल, रानी मुखर्जी, आलिया भट्ट, जूही चावला और दीपिका पादुकोण सहित कई सितारे इसमें स्पेशल अपीयरेंस में हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DC की सक्सेस के बाद वामिका गब्बी ने लिया बड़ा फैसला, डबल कर दी फीस
DC की सक्सेस के बाद वामिका गब्बी ने लिया बड़ा फैसला, डबल कर दी फीस
Exclusive: अल्लू अर्जुन की 'राका' में जिम सरभ की एंट्री, विलेन बन करेंगे दो-दो हाथ
अल्लू अर्जुन की 'राका' में जिम सरभ की एंट्री, विलेन बन करेंगे दो-दो हाथ
विवेक ऑबेरॉय के डेब्यू के लिए पिता सुरेश ने खटखटाए दरवाजे, बेटे ने भी झेला लंबा स्ट्रगल
विवेक ऑबेरॉय के डेब्यू के लिए पिता सुरेश ने खटखटाए दरवाजे, बेटे ने भी झेला लंबा स्ट्रगल
पहली बार भंसाली और धनुष संग काम करेंगी करीना कपूर खान? प्रोड्यूसर ने दिया सबसे बड़ा अपडेट
पहली बार भंसाली और धनुष संग काम करेंगी करीना? प्रोड्यूसर ने दिया बड़ा अपडेट

वीडियोज

Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’
Pawan Singh-Kajal Raghwani Controversy: Kiss Allegation Sparks Fresh Debate Over Consent
आजादी के गीत पर सियासत क्यों? विश्लेषकों का विश्लेषण
Govinda’s Mother Called Sunita Ahuja ‘Ghar Ki Lakshmi’, Old Video Viral Amid Divorce Buzz
Govinda’s Old ‘Two Marriages’ Statement Goes Viral Amid Divorce Buzz With Sunita Ahuja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
Embed widget